सांसद की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति ‘‘दिशा‘‘ की बैठक हुई आयोजित।

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर,  22 जून। जनपद के विकास, निर्माण कार्य एवं लाभार्थीपरक योजनाओं की अद्यतन स्थिति एवं प्रगति आदि से संबंधित विस्तृत समीक्षा करने हेतु जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक  सांसद  लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद  की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव  विधायक खलीलाबाद अंकुरराज तिवारी  विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान  विधान परिषद सदस्य प्रतिनिधि  अंबरीश राय उर्फ मंटू राय,  विधान परिषद सदस्य प्रतिनिधि श्री हरिवक्श सिंह,  विधान परिषद सदस्य प्रतिनिधि ई0 सुधांशु सिंह,  प्रमुखगण एवं  जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी आलोक कुमार व मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।

बैठक के शुरूआत में पिछली बैठक की कार्यवृत्ति एवं अनुपालन आख्या पर विस्तृत चर्चा करते हुए सम्बंधित विभागीय अधिकारियों से अनुपालन की जानकारी प्राप्त करते हुए योजनाओं को पूर्ण किये जाने अथवा प्रगति में किसी भी प्रकार की समस्या आदि के विषय में समीक्षा करते हुए अध्यक्ष  द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

महिला के ऊपर से गुजरी ट्रेन फिर भी जिंदा बची ये खबर भी पढ़े : महिला के ऊपर से गुजरी ट्रेन फिर भी जिंदा बची

बैठक में  सांसद लक्ष्मीकान्त उर्फ पप्पू निषाद ने कहा कि सभी विभागीय अधिकारीगण जन कल्याणकारी व लाभार्थीपरक योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता व समयबद्धता का विशेष ध्यान दंे तथा योजनाओं के जमीनी हकीकत की अपने स्तर पर समीक्षा करते रहे। अधिकारीगण पात्रता सूची के अनुसार लाभार्थियों का फीडबैक भी लेते रहे। उन्होंने कहा कि योजनाओं/कार्यक्रमो को उनके मूल रूप में पारदर्शितापूर्वक जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन के सहायोग से पात्र व्यक्तियों तक पहुचाना और इस प्रक्रिया में किसी भी तरह के समस्या का आपसी समन्वयता के साथ निराकरण करना ही इस बैठक का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि अधिकारीगण जनहित की योजनाओं के जमीनी हकीकत से वाकिफ रहें और समय समय पर अपने विभागीय स्तर पर स्वंय भी इसकी समीक्षा करते रहें, जिससे किसी भी स्तर पर उत्पन्न शिकायतों का निस्तारण निश्चित समय सीमा के अन्दर उनके पटल पर ही हो जाए।

एयरफोर्स रोड पर जानलेवा हमले के मामले में बीकेटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में 3 आरोपी गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : एयरफोर्स रोड पर जानलेवा हमले के मामले में बीकेटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में 3 आरोपी गिरफ्तार

 विधायक खलीलाबाद अंकुरराज तिवारी  ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में  सांसद,  विधायक सहित सभी जनप्रतिनिधिगणों को हार्दिक धन्यवाद देते हुए कहा कि केन्द्र/राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का धरातल पर पहुचाना सम्बंधित विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारी है। जो भी अधिकारी अपने विभाग से सम्बंधित कार्याे में शिथिलता बरतेगें उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने पी0ओ0 डूडा को निर्देशित किया गया कि शहर में नगरीय आवासों को मानक/पात्रता के अनुसार लाभार्थियों को दिया जाए तथा इसका प्रचार-प्रसार भी कराया जाए कि नगरीय आवास के लिए कौन से परिवार पात्र है।

पीएम ने अग्निकांड पर जताया शोक, मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख की सहायता की घोषणा ये खबर भी पढ़े : पीएम ने अग्निकांड पर जताया शोक, मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख की सहायता की घोषणा

