सेल्फी के चक्कर में गई मां-बेटे की जान

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

बाड़मेर: जिले में सेल्फी लेते समय गलती से पानी के गड्ढे में गिरने से एक महिला और उसके 7 साल के बेटे की डूबने से मौत हो गई। घटना सदर पुलिस थाना क्षेत्र के बानो की बेरी दूध गांव में हुई। SHO करतार सिंह ने बताया कि जिया देवी (30) अपने बेटे हितेश (7) के साथ अपने मायके आई हुई थी। सुबह, जब मां-बेटे घर के पास बनी पानी की टंकी के पास सेल्फी ले रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। मौके पर पुलिस और सिविल डिफेंस की टीमें बुलाई गईं। पानी निकालने के लिए JCB मशीन से टंकी की दीवार का एक हिस्सा तोड़ा गया। SHO ने बताया कि करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद दोनों शव बाहर निकाले गए। उन्होंने बताया कि शवों को धोरीमन्ना अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है और मृतकों के ससुराल वालों को सूचना दे दी गई है।

सेल्फी लेते समय हुआ हादसा
दरअसल, सदर थाना क्षेत्र में रविवार को एक हृदयविदारक हादसे में मां और बेटे की जान चली गई। यहां खेत में सिंचाई के लिए बने पानी के गड्ढे के पास सेल्फी लेते समय यह दर्दनाक घटना हुई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। जानकारी के अनुसार, जीया देवी (30) पत्नी गोसाईराम अपने 7 वर्षीय बेटे हितेश के साथ तीन दिन पहले पीहर बानो की बेरी, दूध गांव आई हुई थी। रविवार सुबह परिवार के अन्य सदस्य एक सामाजिक कार्यक्रम में गए हुए थे, जबकि मां-बेटा घर पर अकेले थे। इसी दौरान दोनों खेत में बने पानी के गड्ढे के पास पहुंचे और सेल्फी लेने लगे। 

बच्चों के शोषण के मामले में पाकिस्तान ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड ये खबर भी पढ़े : बच्चों के शोषण के मामले में पाकिस्तान ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

बेटे को बचाने में गई मां की जान
बताया जा रहा है कि सेल्फी के दौरान अचानक हितेश का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा। बेटे को डूबता देख मां जीया देवी बिना देर किए उसे बचाने के लिए गड्ढे में कूद पड़ी। पानी की गहराई अधिक होने के कारण दोनों बाहर नहीं निकल सके और डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, सिविल डिफेंस टीम और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जेसीबी की मदद से डिग्गी की दीवार तोड़कर पानी निकाला गया। करीब तीन घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मां-बेटे के शव बाहर निकाले गए। पुलिस ने दोनों शवों को धोरीमन्ना अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। मामले की जांच जारी है। 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

जिला बदर अभियुक्त को बैंड-बाजा के साथ जनपद की सीमा से किया गया बाहर

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे...
उत्तर प्रदेश 
जिला बदर अभियुक्त को बैंड-बाजा के साथ जनपद की सीमा से किया गया बाहर

अजय  ने लिखा सीएम योगी को पत्र

लखनऊ।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने पुलिस भर्ती में एक से अधिक पदों पर चयन के कारण रिक्त होने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अजय  ने लिखा सीएम योगी को पत्र

सीडीओ की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण बंन्धु की बैठक का हुआ आयोजन

संत कबीर नगर।* जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में...
उत्तर प्रदेश 
सीडीओ की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण बंन्धु की बैठक का हुआ आयोजन

स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर 05 किमी0 बालक/बालिका वर्ग क्रास कन्ट्री रेस का होगा आयोजन

संत कबीर नगर,।* उप क्रीडाधिकारी अभिज्ञान मालवीय ने बताया है कि दिनांक 15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस के शुभ...
उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर 05 किमी0 बालक/बालिका वर्ग क्रास कन्ट्री रेस का होगा आयोजन

नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” के अन्तर्गत प्रतियोगिताओं का हुआ सफल आयोजन

संत कबीर नगर ।* युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार MY Bharat के तत्वावधान में संचालित “नशा मुक्त युवा...