छत्तीसगढ़: बिजली बिल बढ़ोतरी पर बवाल, एनएसयूआई ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

धमतरी। छत्तीसगढ़ में बढ़ती बिजली दरों और बढ़े हुए बिजली बिलों के विरोध में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) धमतरी इकाई ने आज गुरुवार को जोरदार प्रदर्शन करते हुए धमतरी स्थित पावर हाउस (विद्युत विभाग) का घेराव कर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का पुतला दहन किया।

प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन लालवानी, शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गौतम वाधवानी, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र सोनवानी सहित बड़ी संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता में आने के बाद बिजली दरों में औसतन 25 से 40 प्रतिशत तक वृद्धि की गई है, जिससे आम उपभोक्ता, किसान और छोटे व्यापारी गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं।

रायपुर: फांसी के फंदे पर लटका मिला प्रधान आरक्षक शीतल यादव का शव, जांच जारी  ये खबर भी पढ़े : रायपुर: फांसी के फंदे पर लटका मिला प्रधान आरक्षक शीतल यादव का शव, जांच जारी

उनका कहना था कि कई परिवारों के बिजली बिल दोगुने से अधिक आ रहे हैं, जबकि बिजली आपूर्ति की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है। नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के कारण किसानों को सिंचाई के लिए महंगे बिजली बिल चुकाने पड़ रहे हैं और छोटे उद्योग-धंधे संकट का सामना कर रहे हैं।

कोंडागांव  जिले में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या ये खबर भी पढ़े : कोंडागांव जिले में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

इस अवसर पर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में बिजली अपेक्षाकृत सस्ती और भरोसेमंद थी, लेकिन वर्तमान सरकार ने बिजली को आम जनता की पहुंच से दूर कर दिया है।

स्वस्थ मां और स्वस्थ बच्चे ही समाज के उज्ज्वल भविष्य की नींव : होमेश्वर साहू ये खबर भी पढ़े : स्वस्थ मां और स्वस्थ बच्चे ही समाज के उज्ज्वल भविष्य की नींव : होमेश्वर साहू

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बिजली बिलों में राहत नहीं दी गई, किसानों को मुफ्त बिजली उपलब्ध नहीं कराई गई और बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो एनएसयूआई प्रदेशभर में उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बिजली दरों में कटौती, नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा किसानों और आम उपभोक्ताओं को राहत देने की मांग की।

शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए इस प्रदर्शन में पारसमणि साहू, जय श्रीवास्तव, गौरव दास, विनय गंगबेर, तेज प्रकाश साहू, यश चंद्राकर, जगेंद्र साहू, संजू साहू, रोशन वंदे, उमेश साहू सहित दर्जनों एनएसयूआई कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

b5f50c508a77fa094ae6f9375c8142cd_876877341

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

धर्म-जाति नहीं, विकास की राजनीति करती है लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास): रामनाथ सिंह

बिजनौर। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मुरादाबाद मंडल महासचिव रामनाथ सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी धर्म और जाति की...
उत्तर प्रदेश 
धर्म-जाति नहीं, विकास की राजनीति करती है लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास): रामनाथ सिंह

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया योगाभ्यास, कहा नियमित करें योग रहें निरोग

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व तुलसी मानस मंदिर हरिद्वार के महंत कामेश्वर पुरी महाराज ने...
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया योगाभ्यास, कहा नियमित करें योग रहें निरोग

नोएडा जिले के विभिन्न सड़क हादसों में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत 

नोएडा । जिले के विभिन्न जगहों पर हुए सड़क हादसों में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा जिले के विभिन्न सड़क हादसों में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत 

वाराणसी में भाजपा ने विश्व योग दिवस को व्यापक बनाने की तैयारी पूरी की

वाराणसी । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के 12वें संस्करण (21 जून) को व्यापक स्वरूप देने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)...