राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: लखनऊ से दिल्ली तक मंथन, ट्रस्ट के कई पदाधिकारी जांच के घेरे में

जल्द दर्ज हो सकती है एफआईआर

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की रकम में कथित हेरफेर और गबन के मामले ने अब गंभीर रूप ले लिया है। मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने अपनी प्रारंभिक जांच पूरी कर ली है और जल्द ही अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपने वाली है। सूत्रों के अनुसार जांच की आंच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कई पदाधिकारियों तक पहुंच चुकी है, जबकि चढ़ावे की गणना से जुड़े करीब 30 लोगों की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है।

मामले में आगे की कार्रवाई को लेकर लखनऊ से लेकर दिल्ली तक लगातार मंथन चल रहा है। चूंकि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का गठन केंद्र सरकार द्वारा किया गया था, इसलिए ट्रस्ट के पदाधिकारियों पर कार्रवाई और संभावित पुनर्गठन जैसे मुद्दों में केंद्र सरकार की अहम भूमिका रहेगी। सूत्रों का कहना है कि अब प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के निर्देशों का इंतजार किया जा रहा है और उसी के अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मोहम्मद अली जौहर विवि में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न,30+ रक्तदाताओं ने किया रक्तदान ये खबर भी पढ़े : मोहम्मद अली जौहर विवि में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न,30+ रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

जल्द हो सकती है एफआईआर

एसआईटी की जांच में चढ़ावे की रकम में अनियमितताओं के संबंध में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। जांच में टिन्नू यादव समेत कुछ गणनाकर्मियों के खिलाफ पुख्ता साक्ष्य मिलने की बात कही जा रही है। ऐसे में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने की तैयारी चल रही है। सूत्रों के मुताबिक एफआईआर में टिन्नू यादव को प्रमुख आरोपी बनाया जा सकता है, जबकि अन्य गणनाकर्मी भी नामजद हो सकते हैं। इसके अलावा कुछ अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाए जाने की संभावना है, जिनके नाम विवेचना के दौरान जोड़े जाएंगे।

1090 चौराहे पर भण्डारे का आयोजन, मातृशक्ति ने संभाली पूरी व्यवस्था  ये खबर भी पढ़े : 1090 चौराहे पर भण्डारे का आयोजन, मातृशक्ति ने संभाली पूरी व्यवस्था 

ट्रस्ट पदाधिकारियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में

सूत्रों के अनुसार एसआईटी की जांच में ट्रस्ट के कुछ पदाधिकारियों की भूमिका और लापरवाही को लेकर भी सवाल खड़े हुए हैं। जांच के दौरान ऐसे कई बयान सामने आए, जिनमें ट्रस्ट से जुड़े लोगों पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। टीम ने इन बयानों को गंभीरता से लिया और उनके समर्थन में कुछ साक्ष्य भी जुटाए हैं। माना जा रहा है कि विस्तृत जांच में मामले की कई और परतें खुल सकती हैं।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के निर्देशन में बभनी चौराहे पर पुलिस बूथ निर्माण का कार्य प्रारम्भ ये खबर भी पढ़े : जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के निर्देशन में बभनी चौराहे पर पुलिस बूथ निर्माण का कार्य प्रारम्भ

पीएमओ की भी रही सीधी निगरानी

मामले के सामने आने के बाद से ही प्रधानमंत्री कार्यालय इस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। सूत्रों के मुताबिक पीएमओ के कई अधिकारियों ने स्वयं अयोध्या पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और अलग से गोपनीय जांच भी की। इस जांच की रिपोर्ट पीएमओ को भेजी जा चुकी है। बताया जा रहा है कि रिपोर्ट में चढ़ावे की रकम में हेरफेर, प्रशासनिक लापरवाही और कुछ पदाधिकारियों की संदिग्ध भूमिका का उल्लेख किया गया है।

हाईकोर्ट में सुनवाई की संभावना

मामले को लेकर दायर जनहित याचिका (पीआईएल) पर सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होने की संभावना है। याचिका में मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) या किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराने तथा मंदिर के चढ़ावे का ऑडिट नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) से कराने की मांग की गई है।

विहिप ने की निष्पक्ष जांच की मांग

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने भी मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है। विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि जिसने भी अपराध किया है, उसे कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि जांच पूरी होने से पहले किसी की छवि खराब करने का प्रयास नहीं किया जाना चाहिए।

अखिलेश यादव ने साधा निशाना

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस मुद्दे पर सरकार और जांच एजेंसियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एसआईटी को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि कहीं उसकी जांच रिपोर्ट ही चोरी न हो जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्रवाई में देरी इसलिए की जा रही है ताकि सबूतों को ठिकाने लगाया जा सके। अखिलेश ने कहा कि लोगों का गुप्त दान गायब होना बेहद गंभीर मामला है।

