महिला के ऊपर से गुजरी ट्रेन फिर भी जिंदा बची
उन्नाव: यूपी के उन्नाव से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक महिला के ऊपर से ट्रेन गुजर गई लेकिन फिर भी उसकी जान बच गई। महिला उन्नाव में आम्रपाली एक्सप्रेस पर चढ़ते वक्त गिरी थी।
क्या है पूरा मामला?
यूपी के उन्नाव में महिला के ऊपर से पूरी ट्रेन गुजर गई, लेकिन वह बाल-बाल बच गई। सिर्फ कान में मामूली खरोंच आई। हुआ यूं कि महिला आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन पर शनिवार रात चढ़ रही थी, तभी उसका पैर फिसल गया और वह ट्रैक पर गिर गई। तब तक ट्रेन की स्पीड तेज हो गई। उसके ऊपर से 21 रेल डिब्बे गुजर गए। महिला पटरियों के बीच सिकुड़कर लेटी रही।
ट्रेन के गुजरने के बाद GRP-RPF ने महिला को उठाया और जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद महिला को डिस्चार्ज कर दिया गया। घटना उन्नाव जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर हुई। महिला के ऊपर से आम्रपाली एक्सप्रेस के 21-21 रेल डिब्बे गुजर गए, लेकिन वह बाल-बाल बच गई।
मध्य प्रदेश के कोरबा के आम्रपाली गांव की रहने वाली है महिला
बता दें कि रामशिला (48) मूल रूप से मध्य प्रदेश के कोरबा के आम्रपाली गांव की रहने वाली हैं। उन्नाव में वह पति गंगाराम, बेटे सागर और भाई जय के साथ कई महीनों से रहती है। सभी अचलगंज में एक ईंट भट्ठे पर काम करते हैं। बेटे सागर ने बताया- शनिवार रात हम लोग अपने गांव वापस जा रहे थे। ट्रेन पकड़ने के लिए उन्नाव स्टेशन पहुंचे थे। सागर के अनुसार, आम्रपाली एक्सप्रेस का टिकट लिया था। प्लेटफॉर्म-2 पर रात करीब 12:10 बजे ट्रेन आई। मैं और पिताजी सामान लेकर ट्रेन में चढ़ गए। अंत में मां चढ़ रही थीं, तभी उनका पैर फिसल गया और वह ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच पटरियों पर गिर गईं।
ये खबर भी पढ़े : प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद स्तर पर जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में देखा और सुना गयासागर के अनुसार, आम्रपाली एक्सप्रेस का टिकट लिया था। प्लेटफॉर्म-2 पर रात करीब 12:10 बजे ट्रेन आई। मैं और पिताजी सामान लेकर ट्रेन में चढ़ गए। अंत में मां चढ़ रही थीं, तभी उनका पैर फिसल गया और वह ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच पटरियों पर गिर गईं। गिरते समय मां चीखी, तो मैं और पिताजी बचाने के लिए ट्रेन से नीचे उतर आए, लेकिन तब तक ट्रेन चल पड़ी।
बेटा बोला- भगवान ने मां को बचा लिया
बेटे ने कहा- गनीमत रही कि मां पटरियों के बिल्कुल बीचो बीच लेटी हुई थीं। ट्रेन की सभी 21 बोगियां मां के ऊपर से गुजर गईं। भगवान ने उन्हें बचा लिया। हादसे के बाद महिला काफी देर तक सहमी नजर आई। अस्पताल में भी वह पति का हाथ पकड़े रही। हादसे के बाद महिला काफी देर तक सहमी नजर आई। अस्पताल में भी वह पति का हाथ पकड़े रही। पति दिलासा देते रहे कि उसे कुछ नहीं हुआ है। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया- महिला पूरी तरह सुरक्षित है और होश में है। उसके कान में मामूली चोट लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। (
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।
