मोहर्रम का चांद नजर आया,अकीदत का महीना शुरू।
इंतजार खान
मोहम्मदी-खीरी,18 जून(तरुणमित्र)। मोहर्रम का चांद नजर आते ही इस्लामी नववर्ष की शुरुआत हो गई। चांद दिखाई देने की घोषणा के बाद क्षेत्र के इमामबाड़ों और मस्जिदों में तैयारियां तेज हो गईं। मोहर्रम के पहले दिन से ही मजलिसों और धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हो गया है।
पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन की शहादत की याद में मनाया जाता है। इस दौरान अकीदतमंद कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश करते हैं। इमामबाड़ों को सजाया जा रहा है तथा ताजियों की तैयारी भी जोरों पर है।
ये खबर भी पढ़े : जनपद मीरजापुर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती, युवाओं ने निकाली रैलीइस संबंध में सुन्नी कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद इलियास अली ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी बड़े ही हकीकत के साथ मोहर्रम मनाया जाएगा पांच मोहर्रम यानी की 21 जून दिन रविवार को आलम का जुलूस नगर में भ्रमण करेगा देर रात समापन होगा सातवीं का आलम जुलूस 23 जून दिन मंगलवार को भ्रमण करेगा देर रात समाप्त होगा आठ मोहर्रम को मोहल्ला सरैया में हर साल की भांति इस साल भी बड़ा लंगर होगा।
24 जून दिन बुधवार नौ मोहर्रम 25 जून दिन गुरुवार को आलम और ताजिए का जुलूस पूरे नगर का भ्रमण करेगा देर रात समाप्त होगा 10 मोहर्रम यानी की 26 जून दिन जुम्मा को दिन के 2:00 बजे मोहल्ला सरैया का भ्रमण करके गरबापुर कर्बला के लिए प्रस्थान करेगा जहां रात 8:00 बजे ताजियों को दफन किया जाएगा।
धार्मिक सूफी और उलमाओं ने बताया कि मोहर्रम का महीना त्याग, बलिदान, इंसानियत और सत्य के लिए संघर्ष का संदेश देता है। दसवीं मोहर्रम (यौमे आशूरा) को विशेष मजलिसें और जुलूस आयोजित किए जाएंगे, जिनमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।
