पीड़ित परिवार से मिलने अस्पताल पहुंचे गुलरिहा इंस्पेक्टर, बंधाया ढांढस
गोरखपुर (मेडिकल कॉलेज से सतीश त्रिपाठी की रिपोर्ट)।दस वर्षीय बालिका के अपहरण कर दुष्कर्म और हत्या की हृदयविदारक घटना के बाद पीड़ित दंपति का हालचाल जानने के लिए सोमवार को गुलरिहा इंस्पेक्टर जे.पी. पाल तथा मेडिकल कॉलेज चौकी प्रभारी विकास मिश्रा अस्पताल पहुंचे।
पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उसका ढांढस बंधाया और हर संभव पुलिस सहायता का भरोसा दिलाया। इस दौरान इंस्पेक्टर जे.पी. पाल एवं चौकी प्रभारी विकास मिश्रा ने पीड़ित परिवार को अंगवस्त्र भेंट कर फलदान किया। उन्होंने परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में पुलिस उनके साथ खड़ी है और मामले में विधिक कार्रवाई पूरी गंभीरता से की जा रही है।
ये खबर भी पढ़े : लखनऊ के सर्राफा बाजार में कर्मचारी को दुकान में बंद कर बेरहमी से पीटा, मालिक-मैनेजर समेत 5 गिरफ्तारघटना के सदमे से परिवार अभी भी उबर नहीं पाया है। अस्पताल में भर्ती मृतका की मां और नवजात की तबीयत लगातार चिकित्सकीय निगरानी में है। पुलिस अधिकारियों ने चिकित्सकों से भी उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और परिजनों का हौसला बढ़ाते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 33 वर्षों का अनुभव रखने वाले संजय श्रीवास्तव वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के गोरखपुर ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय और प्रशासनिक मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग के साथ वह निरंतर समाचार कवरेज करते हैं।
