बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में फर्श पर लेटे ग्राहक, एफडी के नाम पर लाखों रुपए लेने के आरोप 

25 से ज्यादा खाताधारकों ने कामकाज ठप कराया  

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। शकुंतला विश्वविद्यालय परिसर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में एक बार फिर सोमवार को ग्राहकों ने प्रदर्शन कर दिया। 25 से ज्यादा खाताधारकों ने शाखा पहुंचकर कामकाज ठप करा दिया। अंदर घुसकर नारेबाजी की। कई ग्राहक फर्श पर बैठे तो कई लेट गए। उनका आरोप है कि एफडी के नाम पर बैंक मित्र ने उनसे लाखों रुपए लिए लेकिन एफडी नहीं की।

खाताधारकों का आरोप है कि बैंक मित्र शिवा राव और उसके साथी दीपक ने अधिक ब्याज का लालच देकर उनसे एफडी के नाम पर लाखों रुपए जमा कराए थे। बाद में उन्हें पता चला कि उनके नाम पर कोई वैध एफडी नहीं की गई थी। 22 मई को बैंक के हेड ऑफिस में प्रदर्शन के बाद 22 जून को पैसा वापस आने का आश्वासन मिला था, जो नहीं हुआ। पीड़ितों ने बताया कि 22 मई को बैंक के हेड ऑफिस में अधिकारियों के साथ हुई बैठक में उन्हें 22 जून तक पैसा वापस करने का आश्वासन दिया गया था। तय समय सीमा पूरी होने के बावजूद भुगतान नहीं होने से गुस्साए खाताधारक सोमवार दोपहर करीब 12 बजे बैंक पहुंचे और प्रदर्शन शुरू कर दिया। खाताधारकों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी जमा पूंजी वापस नहीं मिलेगी, तब तक बैंक का कोई भी कार्य नहीं होने दिया जाएगा। 

स्वामी चिदानंद ने बांके बिहारी के किए दर्शन, सुख-समृद्धि की कामना ये खबर भी पढ़े : स्वामी चिदानंद ने बांके बिहारी के किए दर्शन, सुख-समृद्धि की कामना

प्रदर्शन के दौरान बैंक का मुख्य गेट बंद कर दिया गया और सभी लोग अपनी मांगों को लेकर बैंक के अंदर ही डटे रहे। प्रदर्शन में रुचि गौतम (6 लाख रुपए), सुषमा (2 लाख), सरोजिनी (10 लाख), टिंकू (2 लाख), गुड़िया (1.60 लाख), मोनी राजपूत (1 लाख), फूलचंद (5 लाख), जयश्री (7 लाख), रामादेवी (1.80 लाख) और अनीता वर्मा (2 लाख) सहित कई अन्य पीड़ित शामिल थे। उन्होंने अपनी जीवनभर की बचत फंसने और आर्थिक संकट से जूझने की बात कही। 

सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत करने का प्रयास कर रही है। हालांकि, खाताधारक अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और उनका कहना है कि जब तक उनका पैसा वापस नहीं मिलेगा, वे वहां से नहीं हटेंगे। बता दें कि बैंक मित्र शिवा राव और उसका साथी दीपक गिरफ्तार हो चुके हैं। उसके बाद कुछ ग्राहकों की रकम भी लौटी थी।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़े तीन गांजा तस्कर

गाजियाबाद/फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और फिरोजाबाद में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़े तीन गांजा तस्कर

होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने को ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं शर्तें

तेहरान। ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा खोलने से पहले अमेरिका के सामने कई शर्तें रखी हैं। ईरान की...
अंतर्राष्ट्रीय 
होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने को ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं शर्तें

विभव नगर में बने भामाशाह पार्क में ताला पड़े होने के कारण क्षेत्रीय लोग परेशान

फिरोजाबाद, नगर निगम द्वारा  बनवाया गया भामाशाह पार्क के गेट पर ताला लगा होने के कारण क्षेत्रीय नागरिक काफी परेशान...
उत्तर प्रदेश 
विभव नगर में बने भामाशाह पार्क में ताला पड़े होने के कारण क्षेत्रीय लोग परेशान

सिंहस्थ-2028 की तैयारी तेज, उज्जैन मेला क्षेत्र में बनेंगे जोन

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में आगामी सिंहस्थ-2028 मेले को कितने जोन में बांटा जाएगा, यह अगले सात दिनों में...
मध्य प्रदेश 
सिंहस्थ-2028 की तैयारी तेज, उज्जैन मेला क्षेत्र में बनेंगे जोन

पीएम मोदी ने 'भारत छोड़ो आंदोलन' के नायकों को किया याद

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'भारत छोड़ो आंदोलन'की 84वीं वर्षगांठ के अवसर पर इसमें हिस्सा लेने वाले राष्ट्रनायकों और...
राष्ट्रीय  राज्य 
पीएम मोदी ने 'भारत छोड़ो आंदोलन' के नायकों को किया याद

उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़े तीन गांजा तस्कर

गाजियाबाद/फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और फिरोजाबाद में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़े तीन गांजा तस्कर

विभव नगर में बने भामाशाह पार्क में ताला पड़े होने के कारण क्षेत्रीय लोग परेशान

फिरोजाबाद, नगर निगम द्वारा  बनवाया गया भामाशाह पार्क के गेट पर ताला लगा होने के कारण क्षेत्रीय नागरिक काफी परेशान...
उत्तर प्रदेश 
विभव नगर में बने भामाशाह पार्क में ताला पड़े होने के कारण क्षेत्रीय लोग परेशान

कांवड़ श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया स्वागत

हाथरस। श्रावण मास के पावन अवसर पर गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर लौट रहे शिव भक्त कांवड़ श्रद्धालुओं का...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया स्वागत

देशभर में आज से चलेगा 'हर घर तिरंगा' अभियान

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग राज्यों में रविवार से 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरुआत हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
देशभर में आज से चलेगा 'हर घर तिरंगा' अभियान