वरिष्ठ आईपीएस सुंदरराज पी को मिली  छत्तीसगढ़ के बड़ी जिम्मेदारी, एनआईए के बने आईजी

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

रायपुर । छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुंदरराज पी को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी मिली है। केंद्र सरकार ने उन्हें राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) में इंस्पेक्टर जनरल (आईजी) के पद पर नियुक्त किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस संबंध में छत्तीसगढ़ सरकार को पत्र जारी कर उनकी प्रतिनियुक्ति की जानकारी दी।

गृह मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ सरकार से उन्हें शीघ्र कार्यमुक्त करने का अनुरोध भी किया है, ताकि वे अपनी नई जिम्मेदारियों का कार्यभार संभाल सकें।

सुंदरराज पी की गिनती छत्तीसगढ़ पुलिस के सबसे अनुभवी और रणनीतिक रूप से कुशल अधिकारियों में होती है। वर्ष 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी पी. सुंदरराज ने विशेष रूप से बस्तर संभाग में नक्सल विरोधी अभियानों के प्रभावी नेतृत्व से अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने लंबे समय तक संवेदनशील क्षेत्रों में कार्य करते हुए सुरक्षा बलों के साथ समन्वय स्थापित किया और कई बड़े ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम तक पहुंचाया। सुंदरराज पी. की पहचान एक जमीनी, दूरदर्शी और परिणामोन्मुख अधिकारी के रूप में रही है। उनके नेतृत्व में न केवल नक्सली गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हुआ, बल्कि आत्मसमर्पण नीति को भी नई गति मिली। उनकी रणनीति और कार्यशैली के कारण बड़ी संख्या में नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा का दामन थामा।

बस्तर जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में उन्होंने सुरक्षा अभियानों के साथ-साथ ग्रामीणों का विश्वास जीतने और विकास कार्यों को बढ़ावा देने पर भी विशेष ध्यान दिया। यही वजह रही कि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने के साथ-साथ आम लोगों का प्रशासन और सुरक्षा बलों पर भरोसा भी बढ़ा।

मूल रूप से तमिलनाडु के कोयंबटूर के रहने वाले सुंदरराज पी का जन्म 27 फरवरी 1980 को हुआ था। उन्होंने ग्रेजुएशन में बीएससी एग्रीकल्चर की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा पास कर भारतीय पुलिस सेवा में प्रवेश किया।

एनआईए में आईजी के रूप में उनकी नियुक्ति का आदेश जारी होने के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न वर्गों के लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उनकी यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ कैडर के लिए सम्मान और गौरव का विषय मानी जा रही है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

शहडोल: कुएं में गिरा 8 साल का मासूम, मौत से मचा कोहराम

मध्य प्रदेश: शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मैकी में दर्दनाक हादसा हो गया। खेलते समय एक आठ...
मध्य प्रदेश 
शहडोल: कुएं में गिरा 8 साल का मासूम, मौत से मचा कोहराम

सुनाम के भरूर में खूनी खेल, रॉड से हमला कर दोस्त की हत्या

पंजाब: सुनाम के पास स्थित गांव भरूर में बीती रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां...
राष्ट्रीय  पंजाब 
सुनाम के भरूर में खूनी खेल, रॉड से हमला कर दोस्त की हत्या

बुलंदशहर में शराब के नशे में दोस्त ने की दोस्त की हत्या

यूपी: यूपी के बुलंदशहर जिले स्थित सलेमपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां...
उत्तर प्रदेश 
बुलंदशहर में शराब के नशे में दोस्त ने की दोस्त की हत्या

कॉंग्रेस के जिला कार्यालय संगठन सृजन अभियान के तहत जिला व शहर कांग्रेस की संयुक्त बैठक संपन्न

फिरोज़ाबाद। संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय मिलन स्थली, मोढ़ा पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी...
उत्तर प्रदेश 
कॉंग्रेस के जिला कार्यालय संगठन सृजन अभियान के तहत जिला व शहर कांग्रेस की संयुक्त बैठक संपन्न

पीएम आवास में 6.32 लाख पात्र परिवार वंचित, जल जीवन मिशन की 72 प्रतिशत योजनाएं अधूरी : कैग

रांची। झारखंड में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और वित्तीय प्रबंधन को लेकर भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की...
राष्ट्रीय  राज्य  झारखंड 
पीएम आवास में 6.32 लाख पात्र परिवार वंचित, जल जीवन मिशन की 72 प्रतिशत योजनाएं अधूरी : कैग

उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर में शराब के नशे में दोस्त ने की दोस्त की हत्या

यूपी: यूपी के बुलंदशहर जिले स्थित सलेमपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां...
उत्तर प्रदेश 
बुलंदशहर में शराब के नशे में दोस्त ने की दोस्त की हत्या

कॉंग्रेस के जिला कार्यालय संगठन सृजन अभियान के तहत जिला व शहर कांग्रेस की संयुक्त बैठक संपन्न

फिरोज़ाबाद। संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय मिलन स्थली, मोढ़ा पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी...
उत्तर प्रदेश 
कॉंग्रेस के जिला कार्यालय संगठन सृजन अभियान के तहत जिला व शहर कांग्रेस की संयुक्त बैठक संपन्न

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, जगदीश शंकर आफले बने सचिव

नित्य पूजन, यज्ञ और धार्मिक आयोजनों के सफल संचालन की जिम्मेदारी आचार्य इंद्र देव मिश्र को सौंपी गई
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, जगदीश शंकर आफले बने सचिव

श्रावण में शिवमय हुई पुलिस लाइन, एसपी ने परिवार संग किया जलाभिषेक; जिलेवासियों की सुख-शांति की मांगी कामना

कौशाम्बी। जिले में श्रावण मास के पावन अवसर पर पुलिस लाइन परिसर स्थित जीर्णोद्धारित एवं सौंदर्यीकृत भव्य राधा-कृष्ण/शिव मंदिर...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण में शिवमय हुई पुलिस लाइन, एसपी ने परिवार संग किया जलाभिषेक; जिलेवासियों की सुख-शांति की मांगी कामना