सैन्य ताकत हुई और मजबूत: अपाचे हेलीकॉप्टर, एम777 तोपों के लिए अमेरिकी पैकेज मंजूर

रखरखाव, प्रशिक्षण और तकनीकी सहायता से मिलेगी नई मजबूती

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। अमेरिका ने भारत के अपाचे अटैक हेलीकॉप्टरों और एम777ए2 अल्ट्रा-लाइट हॉवित्जर तोपों के लिए लगभग 482.2 मिलियन डॉलर (करीब 4,000 करोड़ रुपये) के रखरखाव एवं तकनीकी सहायता पैकेज को औपचारिक मंजूरी दे दी है। इस फैसले का उद्देश्य भारतीय सशस्त्र बलों की परिचालन क्षमता और युद्धक तैयारियों को और मजबूत बनाना है। 

अमेरिकी रक्षा सुरक्षा सहयोग एजेंसी (डीएससीए) ने विदेशी सैन्य बिक्री (एफएमएस) कार्यक्रम के तहत प्रस्तावित इस बिक्री की अधिसूचना जारी की है। इससे पहले अमेरिकी विदेश विभाग भी इस संभावित सौदे को मंजूरी दे चुका था और इसकी जानकारी अमेरिकी कांग्रेस को दी गई थी।

असम में बाढ़ संकट बरकरार , कुछ हिस्सों में फिर मंडराया खतरा ये खबर भी पढ़े : असम में बाढ़ संकट बरकरार , कुछ हिस्सों में फिर मंडराया खतरा

अधिसूचना के अनुसार भारत ने एम777ए2 अल्ट्रा-लाइट हॉवित्जर तोपों के लिए दीर्घकालिक रखरखाव, स्पेयर पार्ट्स, मरम्मत सेवाएं, प्रशिक्षण, तकनीकी सहायता, फील्ड सर्विस प्रतिनिधि और अन्य लॉजिस्टिक सहयोग की मांग की थी। इस पैकेज की अनुमानित लागत 230 मिलियन डॉलर बताई गई है। 

इसके अलावा भारत के एएच-64ई अपाचे अटैक हेलीकॉप्टरों के लिए भी अलग रखरखाव एवं तकनीकी सहायता पैकेज को मंजूरी दी गई है। इसकी अनुमानित लागत 198.2 मिलियन डॉलर है। इसमें इंजीनियरिंग, तकनीकी और लॉजिस्टिक सहायता सेवाएं, तकनीकी प्रकाशन, कर्मियों का प्रशिक्षण तथा अन्य कार्यक्रम संबंधी सहयोग शामिल रहेगा।

अपाचे हेलीकॉप्टर कार्यक्रम के प्रमुख ठेकेदार अमेरिकी कंपनियां बोइंग और लॉकहीड मार्टिन होंगी, जबकि एम777 हॉवित्जर कार्यक्रम में यूनाइटेड किंगडम की बीएई सिस्टम्स प्रमुख भूमिका निभाएगी। अमेरिकी रक्षा विभाग ने कहा कि यह प्रस्तावित बिक्री अमेरिका की विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा उद्देश्यों के अनुरूप है। 

विभाग के अनुसार इससे भारत की मौजूदा और भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों से निपटने की क्षमता बढ़ेगी, घरेलू सुरक्षा मजबूत होगी और क्षेत्रीय खतरों को रोकने में सहायता मिलेगी। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इस समझौते से भारत की तोपखाना और वायु आक्रमण क्षमता को लंबे समय तक प्रभावी बनाए रखने में मदद मिलेगी।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

गाजीपुर में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले के सामने महिलाओं का हंगामा

पुलिस पर गंभीर आरोप, आंचल की मौत की जांच अब क्राइम ब्रांच के हवाले
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाजीपुर में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले के सामने महिलाओं का हंगामा

उत्तराखंड: तमकनाला में उफान से बेली ब्रिज बहा, मलारी मार्ग पर रोक

देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले की नीति घाटी में तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने के बाद...
राष्ट्रीय  उत्तराखंड 
 उत्तराखंड: तमकनाला में उफान से बेली ब्रिज बहा, मलारी मार्ग पर रोक

शेर-ए-पंजाब टी20 लीग के सभी 6 टीमों के स्क्वॉड हुए फाइनल

चंडीगढ़। शेर-ए-पंजाब टी20 लीग के आगामी सत्र को लेकर सभी छह टीमों के स्क्वॉड पूरे हो गए हैं। हाल ही...
खेल 
शेर-ए-पंजाब टी20 लीग के सभी 6 टीमों के स्क्वॉड हुए फाइनल

यूपी बोर्ड: रटने के बजाय समझ, तर्क और विश्लेषण पर आधारित होंगे कक्षा 11-12 के प्रश्नपत्र

प्रयागराज। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 और राष्ट्रीय आकलन केंद्र (परख) के उद्देश्यों के अनुरूप उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी बोर्ड: रटने के बजाय समझ, तर्क और विश्लेषण पर आधारित होंगे कक्षा 11-12 के प्रश्नपत्र

छह जिलों में आयोजित होंगी अग्निवीर भर्ती रैलियां, मुख्य सचिव ने दिए व्यवस्था कराने के निर्देश

बड़ी संख्या में युवा अभ्यर्थियों के प्रतिभाग करने की संभावना
राज्य  उत्तर प्रदेश 
छह जिलों में आयोजित होंगी अग्निवीर भर्ती रैलियां, मुख्य सचिव ने दिए व्यवस्था कराने के निर्देश

उत्तर प्रदेश

गाजीपुर में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले के सामने महिलाओं का हंगामा

पुलिस पर गंभीर आरोप, आंचल की मौत की जांच अब क्राइम ब्रांच के हवाले
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाजीपुर में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले के सामने महिलाओं का हंगामा

यूपी बोर्ड: रटने के बजाय समझ, तर्क और विश्लेषण पर आधारित होंगे कक्षा 11-12 के प्रश्नपत्र

प्रयागराज। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 और राष्ट्रीय आकलन केंद्र (परख) के उद्देश्यों के अनुरूप उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी बोर्ड: रटने के बजाय समझ, तर्क और विश्लेषण पर आधारित होंगे कक्षा 11-12 के प्रश्नपत्र

छह जिलों में आयोजित होंगी अग्निवीर भर्ती रैलियां, मुख्य सचिव ने दिए व्यवस्था कराने के निर्देश

बड़ी संख्या में युवा अभ्यर्थियों के प्रतिभाग करने की संभावना
राज्य  उत्तर प्रदेश 
छह जिलों में आयोजित होंगी अग्निवीर भर्ती रैलियां, मुख्य सचिव ने दिए व्यवस्था कराने के निर्देश

शाहजहांपुर में पोषण योजनाओं की समीक्षा पर डीएम सख्त

शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शाहजहांपुर में पोषण योजनाओं की समीक्षा पर डीएम सख्त