उन्होंने कहा कि सामान्य तौर पर यह पाया गया है कि शहर में पात्रों को आवास नही मिल पा रहा है। विभागीय स्तर पर इसकी समीक्षा की जाए।  विधायक ने विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान जनपद में जर्जर विद्युत के तारों को बदलने एवं पोल सिफ्टिंग का कार्य सुरक्षा के दृष्टि से तत्काल कराये जाने हेतु निर्देशित किया तथा कहा कि आवश्यकतानुसार ट्रान्सफार्मर की क्षमता वृद्धि की जाए। उन्होंने कहा कि विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने के मद में जो पैसा शासन से आ चुका है उसका उचित उपयोग सुनिश्चित किया जाए तथा विधायक निधि से प्राप्त धनराशि का सही उपयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनपद में बास बल्ली के माध्यम से खीचे गये विद्युत तारों को स्थायी रूप से व्यवस्थित कराया जाए, जिससे दुर्घटना की सम्भावनाओं से बचा जा सके। अधिशाषी अभियन्ता विद्युत द्वारा अवगत कराया गया कि इस संबंध में जनपद का सर्वे करवाकर उच्चाधिकारी को भेज दिया गया है। जिसे ए0डी0बी0 योजना के तहत आच्छादित किया जाएगा। 

