20 जून को मनाया जाएगा पीएम किसान उत्सव दिवस, 23वीं किश्त प्रधानमंत्री करेंगे जारी
रामनाथ सिंह
बिजनौर। उप कृषि निदेशक डॉ. घनश्याम वर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किश्त का वितरण 20 जून 2026 को प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा तारकेश्वर, हुगली, वेस्ट बंगाल से किया जाएगा। इस अवसर पर पूरे देश में पीएम किसान उत्सव दिवस मनाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जनपद स्तर, विकासखंड स्तर तथा ग्राम पंचायत स्तर पर शाम 3:45 बजे वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, प्रगतिशील किसान एवं अन्य कृषक प्रतिभाग करेंगे।
जनपद स्तरीय कार्यक्रम कृषि भवन सभागार, बिजनौर तथा कृषि विज्ञान केन्द्र में लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई है। वहीं ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत भवनों में कार्यक्रम होंगे। उप कृषि निदेशक ने बताया कि “खेत बचाओ अभियान” के तहत पात्र किसानों का पंजीकरण एवं योजना से संबंधित औपचारिकताएं पूरी कराई जा रही हैं, ताकि अधिक से अधिक किसानों को योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने सभी किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित कार्यक्रम में समय से पहुंचकर सजीव प्रसारण का लाभ उठाएं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
