स्नातक छात्रों को स्किल ट्रेनिंग देगा कौशल विकास, जुलाई से होगी शुरुआत

वर्ष 2026-27 में 4 लाख साक्षर युवाओं को रोजगार दिलाने का लक्ष्य

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ योगी सरकार की मंशा है हर हाथ को काम मिले, जिस पूरा करने का बीड़ा कौशल विकास मिशन ने उठाया है। इसीक्रम में अगले माह जुलाई से स्नानक एवं परास्नातक छात्रों को स्किल ट्रेनिंग देकर रोजगार दिलाया जायेगा। साथ ही जॉब फेसिलिटी सेंटर का आगाज भी कल 20 जून को मुजफ्फरनगर से होने जा रहा है। रोजगार मेलों का आयोजन अब जिला स्तर पर करने का निर्णय लिया गया है। साथ इस वित्तीय वर्ष में प्रदेश में 4 लाख साक्षर युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम तेज कर दिया गया है।

विभाग द्वारा जॉब फेसिलिटी सेंटर के तहत एक ओनेस्ट ऐप लांच किया गया है जिसमें जिला स्तर पर नौकरियों का ब्यौरा उपलब्ध होगा। इसे युवा देख कर आवेदन कर सकते हैं। इसमें हर युवा को कम से कम 12 हजार रुपये मानदेय एवं अन्य सुविधाओं से युक्त रोजगार मुहैया कराया जायेगा। इस योजना का शुभारंभ विभागीय मंत्री कपिल देव अग्रवााल शनिवार को अपने गृह जनपद मुजफ्फरनगर से करेंगे।

विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटा जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) ये खबर भी पढ़े : विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटा जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक)

साथ ही प्रदेश में करीब 40 औघोगिक इकाईयां भी अपनी आवश्यकता के अनुरूप प्रशिक्षण देकर युवाओं को जाब दे रही है। इस वित्तीय वर्ष में सरकार ने चार लाख युवाओं को साक्षर युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य तय किया हे। इसके तहत विभाग द्वारा 200 से 900 घंटे का प्रशिक्षण देकर रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए तैयार किया जा रहा है। इसी तरह विश्व विघालयों एवं सरकारी डिग्री कालेजों में भी छात्रों को स्किल ट्रेनिंनग देने का कार्य विभाग जुलाई से आरंभ करेगा। यह प्रशिक्षण भी 200 से 600 घंटे का होगा जिसे रोज डेढ़ से 3 घंटे तक आयोजित किया जायेगा।

विभाग के संयुक्त निदेशक मंयक गंगवार ने बताया कि अब तक मंडल स्तर पर मेरठ, देवीपाटन, प्रयागराज, चित्रकूट में बृहद रोजगार मेला का आयोजित किया जा चुका है। इसमें औसतन 2 से 5 हजार युवाओं को रोजगार मिल रहा है। बरसात को देख विभाग ने इस मेलों का आयोजन जिला स्तर पर करने के निर्देश जारी कर दिये है। इन मेलों में दो दर्जन से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों को बुलाया जाता है। उन्होंने बताया कि विभाग अगले माह से 32 आईटीआई में स्किल ट्रेनिंग कराने जा रहा है। इसमें भी महिलाआें को महज 100 रुपये शुल्क अदा करना होगा, जिसके एवज में उन्हें 12 हजार रुपये पर रोजगार देने का प्राविधान किया गया है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

शेख हसीना के वर्चुअल संवाद से सरकार का कोई संबंध नहीं: विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि दक्षिण एशिया के विदेशी संवाददाताओं के क्लब की ओर से 5...
राष्ट्रीय 
शेख हसीना के वर्चुअल संवाद से सरकार का कोई संबंध नहीं: विदेश मंत्रालय

राज्यसभा से पारित हुआ जन्म-मृत्यु पंजीकरण संशोधन बिल

राष्ट्रपति की मंजूरी अभी बाकी नई दिल्ली। राज्यसभा ने मंगलवार को विपक्षी दलों के हंगामे के बीच जन्म एवं मृत्यु...
राष्ट्रीय 
राज्यसभा से पारित हुआ जन्म-मृत्यु पंजीकरण संशोधन बिल

वृत्तचित्र दिखाकर विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ किया जागरूक

शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा रविवार को  'नशा मुक्त युवा - विकसित भारत संकल्प अभियान' का शुभारंभ किया था,...
उत्तर प्रदेश 
वृत्तचित्र दिखाकर विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ किया जागरूक

मुझे नहीं पता कि छात्रों को माफ करने वाले पीएम कौन होते हैं?: राहुल

'वाइको इन पार्लियामेंट' के लोकार्पण में राहुल गांधी ने साधा सरकार पर निशाना नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता...
राष्ट्रीय 
मुझे नहीं पता कि छात्रों को माफ करने वाले पीएम कौन होते हैं?: राहुल

उत्तर प्रदेश

वृत्तचित्र दिखाकर विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ किया जागरूक

शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा रविवार को  'नशा मुक्त युवा - विकसित भारत संकल्प अभियान' का शुभारंभ किया था,...
उत्तर प्रदेश 
वृत्तचित्र दिखाकर विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ किया जागरूक