आयुर्वेदिक शोध को वैश्विक मंच पर नई पहचान : डॉ. रस्तोगी

'एनल्स ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन' अब एम्बेस में इंडेक्स्ड 

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

लखनऊ। भारतीय आयुर्वेदिक अनुसंधान के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में 'एनल्स ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन' को विश्व के प्रतिष्ठित बायोमेडिकल डेटाबेस एमबेस (एल्सेवियर) में सफलतापूर्वक इंडेक्स कर लिया गया है। यह उपलब्धि न केवल जर्नल की गुणवत्ता का अंतरराष्ट्रीय प्रमाण है, बल्कि आयुर्वेद के साक्ष्य-आधारित वैज्ञानिक साहित्य को वैश्विक चिकित्सा समुदाय तक पहुंचाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

विश्व के अग्रणी बायोमेडिकल एवं फार्मास्यूटिकल डेटाबेस में से एक है, जिसका उपयोग विश्वभर के चिकित्सक, शोधकर्ता, विश्वविद्यालय, अस्पताल, दवा उद्योग और स्वास्थ्य नीति-निर्माता नवीनतम वैज्ञानिक शोध की खोज और विश्लेषण के लिए करते हैं। एमबेस (एल्सेवियर) में इंडेक्सिंग के बाद 'एनल्स ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन'  में प्रकाशित शोध लेख अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अधिक व्यापक रूप से उपलब्ध होंगे, जिससे भारतीय आयुर्वेदिक अनुसंधान की दृश्यता, विश्वसनीयता, उद्धरण व वैश्विक शोध सहयोग में उल्लेखनीय वृद्धि होने की संभावना है।

कांग्रेस महिला मोर्चा ने कंगना रनौत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए दी तहरीर ये खबर भी पढ़े : कांग्रेस महिला मोर्चा ने कंगना रनौत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए दी तहरीर

पत्रिका के प्रधान संपादक डॉ. संजीव रस्तोगी ने इस अवसर पर कहा—
"एम्बेस में इंडेक्सिंग केवल हमारे जर्नल की उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह आयुर्वेदिक अनुसंधान की बढ़ती वैज्ञानिक स्वीकार्यता का भी प्रमाण है। हमारा उद्देश्य सदैव आयुर्वेद को उच्च गुणवत्ता वाले वैज्ञानिक साक्ष्यों के माध्यम से वैश्विक स्वास्थ्य प्रणाली में सशक्त स्थान दिलाना रहा है। यह उपलब्धि सम्पादकीय टीम, समीक्षकों, लेखकों और पाठकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।"

उन्होंने कहा कि 'एनल्स ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन' ने अपनी स्थापना से ही कठोर समकक्ष समीक्षा  प्रकाशन नैतिकता, पारदर्शिता तथा अंतरराष्ट्रीय संपादकीय मानकों का पालन करते हुए आयुर्वेद एवं समन्वित चिकित्सा के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शोध को बढ़ावा दिया है। यह पत्रिका आयुर्वेद, समन्वित चिकित्सा क्लिनिकल रिसर्च, औषधीय अनुसंधान, सार्वजनिक स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा तथा अन्य संबंधित विषयों पर मौलिक शोधपत्र, व्यवस्थित समीक्षाएं, केस रिपोर्ट, संक्षिप्त संचार तथा संपादकीय प्रकाशित करती है। डॉ. रस्तोगी ने इस उपलब्धि के लिए सम्पादकीय मंडल, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय समीक्षकों, लेखकों, पाठकों तथा सहयोगी संस्थानों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए देश-विदेश के शोधकर्ताओं से आग्रह किया कि वे अपने उच्च गुणवत्ता वाले शोधपत्र 'एनल्स ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन' में प्रकाशन हेतु भेजकर आयुर्वेद के साक्ष्य-आधारित विकास में सहभागी बनें। यह उपलब्धि भारत की पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली को आधुनिक वैज्ञानिक मानकों के अनुरूप वैश्विक स्तर पर स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और आयुष क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

प्रहलाद राय बनारसी लाल बालिका विद्यालय में 10 दिवसीय संस्कृत संभाषण शिविर का भव्य समापन

संत कबीर नगर, प्रहलाद राय बनारसी लाल बालिका विद्यालय में आयोजित 10 दिवसीय संस्कृत संभाषण शिविर का समापन 1 अगस्त...
उत्तर प्रदेश 
प्रहलाद राय बनारसी लाल बालिका विद्यालय में 10 दिवसीय संस्कृत संभाषण शिविर का भव्य समापन

पहल : संडे इवनिंग राउंड की परंपरा पुनः शुरू

—  नर्सिंग स्टाफ को रखनी होगी मरीज की भर्ती, बीमारी व डॉक्टर राउंड की पूरी जानकारी
उत्तर प्रदेश 
पहल : संडे इवनिंग राउंड की परंपरा पुनः शुरू

राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप के पदक विजेताओं का भव्य सम्मान

जापान की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों व प्रशिक्षक का हुआ अभिनंदन
राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप के पदक विजेताओं का भव्य सम्मान

वैभव हत्याकांड के विरोध में निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी देने की मांग

सहजनवा(सुरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट )। खजनी क्षेत्र में 10 वर्षीय वैभव वर्मा की निर्मम हत्या के विरोध...
वैभव हत्याकांड के विरोध में  निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी देने की मांग

केजीएमयू ने लिया नशा मुक्त का संकल्प

— प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन से जुड़े स्वयंसेवक एवं छात्र-छात्राएं
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू ने लिया नशा मुक्त का संकल्प

उत्तर प्रदेश

प्रहलाद राय बनारसी लाल बालिका विद्यालय में 10 दिवसीय संस्कृत संभाषण शिविर का भव्य समापन

संत कबीर नगर, प्रहलाद राय बनारसी लाल बालिका विद्यालय में आयोजित 10 दिवसीय संस्कृत संभाषण शिविर का समापन 1 अगस्त...
उत्तर प्रदेश 
प्रहलाद राय बनारसी लाल बालिका विद्यालय में 10 दिवसीय संस्कृत संभाषण शिविर का भव्य समापन

पहल : संडे इवनिंग राउंड की परंपरा पुनः शुरू

—  नर्सिंग स्टाफ को रखनी होगी मरीज की भर्ती, बीमारी व डॉक्टर राउंड की पूरी जानकारी
उत्तर प्रदेश 
पहल : संडे इवनिंग राउंड की परंपरा पुनः शुरू

केजीएमयू ने लिया नशा मुक्त का संकल्प

— प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन से जुड़े स्वयंसेवक एवं छात्र-छात्राएं
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू ने लिया नशा मुक्त का संकल्प

आईएएस के मकान में रह रहे एसीपी बाजारखाला के घर हुई चोरी, सीसीटीवी से सुराग की खोज

सीसीटीवी के आधार पर पुलिस जांच में जुटी लखनऊ। तालकटोरा थाना क्षेत्र में शनिवार रात एसीपी रंजीत कुमार के घर...
उत्तर प्रदेश 
आईएएस के मकान में रह रहे एसीपी बाजारखाला के घर हुई चोरी, सीसीटीवी से सुराग की खोज