फर्जी तरीके से पासपोर्ट बनवाकर विदेश यात्रा करने के मामले में 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
संत कबीर नगर, जनपद संतकबीर नगर के *थाना कोतवाली खलीलाबाद* पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 एवं 12 पासपोर्ट अधिनियम से सम्बन्धित अभियुक्त संदीप कुमार पुत्र राम आशीष निवासी ग्राम बण्डा बाजार थाना घनघटा जनपद संतकबीरनगर के विरुद्ध लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया गया था । उक्त अभियुक्त संदीप कुमार उपरोक्त को अन्तराष्ट्रीय हवाई अड्डा लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है । विदित हो कि दिनांक 21.06.2026 को इमिग्रेशन डिपार्टमेन्ट अन्तराष्ट्रीय हवाई अड्डा लखनऊ महानगर के अधिकारीगण द्वारा जरिये ई-मेल से सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली खलीलाबाद स०क0न0 से सम्बन्धित वांछित प्रकाश में आये अभियुक्त संदीप कुमार पुत्र राम आशीष निवासी बण्डा बाजार थाना घनघटा जनपद संतकबीर नगर को विदेश जेडान से लखनऊ एयर पोर्ट आने पर ईमीग्रेसन डिपाटमेन्ट के अधिकारीगण द्वारा LOC के आधार पर पकडा गया है । इस सूचना से अवगत होने के पश्चात थाना कोतवाली खलीलाबाद पर नियुक्त उ0नि0 अनिल कुमार यादव, हे0का0 धर्मेन्द्र कुमार अभियुक्त उपरोक्त की न्यायिक अभिरक्षा रिमाण्ड प्राप्त करने हेतु लखनऊ के लिए रवाना हुये थे । अभियुक्त उपरोक्त को लखनऊ एयर पोर्ट पहुँचकर ईमीग्रेशन डिपाटमेन्ट के अधिकारीगण से सम्पर्क करने पर ईमीग्रेशन डिपामेन्ट के अधिकारीगण से वार्ता कर अभियुक्त व्यक्ति संदीप कुमार उपरोक्त को पुलिस बल द्वारा गिरफ्तार किया गया । आज दिनाँक 22.06.2026 को साथ लेकर लखनऊ से थाना खलीलाबाद, संतकबीरनगर उपस्थित आये। अभियुक्त उपरोक्त को विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय रवाना किया गया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
