नगर निगम कार्यकारिणी में 6 सदस्य निर्विरोध चुने गए, भाजपा को मिले 5 पार्षद 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। सोमवार नगर निगम की कार्यकारिणी समिति में 6 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गए। इसमें 5 पार्षद भाजपा के चुने गए हैं और सपा की एक पार्षद शामिल है। सपा के वरिष्ठ पार्षद यायावर हुसैन रेशू को तय माना जा रहा था लेकिन सुबह नाम ममता रावत का भेज दिया गया।

दो वर्षीय कार्यकाल वाली इस कार्यसमिति के 6 सदस्यों का इसी महीने कार्यकाल समाप्त हुआ था। कार्यकारिणी समिति के चुनाव के लिए लालबाग स्थित नगर निगम मुख्यालय के त्रिलोकनाथ सभागार में सुबह 11 बजे विशेष अधिवेशन बुलाया गया था। भाजपा ने 5 पार्षदों के नाम घोषित किए थे। दूसरी पार्टियों ने एक भी नाम नहीं भेजे थे। समाजवादी पार्टी ने 1 नाम देने के लिए रातभर मंथन किया। लगभग तय था कि यायावर हुसैन रेशू का नाम भेजा जाएगा।

उतरौला में बड़ी ताजिया का जुलूस पूरी अकीदत के साथ निकाला गया ये खबर भी पढ़े : उतरौला में बड़ी ताजिया का जुलूस पूरी अकीदत के साथ निकाला गया

 लेकिन, चुनाव से कुछ घंटे पहले विपक्षी दल के नेता कामरान बेग ने ममता का नाम दे दिया। पुराने सदस्य जिनका अभी कार्यकाल चल रहा है, उनमें भाजपा के अरुण राय, पृथ्वी गुप्ता, पिंकी रावत, राजेश सिंह गब्बर, संदीप शर्मा और सपा के रामनरेश चौरसिया शामिल हैं। इस साल 1 जून को 6 सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो गया था। उनमें भाजपा के भृगुनाथ शुक्ला, अनुराग मिश्रा, गौरी सांवरिया, कृष्ण नरायन सिंह, चरनजीत गांधी और सपा की सबा हसन मंसूरी शामिल थीं। 

फर्जी तरीके से पासपोर्ट बनवाकर विदेश यात्रा करने के मामले में 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : फर्जी तरीके से पासपोर्ट बनवाकर विदेश यात्रा करने के मामले में 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

चरनजीत सिंह गांधी अभी तक नगर निगम की उपाध्यक्ष थीं। उनको पिछले साल उपाध्यक्ष चुना गया था। उनका कार्यकारिणी से कार्यकाल खत्म होने के बाद भाजपा के सुशील तिवारी पम्मी को उपाध्यक्ष के लिए प्रबल दावेदार माना जा रहा है। हालांकि, जानकारों का मानना है कि सपा ने कार्यकारिणी को महिला कैंडिडेट देकर महिला उपाध्यक्ष को लेकर संदेश दिया है।

सिविल अस्पताल में युवक का हंगामा,परिसर में की तोड़फोड़ खुद को किया घायल  ये खबर भी पढ़े : सिविल अस्पताल में युवक का हंगामा,परिसर में की तोड़फोड़ खुद को किया घायल 

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

जन चौपाल में ऊर्जा मंत्री ने दिए निर्देश, हर जरूरतमंद तक पहुंचे सरकार की योजनाएं

सरकार की योजनाओं से बदल रही ग्रामीण और वनवासी क्षेत्र की तस्वीररूमंत्री ए के शर्मा
उत्तर प्रदेश 
जन चौपाल में ऊर्जा मंत्री ने दिए निर्देश, हर जरूरतमंद तक पहुंचे सरकार की योजनाएं

पर्यटन मंत्री ने दी जानकारी, होम स्टे नीति में किए गए अहम संशोधन

लखनऊ। प्रदेश में संचालित होम स्टे एवं बी0 एण्ड बी0 इकाईयों को पंजीकृत किये जाने के लिए बी0 एण्ड बी0...
उत्तर प्रदेश 
पर्यटन मंत्री ने दी जानकारी, होम स्टे नीति में किए गए अहम संशोधन

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में 17 सीटों में 16 पर भाजपा गठबंधन का कब्जा

मुंबई। महाराष्ट्र विधान परिषद की 17 सीटों पर सोमवार सुबह से हो रही मतगणना में 16 सीटों पर भारतीय जनता...
महाराष्ट्र 
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में 17 सीटों में 16 पर भाजपा गठबंधन का कब्जा

उत्तर प्रदेश

जन चौपाल में ऊर्जा मंत्री ने दिए निर्देश, हर जरूरतमंद तक पहुंचे सरकार की योजनाएं

सरकार की योजनाओं से बदल रही ग्रामीण और वनवासी क्षेत्र की तस्वीररूमंत्री ए के शर्मा
उत्तर प्रदेश 
जन चौपाल में ऊर्जा मंत्री ने दिए निर्देश, हर जरूरतमंद तक पहुंचे सरकार की योजनाएं

पर्यटन मंत्री ने दी जानकारी, होम स्टे नीति में किए गए अहम संशोधन

लखनऊ। प्रदेश में संचालित होम स्टे एवं बी0 एण्ड बी0 इकाईयों को पंजीकृत किये जाने के लिए बी0 एण्ड बी0...
उत्तर प्रदेश 
पर्यटन मंत्री ने दी जानकारी, होम स्टे नीति में किए गए अहम संशोधन

अलीगढ़ अग्निकांड में अजय राय ने जताया दुख, परिजनों को एक-एक करोड़ रुपए मुआवजा दे

लखनऊ। पुरनिया, अलीगंज स्थित एक कोचिंग सेन्टर में हुए हृदयविदारक भीषण अग्निकांड में 14 मासूम छात्र-छात्राओं की जिंदा जलकर...
उत्तर प्रदेश 
अलीगढ़ अग्निकांड में अजय राय ने जताया दुख, परिजनों को एक-एक करोड़ रुपए मुआवजा दे