ससुराल आए युवक का संदिग्ध हालात में मिला शव, पत्नी समेत पांच पर हत्या का आरोप

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर के जमालपुर थाना क्षेत्र के भदावल ग्राम पंचायत के गोविंदपुर गांव में शुक्रवार सुबह ससुराल आए एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मृतक के परिजनों ने पत्नी समेत पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।

चंदौली जनपद के अलीनगर थाना क्षेत्र के गोरइया गांव निवासी 32 वर्षीय प्रकाश पटेल का शव बेल्ट के सहारे खिड़की से लटकता हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा जांच-पड़ताल की।

भागवत सेवा धर्म परिवार ट्रस्ट द्वारा रामचन्द्र पालीवाल हॉल में आयोजित की जाने वाली भागवत कथा को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन ये खबर भी पढ़े : भागवत सेवा धर्म परिवार ट्रस्ट द्वारा रामचन्द्र पालीवाल हॉल में आयोजित की जाने वाली भागवत कथा को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन

मृतक के भाई विकास पटेल ने थाने में तहरीर देकर प्रकाश की पत्नी, सास, ससुर, साला और साली पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। तहरीर में बताया गया है कि प्रकाश की शादी करीब दस वर्ष पूर्व गोविंदपुर निवासी मिश्री पटेल की पुत्री प्रियंका पटेल से हुई थी।

वाराणसी में मैदागिन स्थित गोरक्षपीठ मंदिर प्रांगण में त्रिदिवसीय योग शिविर का शुभारंभ ये खबर भी पढ़े : वाराणसी में मैदागिन स्थित गोरक्षपीठ मंदिर प्रांगण में त्रिदिवसीय योग शिविर का शुभारंभ

तीन माह पूर्व किसी विवाद के बाद उसकी पत्नी मायके आ गई थी और वापस ससुराल नहीं जा रही थी। गुरुवार रात प्रकाश अपनी पत्नी और बच्चों का हालचाल लेने ससुराल आया था।

मऊ को तीन रेल सुविधाओं की मिली सौगात ये खबर भी पढ़े : मऊ को तीन रेल सुविधाओं की मिली सौगात

प्रकाश प्लंबर का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके परिवार में एक पुत्री आस्था और एक पुत्र आर्यन हैं। वह दो भाइयों में बड़ा था तथा उसकी चार बहनें हैं।

घटना की सूचना पर मृतक के गांव के बड़ी संख्या में लोग जमालपुर थाने पहुंच गए और परिजनों के पहुंचने से पहले शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने पर नाराजगी जताई। वहीं मृतक की मां प्रभा देवी और भाई विकास का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

रोडवेज बस और डाला की टक्कर से बाइक सवार की मौत,दो अन्य घायल

लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र के दुर्गागंज स्थित यूनीक कॉन्वेंट स्कूल के समीप शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस...
उत्तर प्रदेश 
रोडवेज बस और डाला की टक्कर से बाइक सवार की मौत,दो अन्य घायल

बीबीडी क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर-टैंकर की टक्कर में एक की मौत

लखनऊ। शुक्रवार बीबीडी थाना क्षेत्र में किसान पथ स्थित रेगुलेटर के पास एक भीषण सड़क हादसे में ट्रैक्टर सवार एक...
उत्तर प्रदेश 
बीबीडी क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा,  ट्रैक्टर-टैंकर की टक्कर में एक की मौत

व्यापार मेला प्राधिकरण के संचालक मंडल की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में व्यापार मेला प्राधिकरण द्वारा इस वर्ष श्रावण मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला...
मध्य प्रदेश 
व्यापार मेला प्राधिकरण के संचालक मंडल की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

लोजपा का दलित चौपाल-सहभोज सम्मेलन संपन्न

लखनऊ। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा मखुवापुर बाजार छावनी में आयोजित “दलित चौपाल, सामाजिक सहभोज एवं कार्यकर्ता सम्मेलन” कार्यक्रम का...
उत्तर प्रदेश 
लोजपा का दलित चौपाल-सहभोज सम्मेलन संपन्न

बहन को मैसेज भेजकर ड्राइवर ने की आत्महत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी

लखनऊ। शुक्रवार पीजीआई थाना क्षेत्र स्थित कल्ली पश्चिम के विकास नगर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।...