लखनऊ के हनुमान मंदिर में लाखों की चोरी से मचा हंड़कंप, पुलिस को दी सूचना
देर रात जेवर और मुकुट चुरा ले गए चोर
- घटना देख पुजारी ने पुलिस को दी सूचना
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ जनपद में महानगर थाना क्षेत्र स्थित न्यू हैदराबाद के पंच हनुमान मंदिर में रविवार रात चोर जेवर और मुकुट चुरा ले गए। सोमवार को मंदिर की देख-रेख करने वाले ने चाेरी की शिकायत पुलिस से की है।
प्रदीप कुमार ने अपनी तहरीर में बताया कि महानगर थाना क्षेत्र में सोमवार को जब पुजारी दिनेश कुमार दीक्षित पहुंचे तो देखा कि ताला टूटा हुआ और मंदिर के अंदर से भगवान के जेवर, मुकुट गायब थे। घटना देख पुजारी ने जानकारी उन्हें दी और उन्होंने पुलिस को सूचित किया।
सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने जांच में पाया कि मंदिर में स्थापित सभी देवी देवताओं के ऊपर लगा छत्र, मुकुट और जेवर गायब हैं। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी चोर चुरा ले गए। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़ित ने मंदिर में हुई चोरी की तहरीर दी है। साथ ही साथ चोरी गए सामान की विस्तृत सूची भी पुलिस को उपलब्ध कराई हैं। मंदिर प्रबंधक के अनुसार, लगभग 35 लाख रुपये के चोरी होने का अनुमान हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। जल्द ही चाेराें काे गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
