अंधे कत्ल की सुलझी गुत्थी: युवक की निर्मम हत्या मामले में 7 नाबालिग गिरफ्तार
दुर्ग। दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र में महज 15 सौ रुपये के लेनदेन के विवाद को लेकर एक युवक की हत्या कर दी गई। हत्या आरोप में पुलिस ने 7 अपचारी बालकों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि, मृतक ने मुख्य आरोपित से 15 साै रुपये उधार लिए थे। बार-बार पैसे मांगने के बाद भी जब उसने रकम वापस नहीं की, तो आरोपितों ने योजनाबद्ध तरीके से उसकी हत्या की साजिश रची।
पुलिस के मुताबिक , घटना 17 जून 2026 की रात की है। मुख्य आरोपित ने फोन कर युवक को राइस मिल के पास बुलाया। वहां पहले से ही मुख्य आरोपित के अन्य दोस्त मौजूद थे। जैसे ही युवक पहुंचा, सभी आरोपितों ने मिलकर उसे घेर लिया।
इसके बाद आरोपितों ने पास पड़े भारी पत्थर से उसका सिर कुचल दिया और कटर से सीने, पेट व पीठ पर ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
दुर्ग एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि, थाना मोहन नगर क्षेत्र में एक कुएं में शव मिला था। प्रथम दृष्टया सिर पर चोट के निशान मिले थे। पतासाजी के दौरान सात आरोपितों को पकड़ने में सफलता पाई गई है। सभी नाबालिग हैं। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि पैसे के लेनदेन का मामला था।
साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से उन्होंने शव को पास के ही एक कुएं में फेंक दिया और फरार हो गए। 18 जून को सूचना मिलने पर पुलिस ने शव बरामद कर जांच शुरू की।
ये खबर भी पढ़े : छत्तीसगढ़: शराब और डीएमएफ घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 1400 करोड़ संपत्ति कुर्कइस मामले की गंभीरता को देखते हुए मोहन नगर पुलिस ने तत्परता दिखाई और घटना में शामिल सभी 7 नाबालिग आरोपितों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल पत्थर, कटर और अन्य संबंधित साक्ष्य भी जब्त कर लिए हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
