राजभवन में सम्मानित हुआ एलपीएस का मेधावी छात्र, राज्यपाल ने बढ़ाया शिवम का हौसला
आईसीएसई परीक्षा परिणाम के बाद पुनर्मूल्यांकन में 100 फीसद अंक हासिल कर बना इंडिया टॉपर
लखनऊ। लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेज, ए-ब्लॉक राजाजीपुरम शाखा के छात्र शिवम अवस्थी ने आईसीएसई परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद कराए गए पुनर्मूल्यांकन में अपने अंक बढ़ाकर 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए और देश में इंडिया टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। उत्कृष्ट सफलता पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शिवम को जनभवन में सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेज के संस्थापक-अध्यक्ष एवं सांसद डॉ. एसपी सिंह, जनरल मैनेजर हर्षित सिंह और जनरल मैनेजर शिखर पाल सिंह भी उपस्थित रहे। डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि शिवम की यह उपलब्धि एलपीएस की अनुशासित शिक्षा पद्धति, शिक्षकों के समर्पण और छात्र की मेहनत का परिणाम है। इस वर्ष एलपीएस के 25 छात्रों का चयन प्रतिष्ठित आईआईटी जेईई एडवांसड में हुआ है। एलपीएस ए-ब्लॉक, राजाजीपुरम शाखा को यूनेस्को एक्रेडिटेशन प्राप्त हुआ है। इसके अंतर्गत विद्यालय को यूनेस्को का आधिकारिक लोगो उपयोग करने का अधिकार मिला है।
ये खबर भी पढ़े : पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु दिए गए आवश्यक निर्देशइस मान्यता से छात्र यूनेस्को सेंटर फॉर पीस, वर्ल्ड जेनेसिस फाउंडेशन, यूएस फेडरेशन ऑफ यूनेस्को क्लब्स एंड एसोसिएशन्स तथा स्किल भारत एसोसिएशन से जुड़कर संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों पर आधारित वैश्विक परियोजनाओं में भाग ले रहे हैं। इससे उन्हें अंतरराष्ट्रीय पहचान और वैश्विक दृष्टिकोण विकसित करने का अवसर मिल रहा है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
