स्वस्थ मां और स्वस्थ बच्चे ही समाज के उज्ज्वल भविष्य की नींव : होमेश्वर साहू

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

धमतरी । ग्राम मुजगहन के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक एक एवं चार में सुपोषण चौपाल के अंतर्गत गुरुवार को गोदभराई कार्यक्रम एवं छह वर्ष पूर्ण कर चुके बच्चों का विदाई समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में ग्राम के सरपंच होमेश्वर साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
सरपंच होमेश्वर साहू ने अपने संबोधन में कहा कि शासन द्वारा गर्भवती महिलाओं, शिशुवती माताओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सुधार के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ सभी पात्र हितग्राहियों को अवश्य लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वस्थ मां और स्वस्थ बच्चे ही समाज के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं। कार्यक्रम के दौरान पूरक पोषण आहार की उपयोगिता एवं उसके नियमित सेवन की जानकारी दी गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं को संतुलित भोजन, हरी सब्जियां, फल, दूध तथा प्रोटीनयुक्त आहार के महत्व से अवगत कराया। साथ ही बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में पोषण की अहम भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम की शुरुआत गर्भवती महिलाओं की गोदभराई रस्म के साथ हुई, जिसमें उन्हें मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। वहीं आंगनबाड़ी से प्राथमिक विद्यालय में प्रवेश लेने जा रहे बच्चों को शुभकामनाओं के साथ विदाई दी गई। सुपोषण चौपाल के माध्यम से आयोजित यह कार्यक्रम मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने, कुपोषण की रोकथाम तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हुआ। इस अवसर पर पालकगण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

चेयरपर्सन फात्मा रजा ने बांटे प्रमाण पत्र, स्वनिधि योजना से जुड़ने का किया आह्वान

   बदायूं। नगर पालिका परिषद बदायूं द्वारा आयोजित लोक कल्याण मेले का शुभारंभ चेयरपर्सन फात्मा रजा ने फीता काटकर किया। इस...
उत्तर प्रदेश 
चेयरपर्सन फात्मा रजा ने बांटे प्रमाण पत्र, स्वनिधि योजना से जुड़ने का किया आह्वान

शिवसेना (यूबीटी) के छह सांसदों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई, बैठक से गैरहाजिरी पड़ी भारी

नई दिल्ली। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित संसदीय दल की बैठक...
राष्ट्रीय  महाराष्ट्र 
शिवसेना (यूबीटी) के छह सांसदों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई, बैठक से गैरहाजिरी पड़ी भारी

रांची से बेंगलुरु और हैदराबाद के लिए जल्द चलेंगी नई ट्रेनें, रेलवे बोर्ड को भेजा गया प्रस्ताव

रांची। रांची से दक्षिण भारत की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जल्द बड़ी राहत मिलने की संभावना है। रेलवे...
झारखंड 
रांची से बेंगलुरु और हैदराबाद के लिए जल्द चलेंगी नई ट्रेनें, रेलवे बोर्ड को भेजा गया प्रस्ताव

विपक्ष के नेता की मान्यता पर रोक से कलकत्ता हाई कोर्ट का इनकार

कोलकाता। कलकत्ता उच्च न्यायालय (कलकत्ता हाई कोर्ट) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा में ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष के रूप में...
राष्ट्रीय  राज्य  पश्चिम बंगाल 
 विपक्ष के नेता की मान्यता पर रोक से कलकत्ता हाई कोर्ट का इनकार

बदायूं में समाजवादी पार्टी के टिकट को लेकर चर्चाएं तेज

बदायूं। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बदायूं जिले को लंबे समय से समाजवादी पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता रहा...
उत्तर प्रदेश 
बदायूं में समाजवादी पार्टी के टिकट को लेकर चर्चाएं तेज

उत्तर प्रदेश

चेयरपर्सन फात्मा रजा ने बांटे प्रमाण पत्र, स्वनिधि योजना से जुड़ने का किया आह्वान

   बदायूं। नगर पालिका परिषद बदायूं द्वारा आयोजित लोक कल्याण मेले का शुभारंभ चेयरपर्सन फात्मा रजा ने फीता काटकर किया। इस...
उत्तर प्रदेश 
चेयरपर्सन फात्मा रजा ने बांटे प्रमाण पत्र, स्वनिधि योजना से जुड़ने का किया आह्वान

बदायूं में समाजवादी पार्टी के टिकट को लेकर चर्चाएं तेज

बदायूं। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बदायूं जिले को लंबे समय से समाजवादी पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता रहा...
उत्तर प्रदेश 
बदायूं में समाजवादी पार्टी के टिकट को लेकर चर्चाएं तेज

बैंक मैनेजर ने प्रेम संबंध के डर में 6 साल के मासूम का अपहरण कर बेरहमी से की हत्या

मेरठ। मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें एक बैंक एरिया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बैंक मैनेजर ने प्रेम संबंध के डर में 6 साल के मासूम का अपहरण कर बेरहमी से की हत्या

सेवानिवृत्ति में गलती: एक साल पहले रिटायर हुईं शिक्षिका, बाद में सामने आया नियमों का सच

बरेली । बरेली में बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़ा एक अजीब और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें नियमों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 सेवानिवृत्ति में गलती: एक साल पहले रिटायर हुईं शिक्षिका, बाद में सामने आया नियमों का सच