आरोपों पर सोम शंकर की सफाई

मामले में गोपाल राव के रिश्तेदार बताए जा रहे सोम शंकर का नाम भी चर्चा में है। हालांकि उन्होंने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। सोम शंकर ने कहा कि ट्रस्ट ने उन्हें श्रद्धालुओं की सेवा और यात्री व्यवस्था का दायित्व सौंप रखा है और वह केवल वही काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है और किसी भी स्तर की जांच से उन्हें कोई डर नहीं है।

सोम शंकर ने बताया कि वह पिछले चार वर्षों से मंदिर परिसर में सेवाएं दे रहे हैं और इस दौरान बहुत कम बार अपने घर गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बोरे में भरकर कोई सामान ले जाने जैसी बातें पूरी तरह झूठी और निराधार हैं।

एक-दो दिन में हो सकता है बड़ा फैसला

सूत्रों के अनुसार एसआईटी रिपोर्ट, पीएमओ की समीक्षा और कानूनी राय के आधार पर अगले एक-दो दिनों में बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। इसमें एफआईआर दर्ज होने, आरोपियों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई शुरू होने और ट्रस्ट के प्रशासनिक ढांचे में बदलाव जैसे कदम शामिल हो सकते हैं। फिलहाल पूरे मामले पर प्रदेश और केंद्र सरकार दोनों की नजर बनी हुई है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मध्य प्रदेश हिंदी ग्रंथ अकादमी का 56वां स्थापना दिवस आज, शिक्षाविदों का होगा सम्मान

भोपाल। मध्य प्रदेश हिंदी ग्रंथ अकादमी का 56वां स्थापना दिवस समारोह आज सोमवार को सायं 4 बजे मध्य प्रदेश निजी...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश हिंदी ग्रंथ अकादमी का 56वां स्थापना दिवस आज, शिक्षाविदों का होगा सम्मान

मध्य प्रदेश में लू और उमस का कहर, 25 जून के बाद मानसून की दस्तक के संकेत

भोपाल। मध्य प्रदेश में फिलहाल लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। प्रदेश में 26...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में लू और उमस का कहर, 25 जून के बाद मानसून की दस्तक के संकेत

मंगोलिया और दक्षिण कोरिया की यात्रा पर जाएंगे विदेश मंत्री

नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर 22 से 25 जून तक मंगोलिया और दक्षिण कोरिया की आधिकारिक यात्रा करेंगे।...
राष्ट्रीय  राज्य 
मंगोलिया और दक्षिण कोरिया की यात्रा पर जाएंगे विदेश मंत्री

ब्रिटेन में राजनीतिक संकट गहराया, प्रधानमंत्री कीर स्टारमर के इस्तीफे की अटकलें तेज

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर के इस्तीफे की अटकलें तेज हो गई हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, लेबर पार्टी...
अंतर्राष्ट्रीय 
 ब्रिटेन में राजनीतिक संकट गहराया, प्रधानमंत्री कीर स्टारमर के इस्तीफे की अटकलें तेज

फीफा विश्व कप 2026 : 10 खिलाड़ियों के साथ ईरान ने बेल्जियम को गोलरहित ड्रॉ पर रोका

लॉस एंजिलिस।फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-जी मुकाबले में रविवार को बेल्जियम को ईरान के खिलाफ निराशा हाथ लगी। पूरे...
खेल 
फीफा विश्व कप 2026 : 10 खिलाड़ियों के साथ ईरान ने बेल्जियम को गोलरहित ड्रॉ पर रोका

उत्तर प्रदेश

12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: रिजर्व पुलिस लाइन्स लखनऊ में भव्य योगाभ्यास

लखनऊ। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: रिजर्व पुलिस लाइन्स लखनऊ में भव्य योगाभ्यास

कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। थाना कैसरबाग पुलिस ने जमीन बिक्री के नाम पर फर्जी साइट प्लान और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर कई लोगों...
उत्तर प्रदेश 
कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

कैसरबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: घर में घुसकर चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार, पूरी रकम बरामद

लखनऊ। थाना कैसरबाग पुलिस ने जनता के सहयोग और तत्परता से घर में घुसकर चोरी करने वाली एक शातिर महिला...
उत्तर प्रदेश 
कैसरबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: घर में घुसकर चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार, पूरी रकम बरामद

एयरफोर्स रोड पर जानलेवा हमले के मामले में बीकेटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में 3 आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानीके थाना बक्शी का तालाब (बीकेटी) क्षेत्र में एयरफोर्स रोड पर हुए जानलेवा हमले के मामले का पुलिस ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
एयरफोर्स रोड पर जानलेवा हमले के मामले में बीकेटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में 3 आरोपी गिरफ्तार