सीडीओ ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने एवं लाभ लेने हेतु किया प्रेरित

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर।* केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर समेकित जनकल्याण एवं जन जागरूकता अभियान (दिनांक 05 जून से 21 जून 2026 तक) के क्रम में विकास भवन स्थित डीपीआरसी हाॅल/परिसर में आयोजित जनकल्याणकारी शिविर एवं विकास प्रदर्शनी के दूसरे दिन आज मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी द्वारा प्रदर्शनी में लगाए गए स्टालों एवं विभिन्न विभागों द्वारा जन सामान्य को लाभान्वित व जागरूक करने के दृष्टिगत विभागीय योजनाओं से संबंधित लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि प्रदर्शनी में केन्द्र सरकार के 12 वर्षों तथा राज्य सरकार के 09 वर्षों की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी का अवलोकन कर शासन की विभिन्न योजनाओं, नीतियों एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त करें तथा उनका लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतिगत निर्णयों एवं उपलब्धियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से आच्छादित करना है।
आयोजित विकास प्रदर्शनी में आज संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश से नामित लोक कलाकार रीना यादव एवं इंद्रावती 'अन्नू' द्वारा लोकगायन के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी प्रचार-प्रसार किया गया।
इस अवसर पर उप कृषि निदेशक डॉ0 राकेश कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉक्टर सर्वेश कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी दीपचंद चौरसिया, प्रगतिशील किसान सुरेंद्र राय, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित सम्मानित किसान, गणमान्य नागरिक आदि उपस्थित रहे।
 
संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, तहसील की बिजली घंटों गुल

देखते ही देखते ट्रांसफार्मर जलकर हुआ राख मोहनलालगंज लखनऊ। मोहनलालगंज तहसील की विद्युत सप्लाई के लिए मुख्य गेट के बगल...
उत्तर प्रदेश 
ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, तहसील की बिजली घंटों गुल

राखी पर बहनों को बड़ा तोहफा, यूपी में दौड़ेंगी अतिरिक्त बसें

26 से 31 अगस्त तक अतिरिक्त बसें उपलब्ध कराने के निर्देश लखनऊ। उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)...
उत्तर प्रदेश 
राखी पर बहनों को बड़ा तोहफा, यूपी में दौड़ेंगी अतिरिक्त बसें

प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का आगमन 13 अगस्त को

बहराइच। राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार), उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं  कृषि निर्यात विभाग/प्रभारी मंत्री जनपद बहराइच दिनेश प्रताप...