प्रतापगढ़ में विधायक के खिलाफ साइबर थाने में FIR दर्ज
सांसद कंगना रनौत पर अभद्र टिप्पणी का आरोप, BJP युवा मोर्चा नेता ने दी तहरीर
प्रतापगढ़। सोशल मीडिया पर महिला सांसद के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक आर के वर्मा के खिलाफ प्रतापगढ़ साइबर थाने में FIR दर्ज की गई है।
FIR के अनुसार, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अंशुमान सिंह ने तहरीर देकर शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक राकेश कुमार वर्मा ने 17 जून को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सांसद एवं महिला जनप्रतिनिधि कंगना रनौत के संबंध में अमर्यादित, अशोभनीय और महिला सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली भाषा का प्रयोग करते हुए सार्वजनिक पोस्ट की। पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही थी, जिससे महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंची और जनमानस में रोष है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।
