सिजेरियन ऑपरेशन से बिगड़ी आठ महिलाओं की तबीयत, ऑपरेशन थियेटर सील, जांच शुरू

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जोधपुर। कोटा और बीकानेर के बाद अब जोधपुर शहर के जिला अस्पताल पावटा में सिजेरियन ऑपरेशन से आठ महिलाओं की तबीयत अचानक बिगडऩे के बाद से ही चिकित्सा विभाग अलर्ट मोड पर है।

गत बीस जून को हुए इन ऑपरेशन्स के बाद छह महिलाओं में सेप्टीसीमिया (खून में संक्रमण) और दो महिलाओं की किडनी खराब होने की गंभीर समस्या सामने आई। पूरी घटना के बाद अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर को सील कर दिया गया है और मामले की उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी गई है।

बता दें कि बीस जून को यह घटना सामने आई, उसी दिन चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर जोधपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं का उद्घाटन कर रहे थे। लेकिन मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने शुरुआत में इस बात को छुपाए रखा।

किसान के खाते से ऑनलाइन फास्टैग रिचार्ज के दौरान निकले पांच लाख ये खबर भी पढ़े : किसान के खाते से ऑनलाइन फास्टैग रिचार्ज के दौरान निकले पांच लाख

इधर घटना के खुलासे के बाद आज जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट आलोक रंजन ने स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर अस्पताल का निरीक्षण भी किया।

 बूंदी जिले के पंचायती राज मंत्री का बड़ा एक्शन, बीडीओ निलंबित, 11 ग्राम विकास अधिकारी सस्पेंड ये खबर भी पढ़े :  बूंदी जिले के पंचायती राज मंत्री का बड़ा एक्शन, बीडीओ निलंबित, 11 ग्राम विकास अधिकारी सस्पेंड

जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्थाओं, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा हाल ही में प्रसूताओं के स्वास्थ्य से जुड़े घटनाक्रम की विस्तृत समीक्षा की।

इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार मिश्रा भी उपस्थित रहे। जिला कलेक्टर ने मरीजों के उपचार एवं सुरक्षा में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

राजस्थान में बदला मौसम, 23 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कई जगह गिरे ओले ये खबर भी पढ़े : राजस्थान में बदला मौसम, 23 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कई जगह गिरे ओले

बैठक में डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. बीएस जोधा, एमडीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेन्द्र सिंह शेखावत, पावटा जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलबीर चौपड़ा सहित अन्य वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की।

समीक्षा बैठक के उपरांत जिला कलक्टर आलोक रंजन ने जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार मिश्रा के साथ पावटा जिला अस्पताल पहुंचकर चिकित्सा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों से 20 जून को सिजेरियन ऑपरेशन के उपरांत कुछ प्रसूताओं के स्वास्थ्य प्रभावित होने की घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि गंभीर स्थिति वाली दो प्रसूताओं सोनू एवं ललिता को बेहतर उपचार के लिए तत्काल डॉ. एस.एन. मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में रेफर किया गया था, वहां से ललिता को एम्स जोधपुर रेफर किया गया है।

जबकि पावटा जिला अस्पताल में भर्ती शेष छह प्रसूताएं तस्लीम, पायल, संतोष, प्रियंका, गट्टूकंवर एवं नंदू कंवर की स्वास्थ्य स्थिति सामान्य है तथा उनके सभी वाइटल पैरामीटर्स संतोषजनक पाए गए हैं।

अस्पताल के पीएमओ डॉ. कुलबीर सिंह ने बताया कि जब तक जांच की रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक पावटा अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर को पूरी तरह बंद रखने का फैसला किया गया है, ताकि अन्य मरीजों को कोई खतरा न हो।

इस दौरान जिन मरीजों को सिजेरियन या अन्य ऑपरेशन की जरूरत होगी, उन्हें अस्पताल की एंबुलेंस के जरिए पास के दूसरे सरकारी अस्पतालों में सुरक्षित रेफर किया जा रहा है।

डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बीएस जोधा ने बताया कि सिजेरियन वाले मरीज अक्सर एनीमिक (खून की कमी) या अन्य बीमारियों के कारण शारीरिक रूप से कमजोर होते हैं।

अत्यधिक गर्मी के मौसम में बैक्टीरिया बहुत तेजी से पनपते हैं, जो इस संक्रमण की वजह हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि बताया कि ऑपरेशन थिएटर (ओटी) की सभी चीजों, स्प्रिट और ग्लूकोज के केमिकल सैंपल लिए गए हैं।

एहतियात के तौर पर पावटा अस्पताल के ओटी को तीन-चार दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। इस दौरान जिन मरीजों को सिजेरियन की जरूरत होगी, उन्हें एमडीएम अस्पताल शिफ्ट किया जाएगा।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

सैन्य ताकत हुई और मजबूत: अपाचे हेलीकॉप्टर, एम777 तोपों के लिए अमेरिकी पैकेज मंजूर

नई दिल्ली। अमेरिका ने भारत के अपाचे अटैक हेलीकॉप्टरों और एम777ए2 अल्ट्रा-लाइट हॉवित्जर तोपों के लिए लगभग 482.2 मिलियन डॉलर...
राष्ट्रीय 
सैन्य ताकत हुई और मजबूत: अपाचे हेलीकॉप्टर, एम777 तोपों के लिए अमेरिकी पैकेज मंजूर

लखनऊ अग्निकांड में अब तक 18 मौतें, पीएम ने किया आर्थिक मदद का एलान

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई, जिसमें तकरीबन...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ अग्निकांड में अब तक 18 मौतें, पीएम ने किया आर्थिक मदद का एलान

सपा का एजेंडा विकास नहीं, समाज को बांटना और एकता को कमजोर करना: योगी

विपक्ष पर बोला तीखा हमला, कहा-2017 से पहले हर जिले में था 'वन माफिया', अब 'वन प्रोडक्ट'
उत्तर प्रदेश 
सपा का एजेंडा विकास नहीं, समाज को बांटना और एकता को कमजोर करना: योगी

उत्तर प्रदेश

लखनऊ अग्निकांड में अब तक 18 मौतें, पीएम ने किया आर्थिक मदद का एलान

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई, जिसमें तकरीबन...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ अग्निकांड में अब तक 18 मौतें, पीएम ने किया आर्थिक मदद का एलान

सपा का एजेंडा विकास नहीं, समाज को बांटना और एकता को कमजोर करना: योगी

विपक्ष पर बोला तीखा हमला, कहा-2017 से पहले हर जिले में था 'वन माफिया', अब 'वन प्रोडक्ट'
उत्तर प्रदेश 
सपा का एजेंडा विकास नहीं, समाज को बांटना और एकता को कमजोर करना: योगी