मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने किया योग शिविर का आयोजन
— नियमित योग से शरीर स्वस्थ होता है: नुसरत जहां
लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय 12 वे योग दिवस के अवसर पर सोमवार को मुस्लिम समाज के सैकड़ों बच्चों महिलाओं बुजुर्गों ने मुस्लिम राष्ट्रीय मंच योग प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय सह संयोजक नुसरत जहां के नेतृत्व में योग किया इस अवसर पर नुसरत जहां ने कहा आज भारत में ही नहीं पूरे विश्व में योग का डंका बज रहा है महिलाएं बच्चे बुजुर्ग युवा बढ चढ कर योग में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा की नियमित योग करने से व्यक्ति का मानसिक तनाव कम होता है तथा उसमें नई ऊर्जा का संचार होता है उन्होंने कहा कि जो भी बुजुर्ग, महिलाओं बीमारी से ग्रसित होते हैं वह लगातार योग अनुलोम विलोम सहित अन्य योग की क्रियाएं करते हैं उन्हें बीमारियों से छुटकारा मिल जाता है नुसरत जहां ने कहा कि आज की भागम भाग दौड़ की वजह से व्यक्ति अपने लिए समय नहीं निकल पा रहा है इसलिए उसके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है उन्होंने कहा सुबह यदि व्यक्ति एक घंटे लगातार योग कर लेता है तो उसका पूरा दिन ऊर्जा से भरपूर हो जाता है तथा व्यक्ति में कार्य करने की रुचि बढ़ जाती है उन्होंने कहा हमारा यह प्रयास है कि बच्चे महिलाएं बुजुर्ग को लगातार योग को सिखाया जाए ताकि वह अपने जीवन में स्वस्थ रह सके।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।
