माध्यमिक आचार्य नियुक्ति विवाद: झारखंड हाईकोर्ट ने जेएसएससी से मांगा जवाब

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

रांची। माध्यमिक आचार्य नियुक्ति प्रक्रिया (विज्ञापन संख्या-02/2025) से जुड़े महत्वपूर्ण मामले में झारखंड उच्च न्यायालय ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) से जवाब तलब किया है।

मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति दीपक रोशन की अदालत में हुई, जहां अभ्यर्थियों की ओर से नियुक्ति प्रक्रिया में अनियमितताओं और तकनीकी समस्याओं का मुद्दा उठाया गया।

सुनवाई के दौरान न्यायालय ने जेएसएससी को निर्देश दिया कि वह मामले से संबंधित स्पष्ट निर्देश और आवश्यक जानकारी प्राप्त कर अगली सुनवाई की तिथि पर अदालत के समक्ष उपस्थित हो। न्यायालय ने मामले की अगली सुनवाई 30 जून निर्धारित की है।

यह मामला उन अभ्यर्थियों से जुड़ा है जिन्होंने माध्यमिक आचार्य नियुक्ति परीक्षा में भाग लिया था, लेकिन परीक्षा के बाद आयोग की वेबसाइट पर लॉगिन करने के बावजूद अपनी उत्तर कुंजी (आंसर-की) और रिस्पॉन्स शीट नहीं देख सके।

विधानसभा घेराव में वाटर कैनन और लाठीचार्ज से रोकने की कोशिश ये खबर भी पढ़े : विधानसभा घेराव में वाटर कैनन और लाठीचार्ज से रोकने की कोशिश

अभ्यर्थियों का कहना है कि पोर्टल पर लगातार "यूजर डज नॉट एग्जिस्ट" का संदेश प्रदर्शित हो रहा था, जिसके कारण वे अपने परीक्षा संबंधी विवरण तक पहुंच नहीं बना सके।

याचिकाकर्ताओं की ओर से अदालत को बताया गया कि बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को उनकी उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट उपलब्ध नहीं कराई गई।

इसके कारण वे निर्धारित समय सीमा के भीतर उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने के अपने वैधानिक अधिकार का उपयोग नहीं कर पाए। उनका कहना है कि आयोग की इस तकनीकी विफलता का सीधा असर उनकी चयन प्रक्रिया पर पड़ा है।

अभ्यर्थियों ने यह भी आरोप लगाया कि बाद में उन्हें दस्तावेज सत्यापन (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) के लिए भी आमंत्रित नहीं किया गया, जिससे उनकी उम्मीदवारी प्रभावित हुई और वे चयन प्रक्रिया के अगले चरण से बाहर हो गए।

याचिकाकर्ताओं का कहना है कि यदि उन्हें समय पर उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट उपलब्ध कराई जाती तथा आपत्ति दर्ज कराने का अवसर मिलता, तो उनकी स्थिति भिन्न हो सकती थी।

सुनवाई के दौरान अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आयोग से विस्तृत स्पष्टीकरण मांगा। न्यायालय यह जानना चाहता है कि आखिर किन कारणों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को उनकी उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट उपलब्ध नहीं हो सकी तथा इससे प्रभावित अभ्यर्थियों के हितों की रक्षा के लिए आयोग ने क्या कदम उठाए।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मयूरभंज में भारी बारिश की चेतावनी के बीच जिले के सभी स्कूल बंद

विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला भुवनेश्व। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा भारी बारिश की...
राष्ट्रीय 
मयूरभंज में भारी बारिश की चेतावनी के बीच जिले के सभी स्कूल बंद

धू-धू कर जला डेकोरेटर का टेंट, लाखों का सामान आग की भेंट चढ़ा

दमकल की गाड़ी पहुंचने में हुई देरी, स्थानीय लोगों की मदद से बुझाई गई आग पुरुलिया। पुरुलिया जिले के बलरामपुर...
पश्चिम बंगाल 
धू-धू कर जला डेकोरेटर का टेंट, लाखों का सामान आग की भेंट चढ़ा

धार सड़क हादसा: स्कूली बच्चों से भरी बस को यात्री बस ने मारी टक्कर

उपचार के लिए भोज अस्पताल में भर्ती कराए गए घायल बच्चे कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने अस्पताल पहुंचकर बच्चों का...
मध्य प्रदेश 
धार सड़क हादसा: स्कूली बच्चों से भरी बस को यात्री बस ने मारी टक्कर

कीटनाशक कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, पांच कंपनियों के 12 नमूने जब्त

प्रेम कुमार श्रीवास्तव, मुजफ्फरनगर संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
कीटनाशक कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, पांच कंपनियों के 12 नमूने जब्त

अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला से 60 हजार ऐंठे

सिराज, मोहनलालगंज संवाददाता

पंखे का तार जोड़ते समय करंट लगने से चूल्हे पर गिरा मजदूर

सिराज, मोहनलालगंज संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
पंखे का तार जोड़ते समय करंट लगने से चूल्हे पर गिरा मजदूर

जूनियर अमिताभ बच्चन: परवेज खान और उमैर की अदाकारी का जलवा 

बदायूं। शहर के मोहल्ला सोथा निवासी परवेज खान अपनी शानदार अदाकारी के चलते लोगों के बीच खास पहचान बना चुके...
उत्तर प्रदेश 
जूनियर अमिताभ बच्चन: परवेज खान और उमैर की अदाकारी का जलवा