छात्र आंदोलन की गूंज दिल्ली तक पहुंची

भाजपा सांसदों ने संसद परिसर में किया प्रदर्शन

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

रांची। झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ जारी छात्र आंदोलन की गूंज अब दिल्ली तक पहुंच गई है। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसदों ने संसद भवन परिसर के मकर द्वार पर प्रदर्शन कर झारखंड में छात्रों पर कथित लाठीचार्ज का विरोध किया और उनके समर्थन में आवाज उठाई।

भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में झारखंड और ओडिशा के सांसदों ने प्रदर्शन किया। सांसदों ने कहा कि छात्रों के अधिकार और न्याय की लड़ाई अब केवल झारखंड तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसकी आवाज संसद तक पहुंच चुकी है।

उत्कल एसोसिएशन चुनाव से पहले बवाल, विपक्ष ने मनाया ‘ब्लैक डे’ ये खबर भी पढ़े : उत्कल एसोसिएशन चुनाव से पहले बवाल, विपक्ष ने मनाया ‘ब्लैक डे’

प्रदर्शन के दौरान भाजपा सांसदों ने छात्र आंदोलन पर कथित पुलिस कार्रवाई का विरोध किया और कांग्रेस नेता राहुल गांधी तथा कांग्रेस की चुप्पी पर सवाल उठाए। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि झारखंड में कांग्रेस की झामुमो के साथ सत्ता में साझेदारी है, इसलिए पार्टी पूरे मामले पर चुप्पी साधे हुए है।

भाजपा सांसदों ने राज्य सरकार से छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने और कथित लाठीचार्ज की कार्रवाई की जांच कराने की मांग की।

आदित्य साहू ने आरोप लगाया कि मंगलवार आधी रात जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम स्थित आंदोलन स्थल पर उपायुक्त और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक समेत भारी पुलिस बल के साथ पहुंचना और शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों की बिजली काटकर उन्हें जबरन हटाने का प्रयास करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है।

उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के रात में धरना स्थल पहुंचते ही प्रशासन का पीछे हटना इस बात का प्रमाण है कि सरकार दमन के बल पर आंदोलन को कुचलना चाहती है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार को समझना चाहिए कि छात्रों की आवाज को आधी रात के अंधेरे में दबाने की कोशिश किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

आदित्य साहू ने सरकार और प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि छात्रों के साथ किसी भी तरह की ज्यादती हुई तो भाजपा सड़क से सदन तक आर-पार की लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कहा कि युवाओं के अधिकार और न्याय की इस लड़ाई में भाजपा पूरी मजबूती के साथ छात्रों के साथ खड़ी है।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा सांसदों ने राहुल गांधी से जवाब मांगते हुए नारे लिखी तख्तियां हाथों में ले रखी थीं। इनमें “झारखंड में छात्रों पर हुई लाठीचार्ज पर राहुल गांधी जवाब दो”, “छात्रों पर हुई अमानवीयता पर राहुल गांधी जवाब दो”, “छात्रों पर हुई हिंसा पर राहुल गांधी जवाब दो” और “छात्रों पर हुए अन्याय पर राहुल गांधी जवाब दो” जैसे नारे शामिल थे।

प्रदर्शन में सांसद निशिकांत दुबे, विद्युत वरण महतो, बीडी राम, डॉ. प्रदीप वर्मा, चंद्रप्रकाश चौधरी, मनीष जायसवाल और कालीचरण सिंह समेत झारखंड के कई सांसद शामिल हुए। ओडिशा के सांसदों ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लेकर झारखंड के छात्रों के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की।

भाजपा सांसदों ने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों की मांगों पर सरकार को संवाद के जरिए समाधान निकालना चाहिए और किसी भी तरह की दमनात्मक कार्रवाई से बचना चाहिए।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 12.09.2026 को।

संत कबीर नगर,   12 अगस्त, 2026 (सूचना विभाग)।* सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/सिविल जज सी0डि0 अनन्या साह ने अवगत उन्होंने...
उत्तर प्रदेश 
राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 12.09.2026 को।

जदयू सांसदों ने की नीतीश कुमार से मुलाकात, सियासी हलचल तेज

पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के सांसदों ने बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार से...
बिहार 
जदयू सांसदों ने की नीतीश कुमार से मुलाकात, सियासी हलचल तेज

बैंक मित्र पर लोन की रकम लेकर फरार होने का आरोप, वसूली के दबाव में ग्रामीण की मौत

मऊ / गोरेलाल की मौत के बाद भड़का आक्रोश, शव सड़क पर रखकर अमिला-बोझी मार्ग जाम; बैंककर्मियों पर मानसिक उत्पीड़न...
उत्तर प्रदेश 
बैंक मित्र पर लोन की रकम लेकर फरार होने का आरोप, वसूली के दबाव में ग्रामीण की मौत

घर में घुसकर वृद्ध की हत्या और लूटपाट के दोषी को उम्रकैद

जांजगीर-चांपा। चांपा थाना क्षेत्र में घर में घुसकर वृद्ध की हत्या करने और सोने-चांदी के आभूषण लूटने के मामले में...
छत्तीसगढ़ 
घर में घुसकर वृद्ध की हत्या और लूटपाट के दोषी को उम्रकैद

उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 12.09.2026 को।

संत कबीर नगर,   12 अगस्त, 2026 (सूचना विभाग)।* सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/सिविल जज सी0डि0 अनन्या साह ने अवगत उन्होंने...
उत्तर प्रदेश 
राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 12.09.2026 को।

बैंक मित्र पर लोन की रकम लेकर फरार होने का आरोप, वसूली के दबाव में ग्रामीण की मौत

मऊ / गोरेलाल की मौत के बाद भड़का आक्रोश, शव सड़क पर रखकर अमिला-बोझी मार्ग जाम; बैंककर्मियों पर मानसिक उत्पीड़न...
उत्तर प्रदेश 
बैंक मित्र पर लोन की रकम लेकर फरार होने का आरोप, वसूली के दबाव में ग्रामीण की मौत

यूपी में कांग्रेस के संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त किया जाएगा: प्रमोद सहवाग

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस संगठन को मजबूत, सक्रिय और जमीनी स्तर तक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में कांग्रेस के संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त किया जाएगा: प्रमोद सहवाग