विधायक धनघटा गणेश चन्द्र चौहान ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में  सांसद,  विधायक,  जिला पंचायत अध्यक्ष सहित समस्त  जनप्रतिनिधिगणों व अधिकारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि जनपद की दिशा और दशा तय करने हेतु यह बैठक होती है जिससे इस बैठक में हमारे जनपद में कितने कार्य हुए है और कितने जन कल्याणकारी योजनाओं को आम जनमानस तक पहुचाया गया है। उन्होंने समस्त सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि केन्द्र/राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र व्यक्तियों तक अवश्व पहुचाया जाए, यही हमारी केन्द्र एवं राज्य सरकारी की मंशा है। उन्होंने रामजानकी मार्ग पर दुर्घटना रोकने हेतु आवश्यकतानुसार साईनेज, ब्रेकर एवं पुलिस का निर्माण कार्य कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।  विधायक द्वारा गो आश्रय स्थल मझौरा के व्यवस्थित एवं सही ढंग से संचालित कराने के संबंध में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया। उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि अभ्युदय योजना के तहत संचालित कोचिंग संस्थानों की व्यवस्था को सुदृढ़ कराये जाए जिससे बच्चों को उसका सही लाभ मिल सके। उन्होंने काली जगदीशपुर मार्ग को गढ्ढामुक्त कराने के निर्देश दिये। 
 विधायक खलीलाबाद एवं  विधायक धनघटा द्वारा संयुक्त रूप से मेंहदावल-धनघटा मार्ग को ट्रैफिक एवं लोड के दृष्टिगत फोर लेन बनाने की दिशा में प्रयास तेज किये जाने हेतु सम्बंधित विभागीय अधिकारियों से विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि यह मार्ग जनपद की लाईफ लाइन है। इसे फोर लेन मार्ग में तब्दील किया जाना बेहद जरूरी है। इस संबंध में सम्बंधित अधिकारीगण तकनीकि बिन्दुओं को शामिल करते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से प्रस्ताव शासन को भेजना सुनिश्चित करें।
बैठक में  सांसद, विधायक खलीलाबाद,  विधायक धनधटा एवं जनप्रतिनिधिगणों द्वारा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, शिक्षा, विद्युत, पेयजल परियोजनाएं, लोक निर्माण विभाग, कृषि विभाग, कल्याण विभागों द्वारा उपलब्ध करायी जा रही पेंशन योजनाएं, छात्रवृत्ति वितरण, महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, स्वामित्व योजना, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय कैरियर सेवा, एम0पी0 लैड, ग्रामीण स्वराज प्रशिक्षण, सांसद आदर्श ग्राम योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना, जल जीवन मिशन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर आत्मनिर्भर नीधि, राष्ट्रीय पशु रोग नियत्रण कार्यक्रम, गो-संरक्षण एवं पशु टीकाकरण, समेकित बाल विकास परियोजना, प्रधानमंत्री मातृ बन्दना योजना, राष्ट्रीय क्षय रोग नियत्रण कार्यक्रम, आयुष्मान भारत, मिड-डे-मील योजना, सर्व शिक्षा अभियान, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, स्टार्टअप इण्डिया, ओ0डी0ओ0पी0, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित योजनाएं, राष्ट्रीय परिवारिक लाभ योजना, खेलो इण्डिया, सुगम्य भारत अभियान सहित समस्त विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की विभागवार जानकारी प्राप्त करते हुए समीक्षा की गयी तथा निर्देशित किया गया कि विकास खण्ड व ग्राम पंचायत स्तर पर योजनाओं का प्रचार प्रसार कराते हुए शत-प्रतिशत पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाना सुुनिश्चित किया जाए। 
 सांसद  ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारीगण समस्त योजनाओं में पात्रता के अनुसार बिना किसी भेदभाव के पारदर्शितापूर्वक लाभ दिलाना सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर गरीबों का शोषण न हो यह प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आवास वितरण सहित अन्य किसी भी जन कल्याणकारी योजनाओं के आच्छादन, गुणवत्ता एवं लाभार्थी फीड बैक लेने के लिए रैण्डम चेकिंग के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि को भी बुलाया जाए।
बैठक में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी), स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के समीक्षा के दौरान सार्वजनिक शौचालयों के मानक के अनुसार क्रियाशील रहने की जांच कराने एवं शौचालयों के साफ-सफाई आदि से सम्बंधित बिन्दुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित सेवाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा के दौरान जनपद के चिकित्सालयों में चिकित्सकों एवं दवाओं की उपलब्धता, एम्बुलेंस सेवाओं आदि से सम्बंधित बिन्दुओं की विस्तृत समीक्षा मुख्य चिकित्साधिकारी से विभिन्न बिन्दुओं पर जानकारी प्राप्त करते हुए की गयी। 
मा0 सांसद ने कहा कि प्रायः देखने में आता है कि योजनाओं के क्रियान्वयन में स्थानीय स्तर के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा गड़बड़ी किये जाने का मामला आता है इस पर विशेष निगरानी रखी जाए।
बैठक में  सांसद द्वारा भारत सरकार द्वारा संचालित कार्यक्रम-प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अन्तर्गत नई सड़कों के प्रस्ताव व पुरानी सड़कों का जीर्णाेद्धार के बारे में सम्बन्धित अधिकारी से जानकारी प्राप्त की गयी। सम्बन्धित अधिशासी अभियन्ता द्वारा अवगत कराया गया कि मानक के अनुसार ग्रामों को चिन्हित कर प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया गया है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से ग्रामीण सड़के जल जमाव के कारण क्षतिग्रस्त हो जाती है। इसके लिए जल निकासी का उचित प्रबन्ध किया जाए। उन्होंने कहा कि  जनप्रतिनिधियों द्वारा सड़क निर्माण अथवा मरम्मत हेतु दिये गये प्रस्तावों को वरियता क्रम में शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि जनपद में सड़कों के किनारें पटरियों का मरम्मत न कराये जाने से घास, भूस एवं झाड़ियों के कारण हो रही दुर्घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुए अभियान चला कर सफाई करायी जाए। उन्होंने कहा कि किसानों के हित से सम्बंधित कृषि विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा चलायी जा रही समस्त योजनाओं का गुणवत्तापूर्वक क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। किसानों को समय से खाद, बीज व दवाए आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करायी जाए। स्वामित्व योजनान्तर्गत घरौनी वितरण के संबंध में जानकारी प्राप्त की गयी।  सांसद ने एम0डी0एम0 योजना, सर्व शिक्षा अभियान, प्रधानमंत्री उज्जवला  योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के विषय में सम्बंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं को पात्र व्यक्तियों तक अवश्य पहुचे अन्यथा सम्बंधित अधिकारी के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। 
बैठक में  सांसद/समिति अध्यक्ष द्वारा विभिन्न विभागों की गहन समीक्षा करने के पश्चात उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि केन्द्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों/योजनाओं को निर्धारित समय पर गुणवत्तापूर्ण कराये जायें, जो धरातल पर दिखायी दे। उन्होंने जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के पात्र अन्तिम व्यक्ति तक पहुँचाने के भी निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होंने बैठक में उपस्थित सम्बन्धित विभाग के अधिकाारयों से उनके विभाग की योजनाओं की गहन समीक्षा कर प्रगति लाने का निर्देश दिया तथा जन कल्याणकारी योजनाओं/कार्यक्रमों का लाभ पात्र, जरूरतमंद व्यक्तियों तक पहुँचाने के निर्देश दिये।
 जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव  ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में समस्त जनप्रतिनिधियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि केन्द/राज्य सरकार द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं जो चलाई गयी है, जिन बिन्दुओं की आज की बैठक में समीक्षा की गयी है समस्त सम्बंधित अधिकारी अपने-अपने विभाग से सम्बंधित योजनाओं की समीक्षा कर पात्र व्यक्तियों तक लाभ पहुचाये।
जिलाधिकारी आलोक कुमार ने  सांसद, विधायकगण सहित सभी  जनप्रतिनिधिगणों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि मा0 जनप्रतिनिधिगणों द्वारा बैठक में दिये गये निर्देशों व सुझावों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। बैठक का सफल संचालन मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 रामानुज कन्नौजिया, प्रभागीय वनाधिकारी हरिकेश यादव, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार प्रभात द्विवेदी, परियोजना निदेशक विजयन्त सिंह, जिला अर्थ एवं सख्याधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव, उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार वर्मा, उप निदेशक कृषि डा0 राकेश कुंमार सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी चन्द्रशेखर यादव, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत राजेश कुंमार पर्यटन अधिकारी विकास नारायण सहित जनपद स्तरीय अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे। 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

