मोहम्मद अली जौहर विवि में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न,30+ रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

रक्तदान महादान है,यह किसी के जीवन का नया वरदान है:प्रोफेसर ज़हीरुद्दीन

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मुजाहिद खां

रामपुर:मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय में मानव जीवन की रक्षा और रक्त की कमी को दूर करने के संकल्प के साथ शनिवार 20 जून 2026 को आयोजित विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।इस शिविर का आयोजन विश्वविद्यालय के मदर टेरेसा इंस्टिट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज में किया गया।सुबह 9:30 बजे से शाम 3 बजे तक चले इस शिविर में छात्र-छात्राओं,शिक्षकों,कर्मचारियों समस्त रामपुर जिले के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया गया,जिसे जिला अस्पताल रामपुर को आपातकालीन जरूरतों के लिए सौंपा गया।

रक्तदान से पहले प्रत्येक दाता का ब्लड प्रेशर,हीमोग्लोबिन और वजन की निःशुल्क जांच की गई।जिला अस्पताल के योग्य डॉक्टरों की टीम द्वारा पूर्ण सुरक्षा मानकों के साथ रक्त संग्रह किया गया।सभी रक्तदाताओं को जिला अस्पताल की ओर से 'रक्तदाता प्रमाण पत्र' और विश्वविद्यालय की ओर से जलपान प्रदान कर सम्मानित किया गया।

ससुराल आए युवक का संदिग्ध हालात में मिला शव, पत्नी समेत पांच पर हत्या का आरोप ये खबर भी पढ़े : ससुराल आए युवक का संदिग्ध हालात में मिला शव, पत्नी समेत पांच पर हत्या का आरोप

इस अवसर पर मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय की पूर्व प्रति-कुलपति एवं पूर्व सांसद डॉ. तज़ीन फातिमा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज हम सब यहां एक बहुत ही पवित्र कार्य रक्तदान के लिए एकत्र हुए हैं।कहते हैं "रक्तदान,महादान"। और यह बात बिल्कुल सच है।बहुत से लोग डरते हैं कमजोरी आ जाएगी,दर्द होगा,मैं बीमार पड़ जाऊंगा।लेकिन सच्चाई यह है कि एक स्वस्थ व्यक्ति हर 3 महीने में सुरक्षित रूप से रक्तदान कर सकता है।आप कमजोर नहीं पड़ते,बल्कि और मजबूत बनते हैं।

स्वाद और समृद्धि का प्रतीक आम महोत्सव 3 जुलाई से   ये खबर भी पढ़े : स्वाद और समृद्धि का प्रतीक आम महोत्सव 3 जुलाई से 

मुझे गर्व है कि मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के युवा आज इस मिथक को तोड़ रहे हैं।आप डर को पीछे छोड़कर,सुई की एक चुभन सहकर,किसी अनजान इंसान के चेहरे पर मुस्कान लाने जा रहे हैं।यही असली शिक्षा है।यही असली मानवता है।अंत में मैं बस इतना कहूंगी-रक्तदान करें,जिससे दूसरे जरुरतमंद इन्सान को जीवनदान मिले।आज आप किसी के लिए दाता बनिए,कल कोई आपके लिए दुआ करेगा।और याद रखिए,नाड़ियां जुड़ी न हों तो भी इंसानियत के रिश्ते से हम सब एक दूसरे से जुड़े हैं।सभी रक्तदाताओं को मेरा सलाम।आप सब आज असली हीरो हैं।

नाबालिग को पीटने का आरोप, मां ने पुलिस कप्तान को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग ये खबर भी पढ़े : नाबालिग को पीटने का आरोप, मां ने पुलिस कप्तान को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग

कार्यक्रम के अंत में कुलपति प्रोफेसर ज़हीरुद्दीन ने सभी रक्तदाताओं को बधाई देते हुए कहा,आज विश्वविद्यालय के युवाओं ने साबित कर दिया कि उनमें मानवता की सेवा की भावना कूट-कूट कर भरी है।रक्तदान महादान है।आपके द्वारा दान किया गया 1 यूनिट रक्त 3 लोगों की जान बचा सकता है।मैं सभी रक्तदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय आगे भी सामाजिक सरोकार के ऐसे कार्यों में अग्रणी रहेगा।

इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. एस. एन. सलाम,प्रशासनिक अधिकारी अकबर मसूद,प्रिंसिपल पैरामेडिकल डॉ मोहमम्द कलीम,सभी संकायों के डीन,विभागाध्यक्ष,शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं,जिले के सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी रक्तदाताओं,डॉक्टरों,पैरामेडिकल स्टाफ और सामाजिक कार्यकर्ताओं
का आभार व्यक्त किया।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां शुरू, गंगा तट पर चला ‘योग के पहले धरा योग’ अभियान

ऋषिकेश, उत्तराखण्ड।’’ 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश में व्यापक स्तर पर तैयारियाँ प्रारम्भ हो...
उत्तराखंड 
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां शुरू, गंगा तट पर चला ‘योग के पहले धरा योग’ अभियान

आउटसोर्स पोर्टल की आड़ में संविदा कर्मियों की छंटनी की तैयारी चिंताजनक: समिति

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन द्वारा 18 जून, 2026 को जारी उस आदेश...
उत्तर प्रदेश 
आउटसोर्स पोर्टल की आड़ में संविदा कर्मियों की छंटनी की तैयारी चिंताजनक: समिति

अब दाल, चावल और रिफाइंड की जगह मिलेगा पौष्टिक रेडी-टू-ईट आहार

अम्बेडकरनगर। प्रदेश सरकार ने बाल पुष्टाहार वितरण व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए लाभार्थियों को दिए जाने वाले दाल, चावल...
उत्तर प्रदेश 
अब दाल, चावल और रिफाइंड की जगह मिलेगा पौष्टिक रेडी-टू-ईट आहार

उत्तर प्रदेश

आउटसोर्स पोर्टल की आड़ में संविदा कर्मियों की छंटनी की तैयारी चिंताजनक: समिति

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन द्वारा 18 जून, 2026 को जारी उस आदेश...
उत्तर प्रदेश 
आउटसोर्स पोर्टल की आड़ में संविदा कर्मियों की छंटनी की तैयारी चिंताजनक: समिति

अब दाल, चावल और रिफाइंड की जगह मिलेगा पौष्टिक रेडी-टू-ईट आहार

अम्बेडकरनगर। प्रदेश सरकार ने बाल पुष्टाहार वितरण व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए लाभार्थियों को दिए जाने वाले दाल, चावल...
उत्तर प्रदेश 
अब दाल, चावल और रिफाइंड की जगह मिलेगा पौष्टिक रेडी-टू-ईट आहार