चेयरपर्सन फात्मा रजा ने बांटे प्रमाण पत्र, स्वनिधि योजना से जुड़ने का किया आह्वान

Published By Shariq nasiry
On
Shariq nasiry Picture

बदायूं। नगर पालिका परिषद बदायूं द्वारा आयोजित लोक कल्याण मेले का शुभारंभ चेयरपर्सन फात्मा रजा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए तथा रेहड़ी पटरी दुकानदारों को सरकारी योजनाओं से जुड़कर अपने जीवन स्तर को बेहतर बनाने का आह्वान किया।

चेयरपर्सन फात्मा रजा ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है। विशेष रूप से रेहड़ी पटरी लगाने वाले छोटे दुकानदारों और पथ विक्रेताओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना शुरू की गई है। इस योजना के माध्यम से लाखों लोगों को बिना किसी गारंटी के ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे वे अपने व्यवसाय का विस्तार कर सकें और आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने बताया कि जो पथ विक्रेता स्वनिधि योजना के तहत ऋण प्राप्त करना चाहते हैं, वे सीधे मेला स्थल पर पहुंचकर आवेदन कर सकते हैं। नगर पालिका की ओर से आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाया गया है ताकि पात्र लाभार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि जिन लाभार्थियों ने अपने दूसरे ऋण का सफलतापूर्वक भुगतान कर दिया है अथवा जिनका तीसरा ऋण संचालित है, वे डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्रेडिट कार्ड के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।

ट्रेन में सीट न मिलने पर युवक ने बम की अफवाह फैलाकर मचाई अफरा- तफरी  ये खबर भी पढ़े : ट्रेन में सीट न मिलने पर युवक ने बम की अफवाह फैलाकर मचाई अफरा- तफरी

चेयरपर्सन ने कहा कि आज के डिजिटल युग में छोटे व्यापारियों के लिए ऑनलाइन और डिजिटल भुगतान व्यवस्था को अपनाना समय की आवश्यकता बन गया है। इससे न केवल उनके व्यवसाय में पारदर्शिता आएगी बल्कि ग्राहकों की संख्या भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि सरकार छोटे व्यापारियों को मजबूत करने के लिए लगातार नई योजनाएं लागू कर रही है और सभी पात्र लोगों को इन योजनाओं का लाभ अवश्य उठाना चाहिए। अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने कहा कि लोक कल्याण मेला केवल प्रमाण पत्र वितरण का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह जनजागरूकता और प्रशिक्षण का भी महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने बताया कि मेले में आने वाले दुकानदारों, रेहड़ी पटरी व्यवसायियों और पथ विक्रेताओं को डिजिटल भुगतान प्रणाली का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके अंतर्गत यूपीआई, क्यूआर कोड, मोबाइल बैंकिंग और अन्य डिजिटल माध्यमों के उपयोग की जानकारी दी जा रही है।

  निकाय कर्मचारियों की वर्षों पुरानी समस्याओं के समाधान की मांग, मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की अपील ये खबर भी पढ़े :  निकाय कर्मचारियों की वर्षों पुरानी समस्याओं के समाधान की मांग, मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की अपील

लेखक के बारे में

Shariq nasiry Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

आतंकी कनेक्शन मामले में एटीएस की बड़ी कार्रवाई: नानौता में आरोपी के घर से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और दस्तावेज बरामद

सहारनपुर । सहारनपुर से जुड़ा एक आतंकी कनेक्शन का मामला सामने आया है, जिसमें भोपाल में दर्ज एक केस के...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
आतंकी कनेक्शन मामले में एटीएस की बड़ी कार्रवाई: नानौता में आरोपी के घर से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और दस्तावेज बरामद

उत्तर प्रदेश

आतंकी कनेक्शन मामले में एटीएस की बड़ी कार्रवाई: नानौता में आरोपी के घर से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और दस्तावेज बरामद

सहारनपुर । सहारनपुर से जुड़ा एक आतंकी कनेक्शन का मामला सामने आया है, जिसमें भोपाल में दर्ज एक केस के...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
आतंकी कनेक्शन मामले में एटीएस की बड़ी कार्रवाई: नानौता में आरोपी के घर से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और दस्तावेज बरामद

बरेली : रिश्वत लेते एंटी करप्शन ने रंगे हाथ पकड़ा संग्रह अमीन

बरेली। भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) की बरेली टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसील सदर में तैनात...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बरेली : रिश्वत लेते एंटी करप्शन ने रंगे हाथ पकड़ा संग्रह अमीन