आशियाना में जल्द खुलेगा मैजिकल लैंड फैंटसी पार्क, ड्रैगन-यूनीकॉर्न करेगे आकर्षित

रोबोटिक ड्रैगन, यूनीकॉर्न, साइक्लोप्स, ऐरावत देखने को मिलेंगे

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

वनस्थली पार्क में सितम्बर तक तैयार होगा थीम पार्क

लखनऊ। आशियाना का वनस्थली पार्क जल्द ही मैजिकल लैंड फैंटसी पार्क के रूप में सामने आएगा। यहां जुरासिक पार्क की तर्ज पर ड्रैगन, यूनीकॉर्न, साइक्लोप्स, ऐरावत आदि के इंटरैक्टिव रोबोटिक मॉडल देखने को मिलेंगे। साथ ही सुप्रसिद्ध इंडियन फेयरी टेल ‘पंचतंत्र’ की कहानी व किरदार लोगों को लुभाएंगे।

एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने पार्क का निरीक्षण करके विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सितम्बर, 2026 तक समस्त विकास कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। इस मौके पर प्राधिकरण के मुख्य अभियंता मानवेन्द्र सिंह, अधीक्षण अभियंता नवनीत कुमार शर्मा, उद्यान अधिकारी शशि कुमार भारती समेत अन्य अधिकारी व अभियंता उपस्थित रहे। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि आशियाना के सेक्टर-के में स्थित वनस्थली पार्क में थीम आधारित विकास कार्य कराया जा रहा है। 

नए बिजली कनेक्शन के नाम पर 7 हजार रिश्वत मांगने का आरोप,AAP ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन ये खबर भी पढ़े : नए बिजली कनेक्शन के नाम पर 7 हजार रिश्वत मांगने का आरोप,AAP ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

इसके अंतर्गत यहां पी0पी0पी0 मोड पर लगभग 12 करोड़ रूपये की लागत से मैजिकल लैंड फैंटसी पार्क विकसित किया जा रहा है। पार्क में निष्प्रयोज्य सामग्री के इस्तेमाल से मरमेड, फीनिक्स, जिनी, ग्रिफिन, वेयर वूल्फ, मोगली आदि के 12 लाइव मॉडल व स्कल्पचर्स स्थापित किये जा रहे हैं। इसके अलावा यहां ड्रैगन, यूनीकॉर्न, साइक्लोप्स, ऐरावत आदि के 10 रोबोटिक मॉडल होंगे। 

उन्होंने बताया कि पार्क में काफी बड़ी वॉटर बॉडी विकसित की जा रही है, जिसमें आकर्षक फाउंटेन स्थापित किया जाएगा। साथ ही वॉच टॉवर और ट्ायलेट ब्लॉक विकसित किये जाएंगे। वीसी प्रथमेश कुमार ने ज्योतिबा फुले जोनल पार्क का भी निरीक्षण किया। पार्क में लगभग 04 करोड़ रूपये की लागत से कराये जा रहे विकास एवं सौंदर्यीकरण के कार्य अंतिम चरण में हैं। वहीं, मेसर्स ए0एम0टी0 बिल्डर्स प्रा0लि0 द्वारा एस0टी0पी0 का निर्माण कार्य कराया गया है। 

उपाध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि 01 माह के अंदर एस0टी0पी0 की टेस्टिंग कराकर संचालन शुरू कराया जाए। इसके अलावा उपाध्यक्ष ने गौतम बुद्ध शांति उपवन पार्ट-1, 2 एवं 3 का निरीक्षण करके उपयुक्त स्थानों पर ओपन जिम व झूले लगाने के निर्देश दिये।  एलडीए द्वारा शहीद पथ पर सिंचाई एवं हॉर्टीकल्चर का कार्य कराया जा रहा है। इसमें अंडरग्राउंड पाइप लाइन, ड्रिप लाइन, पॉप-अप स्प्रिंकलर व 12 स्थानों पर बोरिंग का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। 

उपाध्यक्ष ने स्थल निरीक्षण करके कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिये कि 30 जून तक सिंचाई व 30 जुलाई तक हॉर्टीकल्चर के समस्त कार्य पूर्ण करा लिया जाएं। उन्होंने कहा कि समय पर कार्य पूर्ण न होने की दिशा में ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

पेट्रोल-डीजल सेस पर भाजपा नेता का सरकार पर बड़ा आरोप

भाजपा का आरोप कांग्रेस ने किए बड़े दावे, सत्ता में आते ही जनता पर करों का बोझ  शिमला। हिमाचल प्रदेश...
हिमाचल 
पेट्रोल-डीजल सेस पर भाजपा नेता का सरकार पर बड़ा आरोप

युवा देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की बड़ी शक्ति: मोदी

युवाओं की सराहना, साझा किया सुभाषित  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने युवाओं की भूमिका और उनके सेवाभाव की सराहना...
राष्ट्रीय 
युवा देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की बड़ी शक्ति: मोदी

भगवान शिव-राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला पहुंचा कटघोरा

स्थानीय लोगों और भाजपा नेताओं में भारी आक्रोश पुलिस मामले की जांच जु्टी कोरबा/कटघोरा। कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र...
छत्तीसगढ़ 
भगवान शिव-राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला पहुंचा कटघोरा

शिक्षक भर्ती पर बड़ी अपडेट, OBC आरक्षण पर कानूनी सलाह लेगा एसएससी

कोलकाता। माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर पर वर्ष 2025 की शिक्षक भर्ती में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आरक्षण कितना होगा,...
पश्चिम बंगाल 
शिक्षक भर्ती पर बड़ी अपडेट, OBC आरक्षण पर कानूनी सलाह लेगा एसएससी

नोएडा के नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत, बाथरूम में मिला गंभीर हालत में

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 108 स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नोएडा के नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत, बाथरूम में मिला गंभीर हालत में

उत्तर प्रदेश

नोएडा के नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत, बाथरूम में मिला गंभीर हालत में

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 108 स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नोएडा के नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत, बाथरूम में मिला गंभीर हालत में

औरैया के लाल आर्यन सिंह राजावत ने नेपाल में जीता गोल्ड

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के अजीतमल क्षेत्र के ग्राम मुड़ैना रूपशाह निवासी 15 वर्षीय युवा फुटबॉल खिलाड़ी आर्यन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
औरैया के लाल आर्यन सिंह राजावत ने नेपाल में जीता गोल्ड

यूपी के 28 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 60 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं

प्रयागराज समेत कई जिलों में तेज बारिश के आसार
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी के 28 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 60 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं

पुलिस मुठभेड़ : 25 हजार का इनामी बदमाश घायल

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में भीखेपुर-जुआ मार्ग पर बुधवार को पुलिस, स्वाट और सर्विलांस...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिस मुठभेड़ : 25 हजार का इनामी बदमाश घायल