कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने पर है सरकार का फोकस : मुख्यमंत्री

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

धर्मशाला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपने दो दिवसीय कांगड़ा दौरे के दूसरे दिन वीरवार को धर्मशाला में 15.28 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 50 बिस्तरों के एकीकृत आयुष अस्पताल की आधारशिला रखी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यटन क्षेत्र में बड़े स्तर पर निवेश कर रही है। कांगड़ा को हिमाचल की पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने के लिए कई महत्वाकांक्षी परियोजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मशाला में कांग्रेस का विधायक नहीं होने के बावजूद विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी गई है। क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालयों को शिमला से धर्मशाला स्थानांतरित किया गया है, ताकि लोगों को प्रशासनिक सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकें।

सड़कों पर उतरे कोटली कॉलेज बचाने को लोग, सरकार को दिया तीन दिन का अल्टीमेटम ये खबर भी पढ़े : सड़कों पर उतरे कोटली कॉलेज बचाने को लोग, सरकार को दिया तीन दिन का अल्टीमेटम

25 वर्षों से लंबित एयरपोर्ट विस्तार को मिली गति

सुक्खू ने कहा कि करीब 25 वर्षों से लंबित कांगड़ा हवाई अड्डा विस्तार परियोजना को उनकी सरकार ने गति दी है। परियोजना से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए लगभग 2,500 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। एयरपोर्ट के विस्तार के बाद बड़े विमानों की आवाजाही संभव होगी, जिससे देश-विदेश से सीधा संपर्क बढ़ेगा और पर्यटन के साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

सीबीआई चार्जशीट में बड़ा खुलासा, एचपीपीसीएल अधिकारी की मौत में मानसिक प्रताड़ना का आरोप ये खबर भी पढ़े : सीबीआई चार्जशीट में बड़ा खुलासा, एचपीपीसीएल अधिकारी की मौत में मानसिक प्रताड़ना का आरोप

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए हेलीपोर्ट नेटवर्क विकसित किया जा रहा है। पालमपुर का हेलीपोर्ट लगभग तैयार है। सरकार धर्मशाला और पालमपुर को चंडीगढ़ से हवाई टैक्सी सेवा के माध्यम से जोड़ने की दिशा में भी कार्य कर रही है। इससे यात्रियों का समय बचेगा और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

हिमाचल में मौसम का कहर, आंधी-बारिश और बिजली गिरने से कई इलाकों में असर ये खबर भी पढ़े : हिमाचल में मौसम का कहर, आंधी-बारिश और बिजली गिरने से कई इलाकों में असर

होटल उद्योग और होमस्टे को मिलेगा प्रोत्साहन

सुक्खू ने कहा कि धर्मशाला में होने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों और आईपीएल मुकाबलों के दौरान पुलिस सुरक्षा के लिए सरकार कोई शुल्क नहीं ले रही है, ताकि पर्यटन और होटल उद्योग को बढ़ावा मिल सके। वहीं, होमस्टे संचालकों को प्रोत्साहित करने के लिए चार प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

विकास व संस्कृति का संतुलन ही सशक्त समाज का आधार : द्रौपदी मुर्मू

बैतूल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि विकास और संस्कृति, दोनों का संतुलन ही एक सशक्त एवं समृद्ध समाज का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
विकास व संस्कृति का संतुलन ही सशक्त समाज का आधार : द्रौपदी मुर्मू

प्रभारी मंत्री द्वारा विकास प्रदर्शनी का फीता काट कर व दीप प्रज्वलित कर किया गया भव्य शुभारंभ।

संत कबीर नगर, 18 जून, 2026 (सूचना विभाग)। राज्यमंत्री ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम्य विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, उ0प्र0...
उत्तर प्रदेश 
प्रभारी मंत्री द्वारा विकास प्रदर्शनी का फीता काट कर व दीप प्रज्वलित कर किया गया भव्य शुभारंभ।

गृहमंत्री अमित शाह से मिले अमेरिकी राजदूत, रणनीतिक सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने गुरुवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर आतंकवाद...
राष्ट्रीय 
गृहमंत्री अमित शाह से मिले अमेरिकी राजदूत, रणनीतिक सहयोग पर हुई चर्चा

एडीएम की अध्यक्षता में भूमि मूल्य अनुमोदन समिति की बैठक हुई आयोजित।

संत कबीर नगर, 18 जून 2026(सूचना विभाग)।* अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में...
उत्तर प्रदेश 
एडीएम की अध्यक्षता में भूमि मूल्य अनुमोदन समिति की बैठक हुई आयोजित।

जन जागरूकता अभियान के तहत प्राकृतिक खेती का कार्यशाला का हुआ आयोजन।

संत कबीर नगर, 18 जून 2026(सूचना विभाग)।* भारत  भारत सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर समय की जनकल्याण एवं...