महिला पतंजलि योग समिति द्वारा 22 जून को विशेष महिला योग समारोह का आयोजन

Published By Sanjay srivastava
On
Sanjay srivastava Picture

गोरखपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस प्रतिवर्ष 21 जून को मनाया जाता है। इसी क्रम में वर्ष 2026 में भी गोरखपुर जनपद की सभी पतंजलि योग समिति एवं संचालित योग कक्षाएँ संयुक्त रूप से 21 जून 2026 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन कर रही हैं ।

महिलाओं की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने, योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से महिला पतंजलि योग समिति, गोरखपुर द्वारा 22 जून 2026 को प्रातः 5:30 बजे से भाटी विहार, राजेन्द्र नगर बाबा राघव दास मिनी स्टेडियम, गोरखपुर में एक विशेष महिला योग समारोह आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं के लिए विशेष रूप से समर्पित है ।

व्यापारियों पर उत्पीड़न नहीं बर्दाश्त करेगा आदर्श व्यापार मंडल : संजय गुप्ता ये खबर भी पढ़े : व्यापारियों पर उत्पीड़न नहीं बर्दाश्त करेगा आदर्श व्यापार मंडल : संजय गुप्ता

महिला पतंजलि योग समिति, गोरखपुर द्वारा वर्तमान में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में 60  से अधिक निःशुल्क योग कक्षाओं का सफल संचालन किया जा रहा है। इन कक्षाओं के माध्यम से हजारों महिलाओं, युवतियों एवं वरिष्ठ नागरिकों को योग, प्राणायाम तथा स्वस्थ जीवनशैली संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

समिति द्वारा नियमित रूप से रोगानुसार योग शिविर, स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, आयुर्वेद परामर्श शिविर, जड़ी-बूटी जागरूकता कार्यक्रम तथा महिला स्वास्थ्य संबंधी विशेष गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। कोविड-19 महामारी के दौरान भी समिति की कार्यकर्त्रियों ने आयुर्वेदिक औषधियों एवं स्वास्थ्यवर्धक सामग्री के वितरण के माध्यम से उल्लेखनीय सामाजिक सेवा प्रदान की।

इसके अतिरिक्त समिति प्रतिवर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च), जड़ी-बूटी दिवस (4 अगस्त), अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून), गुरु पूर्णिमा महोत्सव तथा विभिन्न स्वास्थ्य एवं जनजागरण कार्यक्रमों का सफल आयोजन करती है।

समिति का संचालन एवं मार्गदर्शन राज्य कार्यकारिणी सदस्य ममता श्रीवास्तव एवं तारा श्रीवास्तव, जिला प्रभारी आराधना श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी वंदना शुक्ला, तहसील प्रभारी रानी श्रीवास्तव तथा समिति की अन्य बहनों द्वारा किया जा रहा है। समिति की सभी कार्यकर्त्रियाँ "स्वस्थ महिला – स्वस्थ परिवार – स्वस्थ राष्ट्र" के संकल्प के साथ समाज में योग, आयुर्वेद एवं भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार हेतु निरंतर समर्पित भाव से कार्यरत हैं।

लेखक के बारे में

Sanjay srivastava Picture

पत्रकारिता में 33 वर्षों का अनुभव रखने वाले संजय श्रीवास्तव वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के गोरखपुर ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय और प्रशासनिक मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग के साथ वह निरंतर समाचार कवरेज करते हैं।

नवीनतम

निशुल्क चिकित्सा शिविर में 150 मरीजों ने लिया स्वास्थ्य का लाभ

लखनऊ। राजधानी में एक शताब्दी से अधिक समय से स्थापित श्री मूलचन्द रस्तोगी औषधालय पुनर्स्थापित करने के उद्देश्य से गुरूवार...
उत्तर प्रदेश 
निशुल्क चिकित्सा शिविर में 150 मरीजों ने लिया स्वास्थ्य का लाभ

ऑर्थोपेडिक सोसायटी ने निकाली साइक्लोथॉन

— 50 ऑर्थोपेडिक सर्जनों व सदस्यों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग
उत्तर प्रदेश 
ऑर्थोपेडिक सोसायटी ने निकाली साइक्लोथॉन

सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

लखनऊ। गुरुवार नगर निगम लखनऊ के जलकल विभाग में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने के बाद 31 जुलाई 2026...
उत्तर प्रदेश 
सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब से बदलेगी पढ़ाई 

लखनऊ। परिषदीय विद्यालयों में स्थापित स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब और डिजिटल शिक्षण संसाधनों का अधिकतम उपयोग करने के लिए अभियान...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब से बदलेगी पढ़ाई 

असम के बाढ़ पीड़तों को पुनर्वासित करेंगे डिप्लोमा इंजीनियर्स  

लखनऊ। असम राज्य में आई भीषण बाढ़ की तबाही से उजड़ चुके एक हजार परिवार को पुनर्वासित करने की जिम्मेदारी...