स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवन जीने का साधन है योग: डीएम 

गांधी स्टेडियम में आयोजित सामूहिक योग कार्यक्रम में डीएम, एसपी, जनप्रतिनिधि और स्कूली छात्र-छात्राओं ने लिया भाग

Published By Nand Kishore
On
Nand Kishore Picture

नन्दकिशोर दास 

बेगूसराय ब्यूरो। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को गांधी स्टेडियम में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन के पदाधिकारियों, स्कूली बच्चों एवं आम नागरिकों ने भाग लेकर योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री, पुलिस अधीक्षक मनीष, विधान पार्षद सर्वेश कुमार, नगर आयुक्त नगर निगम, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, खेल पदाधिकारी सहित विभिन्न जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

योग प्रशिक्षक संदीप कुमार द्वारा प्रतिभागियों को योग के विभिन्न आसनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। उन्होंने योग के नियमित अभ्यास से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी देते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न योग क्रियाओं में भाग लिया तथा योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। अधिकारियों ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवन जीने की प्रेरणा देती है। नियमित योगाभ्यास से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि मानसिक तनाव भी कम होता है। साथ ही कार्यक्षमता में वृद्धि होती है। जिले में संचालित नशा मुक्त भारत  सप्ताह के अंतर्गत शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग सुश्री नेहा कुमारी द्वारा सभी पदाधिकारियों, कर्मियों एवं स्कूली बच्चों को नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए शपथ दिलाई गई। प्रतिभागियों ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा अन्य लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। इसके अतिरिक्त नशामुक्ति के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया।

पुण्य तिथि पर याद किये गये गांधीवांदी विचारक वंशीधर दूबेः योगदान पर चर्चा ये खबर भी पढ़े : पुण्य तिथि पर याद किये गये गांधीवांदी विचारक वंशीधर दूबेः योगदान पर चर्चा

कलाकारों ने अपने प्रभावशाली प्रदर्शन के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों तथा इससे होने वाली सामाजिक, आर्थिक एवं पारिवारिक हानियों को दर्शाते हुए लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं नशा मुक्त भारत सप्ताह के अवसर पर आयोजित इस संयुक्त कार्यक्रम ने स्वास्थ्य, आत्म-अनुशासन एवं सामाजिक जागरूकता का संदेश देते हुए लोगों को स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Nand Kishore Picture

पत्रकारिता में आठ वर्षों का अनुभव रखने वाले नंद किशोर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बेगूसराय–पटना ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। बिहार में आधारित रहते हुए वह क्षेत्रीय और प्रशासनिक मुद्दों की तथ्यपरक कवरेज कर रहे हैं।

नवीनतम

म्बेउमो के गोल से मैनचेस्टर यूनाइटेड ने पीएसजी को 1-1 से बराबरी पर रोका

गॉथेनबर्ग (स्वीडन)। ब्रायन म्बेउमो के शानदार गोल की मदद से मैनचेस्टर यूनाइटेड ने प्री-सीजन मैत्री मैच में शनिवार को यूरोपीय...
खेल 
म्बेउमो के गोल से मैनचेस्टर यूनाइटेड ने पीएसजी को 1-1 से बराबरी पर रोका

डीपीएल: आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने सेंट्रल दिल्ली किंग्स को 25 रन से हराया

नई दिल्ली। यजस शर्मा की आक्रामक पारी और शिवम शर्मा व नवदीप सैनी की शानदार गेंदबाजी के दम पर शनिवार...
खेल 
डीपीएल: आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने सेंट्रल दिल्ली किंग्स को 25 रन से हराया

कांवड़ श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया स्वागत

हाथरस। श्रावण मास के पावन अवसर पर गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर लौट रहे शिव भक्त कांवड़ श्रद्धालुओं का...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया स्वागत

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने पीएम मोदी से फोन पर की बात

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शनिवार को अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का फोन आया। दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका...
राष्ट्रीय  राज्य 
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने पीएम मोदी से फोन पर की बात

बांग्लादेश में गुपचुप कर दी बिजली महंगी, कम खपत वालों पर चोट नहीं

ढाका। बांग्लादेश एनर्जी रेगुलेटरी कमीशन (बीईआरसी) ने जून में गुपचुप बिजली की दर बढ़ा दी है। थोक दर 7...
अंतर्राष्ट्रीय 
बांग्लादेश में गुपचुप कर दी बिजली महंगी, कम खपत वालों पर चोट नहीं

उत्तर प्रदेश

कांवड़ श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया स्वागत

हाथरस। श्रावण मास के पावन अवसर पर गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर लौट रहे शिव भक्त कांवड़ श्रद्धालुओं का...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया स्वागत

देशभर में आज से चलेगा 'हर घर तिरंगा' अभियान

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग राज्यों में रविवार से 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरुआत हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
देशभर में आज से चलेगा 'हर घर तिरंगा' अभियान

काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ पर सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने क्रांतिकारियों को किया नमन

नई दिल्ली। 'काकोरी ट्रेन एक्शन' की वर्षगांठ पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने क्रांतिकारियों को...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ पर सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने क्रांतिकारियों को किया नमन

कपड़े की दुकान से फेसबुक तक का सफर: बाबू की रीलों को मिला लोगों का प्यार, फेसबुक ने दिया इनाम

बदायूं। कपड़े की दुकान चलाने वाले क़ाज़ी जमशेद बाबू ने कभी सोचा भी नहीं था कि शायरी और मनोरंजन के...
उत्तर प्रदेश 
कपड़े की दुकान से फेसबुक तक का सफर: बाबू की रीलों को मिला लोगों का प्यार, फेसबुक ने दिया इनाम