रेलवे ट्रैक पर फंसा ट्रैक्टर, नौचंडी एक्सप्रेस को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोका गया

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

रायबरेली । उत्तर प्रदेश के जनपद रायबरेली में गुरुवार को रेलवे लाइन पर एक ट्रैक्टर फंस गया। हालांकि रेलवे कर्मियों की सक्रियता से प्रयागराज की ओर जा रही नौचंदी एक्सप्रेस (14242) को लाल झंडी दिखाकर रोक दिया गया और बड़ा हादसा टल गया। रेलवे अब पूरे मामले की जांच कर रहा है।

गुरुवार को दरियापुर स्टेशन के 23 सी रेलवे क्रासिंग के पास एक ट्रैक्टर क्रॉस कर रहा था। उसी समय प्रयागराज के लिए जा रही नौचंदी एक्सप्रेस(14242) भी आ रही थी, जिससे गेट को बंद करना पड़ा लेकिन ट्रैक्टर चालक जबरिया क्रास करने के चक्कर क्रांसिंग पर आकर फंस गया। हालांकि इसकी सूचना गेट मैन राजेश ने दरियापुर स्टेशन मास्टर को दी और खुद लाल झंडी लेकर रेलवे लाइन के पास खड़ा हो गया। लोको पायलट ने कुछ दूरी पर इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। काफ़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर को बाहर किया गया। तब नौचंदी एक्सप्रेस को रवाना किया जा सका। गनीमत रही कि समय रहते रेलवे कर्मियों की सक्रियता से बड़ा हादसा टल गया।

दरियापुर स्टेशन अधीक्षक शिव शंकर सिंह ने बताया कि गेटमैन द्वारा पहले सूचना दी गई थी कि रेलवे फाटक पर कोई वाहन फंसा हुआ है। सूचना मिलने के बाद मामले की जांच की गई तो वीडियो फुटेज में ट्रैक्टर-ट्रॉली रेलवे ट्रैक के बीच फंसी दिखाई दी। इसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित ट्रेन को सुरक्षित दूरी पर रोक दिया गया। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।---------

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

बदायूं में समाजवादी पार्टी के टिकट को लेकर चर्चाएं तेज

      बदायूं। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बदायूं जिले को लंबे समय से समाजवादी पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता रहा...
उत्तर प्रदेश 
बदायूं में समाजवादी पार्टी के टिकट को लेकर चर्चाएं तेज

फ्रांस दौरे पर पीएम मोदी ने वैश्विक कंपनियों के सीईओ से की मुलाकात, निवेश बढ़ाने पर चर्चा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फ्रांस यात्रा के दौरान गुरुवार को कई प्रमुख वैश्विक कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों से...
राष्ट्रीय 
फ्रांस दौरे पर पीएम मोदी ने वैश्विक कंपनियों के सीईओ से की मुलाकात, निवेश बढ़ाने पर चर्चा

बैंक मैनेजर ने प्रेम संबंध के डर में 6 साल के मासूम का अपहरण कर बेरहमी से की हत्या

मेरठ। मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें एक बैंक एरिया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बैंक मैनेजर ने प्रेम संबंध के डर में 6 साल के मासूम का अपहरण कर बेरहमी से की हत्या

करमता भाजी खाने से एक ही परिवार के 10 सदस्य बीमार, अस्पताल में कराया गया भर्ती

जांजगीर-चांपा। जिले के ग्राम कड़ारी में करमता भाजी का सेवन करने के बाद एक ही परिवार के 10 सदस्य अचानक...
छत्तीसगढ़ 
करमता भाजी खाने से एक ही परिवार के 10 सदस्य बीमार, अस्पताल में कराया गया भर्ती

सेवानिवृत्ति में गलती: एक साल पहले रिटायर हुईं शिक्षिका, बाद में सामने आया नियमों का सच

बरेली । बरेली में बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़ा एक अजीब और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें नियमों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 सेवानिवृत्ति में गलती: एक साल पहले रिटायर हुईं शिक्षिका, बाद में सामने आया नियमों का सच

उत्तर प्रदेश

बदायूं में समाजवादी पार्टी के टिकट को लेकर चर्चाएं तेज

      बदायूं। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बदायूं जिले को लंबे समय से समाजवादी पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता रहा...
उत्तर प्रदेश 
बदायूं में समाजवादी पार्टी के टिकट को लेकर चर्चाएं तेज

बैंक मैनेजर ने प्रेम संबंध के डर में 6 साल के मासूम का अपहरण कर बेरहमी से की हत्या

मेरठ। मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें एक बैंक एरिया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बैंक मैनेजर ने प्रेम संबंध के डर में 6 साल के मासूम का अपहरण कर बेरहमी से की हत्या

सेवानिवृत्ति में गलती: एक साल पहले रिटायर हुईं शिक्षिका, बाद में सामने आया नियमों का सच

बरेली । बरेली में बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़ा एक अजीब और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें नियमों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 सेवानिवृत्ति में गलती: एक साल पहले रिटायर हुईं शिक्षिका, बाद में सामने आया नियमों का सच

डालीबाग के 72 फ्लैटों पर संकट: सिंचाई विभाग ने एलडीए की योजना को बताया अवैध, जमीन विवाद तेज

लखनऊ। राजधानी के डालीबाग इलाके में एक बड़े आवासीय प्रोजेक्ट को लेकर गंभीर विवाद खड़ा हो गया है। यह मामला...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डालीबाग के 72 फ्लैटों पर संकट: सिंचाई विभाग ने एलडीए की योजना को बताया अवैध, जमीन विवाद तेज