पीएम का संदेश, डीएम की रणनीति और प्रधानों की जिम्मेदारी... योग दिवस को जनआंदोलन बनाने की तैयारी।
21 जून को हर पंचायत में होगा सामूहिक योगाभ्यास, डीएम-सीडीओ ने प्रधानों को सौंपा जनजागरण का मिशन, की वर्चुअल बैठक।
ललित वर्मा
लखीमपुर-खीरी,19 जून(तरुणमित्र)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को इस बार गांवों तक जनआंदोलन का रूप देने की तैयारी है। पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से ग्राम प्रधानों को भेजे गए संदेश के बाद जिले का प्रशासनिक अमला पूरी तरह सक्रिय हो गया है। गुरुवार को डीएम अंजनी कुमार सिंह और सीडीओ अभिषेक कुमार ने ग्राम प्रधानों के साथ वर्चुअल संवाद कर योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा की और संदेश दिया कि 21 जून को जिले की कोई भी पंचायत योग कार्यक्रम से अछूती नहीं रहनी चाहिए।
प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में ग्राम प्रधानों से आह्वान किया है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर जनजीवन का हिस्सा बनाया जाए। उन्होंने कहा कि स्वस्थ गांव ही विकसित भारत की सबसे मजबूत नींव हैं। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम "स्वस्थ आयु के लिए योग" रखी गई है, जिसका उद्देश्य स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देना है।
प्रधानमंत्री के संदेश के बाद जिले में तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने ग्राम प्रधानों से कहा कि योग दिवस को सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी का उत्सव बनाया जाए। 20 जून को स्वच्छता अभियान चलाकर पंचायत भवनों, विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, अमृत सरोवरो और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को योग स्थलों के रूप में तैयार करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि हर गांव में 21 जून को अधिकतम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
डीएम ने विशेष रूप से महिलाओं, युवाओं, विद्यार्थियों और वरिष्ठ नागरिकों को कार्यक्रम से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की कला है। यदि गांव स्वस्थ होंगे तो विकसित भारत का सपना भी तेजी से साकार होगा।
ये खबर भी पढ़े : रायबरेली: बदमाशों ने सर्राफ़ा व्यवसायी को मारी गोली , सोने-चांदी से भरा बैग लूटकर फ़रारसीडीओ अभिषेक कुमार ने कहा कि ग्राम प्रधान इस अभियान की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनकी सक्रिय भागीदारी से ही योग दिवस का संदेश प्रत्येक परिवार तक पहुंचेगा। उन्होंने प्रधानों से आयोजन स्थलों की व्यवस्थाएं समय से पूरी करने और व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने को कहा। डीपीआरओ विशाल सिंह ने वर्चुअल बैठक की आवश्यकता एवं प्रासंगिकता बताते हुए बैठक का सफल संचालन नियम संयोजन किया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।
