फ्रांस दौरे पर पीएम मोदी ने वैश्विक कंपनियों के सीईओ से की मुलाकात, निवेश बढ़ाने पर चर्चा

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फ्रांस यात्रा के दौरान गुरुवार को कई प्रमुख वैश्विक कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की और भारत में निवेश के अवसरों तथा कारोबार विस्तार की योजनाओं पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री ने निर्माण सामग्री क्षेत्र की अग्रणी कंपनी सेंट-गोबेन के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बेनोइट बाजिन से मुलाकात की। बातचीत में निर्माण सामग्री और अवसंरचना क्षेत्र में अवसरों, विशेषकर टिकाऊ विकास से जुड़े पहलुओं पर चर्चा हुई।

मोदी ने भारत में सेंट-गोबेन की मजबूत उपस्थिति और निवेश की सराहना करते हुए कहा कि इससे भारतीय युवाओं के लिए रोजगार और अवसरों का सृजन हो रहा है। बाजिन ने भारत में कंपनी के निवेश और विस्तार की भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी।

प्रधानमंत्री ने रेल परिवहन और गतिशीलता क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एल्सटॉम के सीईओ मार्टिन सियोन से भी मुलाकात की। इस दौरान रेलवे आधुनिकीकरण और मोबिलिटी क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर : मूकबधिर दंपती समेत तीन का कत्ल, जांच में जुटी पुलिस ये खबर भी पढ़े : प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर : मूकबधिर दंपती समेत तीन का कत्ल, जांच में जुटी पुलिस

मोदी ने भारत में एल्सटॉम के निवेश और विनिर्माण गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि इससे रोजगार सृजन के साथ-साथ भारतीय रेल क्षेत्र के विकास को भी गति मिली है। सियोन ने भारत में कंपनी के विस्तार और अतिरिक्त निवेश की योजनाओं से अवगत कराया।

इसके अलावा प्रधानमंत्री ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) क्षेत्र की अग्रणी कंपनी मिस्ट्राल एआई के सह-संस्थापक और सीईओ आर्थर मेंश से भी मुलाकात की।

मोदी ने भारत के तेजी से विकसित हो रहे एआई पारिस्थितिकी तंत्र में उपलब्ध अवसरों को रेखांकित किया। आर्थर मेंश ने भारत के साथ सहयोग और भारतीय कंपनियों के साथ साझेदारी कर नवाचार को बढ़ावा देने तथा एआई क्षमताओं के विस्तार में गहरी रुचि व्यक्त की।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

कांवड़ियों की राह में सुरक्षा का पहरा, रातभर सड़कों पर दौड़े अफसर

कौशाम्बी। जिले में श्रावण सोमवार एवं शिवरात्रि के साथ कांवड़ यात्रा को लेकर कौशांबी में पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ियों की राह में सुरक्षा का पहरा, रातभर सड़कों पर दौड़े अफसर

इश्क-ए-रसूल की पहचान का नाम आला हजरत है : मेहराब हुसैन

मलकों वाली एक मीनार मस्जिद में मनाया गया 108 वां उर्स-ए-आला हजरत, कुल शरीफ में दुआ मांगी
इश्क-ए-रसूल की पहचान का नाम आला हजरत है : मेहराब हुसैन

काकोरी ट्रेन एक्शन के शहीदों को नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने चित्रों पर पुष्प अर्पित कर नमन किया

शाहजहांपुर। रचनात्मक संस्था संकल्प के तत्वावधान में रविवार को काकोरी ट्रेन एक्शन का 101वां स्मृति दिवस दीपांजलि के रूप में...
काकोरी ट्रेन एक्शन के शहीदों को नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने चित्रों पर पुष्प अर्पित कर नमन किया

श्रावण सोमवार पर सुरक्षा की कमान एसपी ने खुद संभाली

शिवालयों और प्रमुख मार्गों पर बढ़ाई गई निगरानी, डायवर्जन स्थलों पर पुलिस की तैनाती; श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण सोमवार पर सुरक्षा की कमान एसपी ने खुद संभाली

धार में भीषण सड़क हादसा, ट्रॉले की टक्कर से 6 युवकों की दर्दनाक मौत

धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में रविवार दोपहर एक सड़क हादसे में छह युवकों की मौत हो गई। हादसा...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
धार में भीषण सड़क हादसा, ट्रॉले की टक्कर से 6 युवकों की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश

कांवड़ियों की राह में सुरक्षा का पहरा, रातभर सड़कों पर दौड़े अफसर

कौशाम्बी। जिले में श्रावण सोमवार एवं शिवरात्रि के साथ कांवड़ यात्रा को लेकर कौशांबी में पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ियों की राह में सुरक्षा का पहरा, रातभर सड़कों पर दौड़े अफसर

श्रावण सोमवार पर सुरक्षा की कमान एसपी ने खुद संभाली

शिवालयों और प्रमुख मार्गों पर बढ़ाई गई निगरानी, डायवर्जन स्थलों पर पुलिस की तैनाती; श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण सोमवार पर सुरक्षा की कमान एसपी ने खुद संभाली

पिता के सामने पांच साल के इकलौते बेटे को एंबुलेंस ने रौंदा, मौत

झांसी। झांसी-कानपुर हाईवे पर रविवार सुबह तेज रफ्तार एंबुलेंस ने पिता के सामने पांच साल के मासूम को रौंद दिया।...
उत्तर प्रदेश 
पिता के सामने पांच साल के इकलौते बेटे को एंबुलेंस ने रौंदा, मौत

प्रयागराज: अतीक के बेटे उमर के काफिले की 28 गाड़ियों पर एफआईआर दर्ज

प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद के बड़े बेटे उमर के भाई अबान के जनाजे में शामिल होने के लिए पैरोल पर...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: अतीक के बेटे उमर के काफिले की 28 गाड़ियों पर एफआईआर दर्ज