सिविल अस्पताल में युवक का हंगामा,परिसर में की तोड़फोड़ खुद को किया घायल 

लखनऊ। हजरतगंज स्थित सिविल अस्पताल में रविवार रात को एक युवक ने जमकर हंगामा किया। युवक ने अस्पताल परिसर में...
उत्तर प्रदेश 
सिविल अस्पताल में युवक का हंगामा,परिसर में की तोड़फोड़ खुद को किया घायल 

पुलिस अधीक्षक द्वारा जनसुनवाई में शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर त्वरित निस्तारण हेतु दिए गए आवश्यक निर्देश

संत कबीर नगर, आज दिनाँक 22.06.2026 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा जनसुनवाई को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस अधीक्षक द्वारा जनसुनवाई में शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर त्वरित निस्तारण हेतु दिए गए आवश्यक निर्देश

बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में फर्श पर लेटे ग्राहक, एफडी के नाम पर लाखों रुपए लेने के आरोप 

लखनऊ। शकुंतला विश्वविद्यालय परिसर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में एक बार फिर सोमवार को ग्राहकों ने प्रदर्शन कर दिया। 25...
उत्तर प्रदेश 
बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में फर्श पर लेटे ग्राहक, एफडी के नाम पर लाखों रुपए लेने के आरोप 

वरिष्ठ नागरिकों के बीच पहुंचकर सुनी गई समस्याएं व सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

संत कबीरनगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में उत्तर प्रदेश पुलिस की जन सेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास...
उत्तर प्रदेश 
वरिष्ठ नागरिकों के बीच पहुंचकर सुनी गई समस्याएं व सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 02 अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर,   पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक  
उत्तर प्रदेश 
गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 02 अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

सिविल अस्पताल में युवक का हंगामा,परिसर में की तोड़फोड़ खुद को किया घायल 

लखनऊ। हजरतगंज स्थित सिविल अस्पताल में रविवार रात को एक युवक ने जमकर हंगामा किया। युवक ने अस्पताल परिसर में...
उत्तर प्रदेश 
सिविल अस्पताल में युवक का हंगामा,परिसर में की तोड़फोड़ खुद को किया घायल 

पुलिस अधीक्षक द्वारा जनसुनवाई में शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर त्वरित निस्तारण हेतु दिए गए आवश्यक निर्देश

संत कबीर नगर, आज दिनाँक 22.06.2026 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा जनसुनवाई को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस अधीक्षक द्वारा जनसुनवाई में शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर त्वरित निस्तारण हेतु दिए गए आवश्यक निर्देश

बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में फर्श पर लेटे ग्राहक, एफडी के नाम पर लाखों रुपए लेने के आरोप 

लखनऊ। शकुंतला विश्वविद्यालय परिसर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में एक बार फिर सोमवार को ग्राहकों ने प्रदर्शन कर दिया। 25...
उत्तर प्रदेश 
बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में फर्श पर लेटे ग्राहक, एफडी के नाम पर लाखों रुपए लेने के आरोप 

वरिष्ठ नागरिकों के बीच पहुंचकर सुनी गई समस्याएं व सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

संत कबीरनगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में उत्तर प्रदेश पुलिस की जन सेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास...
उत्तर प्रदेश 
वरिष्ठ नागरिकों के बीच पहुंचकर सुनी गई समस्याएं व सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी