मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का एकादश दीक्षांत समारोह 5 को
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक विकास कौशल मुख्य अतिथि के रूप में होंगे....
गोरखपुर,मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर का एकादश दीक्षांत समारोह 5 अगस्त 2026, बुधवार को विश्वविद्यालय के बहुउद्देशीय सभागार में प्रातः 10:00 बजे से आयोजित किया जाएगा। उक्त बातें कुलपति प्रोफेसर अनुपम कौशिक शर्मा ने आज पत्रकार वार्ता में बताया।
उन्होंने बताया कि कुलाधिपति एवं राज्यपाल, उत्तर प्रदेश श्रीमती आनंदीबेन पटेल एकादश दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करेंगी, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक विकास कौशल मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में उपस्थित होंगे एवं दीक्षांत भाषण देंगे। मुख्य अतिथि विकास कौशल को दीक्षांत समारोह के अवसर पर विश्वविद्यालय की डॉक्टर ऑफ़ साइंस (D.Sc.) की मानद उपाधि से विभूषित किया जाएगा।
ये खबर भी पढ़े : चलती सड़क पर मोबाइल स्नैचिंग करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, छीना गया फोन और बाइक बरामद विशिष्ट अतिथि के रूप में मंत्री, प्राविधिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार आशीष पटेल जी उपस्थित होंगे।
समारोह के दौरान विश्वविद्यालय की सभा (यूनिवर्सिटी कोर्ट), प्रबंध बोर्ड, विद्या परिषद्, वित्त समिति, परीक्षा समिति के सदस्यगण की भी उपस्थिति रहेगी।
समारोह में कुल 1522 विद्यार्थियों एवं मुख्य अतिथि को डॉक्टर ऑफ साइंस की 01 मानद उपाधि, कुल 1523 उपाधियाँ प्रदान की जाएंगी। उपाधि पाने वाले विद्यार्थियों में बी टेक के 1065 (845 छात्र तथा 220 छात्राएं), बी बी ए के 68 (30 छात्र तथा 38 छात्राएं), बी फार्म के 55 (29 छात्र तथा 26 छात्राएं), एम टेक के 73 (52 छात्र तथा 21 छात्राएं), एम बी ए के 73 (52 छात्र तथा 21 छात्राएं), एम सी ए के 75 (52 छात्र तथा 23 छात्राएं), एम एस सी के 52 (14 छात्र तथा 38 छात्राएं), एवं पी एच डी के 61 (37 छात्र तथा 24 छात्राएं) विद्यार्थी शामिल होंगे।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 20 विद्यार्थियों (12 छात्राओं तथा 8 छात्रों) को कुल 46 स्वर्ण पदकों से विभूषित किया जाएगा। इनमें 3 कुलाधिपति स्वर्ण पदक, 20 कुलपति स्वर्ण पदक सहित 23 प्रायोजित स्वर्ण पदक शामिल हैं।
दीक्षोत्सव के अंतर्गत विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिये गए गाँवो के स्कूली बच्चों के लिए आयोजित 'मेरी माँ' विषयक प्रतियोगिताओं के तीन विजेता बच्चों क्रमशः बादल (कक्षा 5. प्राथमिक विद्यालय, जंगल सीकरी), लक्ष्मी वर्मा (कक्षा 7, कम्पोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय, डुमरी खुर्द), तथा क्रिस (कक्षा 4, प्राथमिक विद्यालय, जंगल राम लखना) को मंच से पुरस्कृत किया जाएगा।
दीक्षांत समारोह का सजीव प्रसारण विश्वविद्यालय के सभी सोशल मीडिया हैंडल्स क्रमशः यूट्यूब, एक्स, एवं फेसबुक पर किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कुलाधिपति समारोह स्थल आगमन पर विवि के एनसीसी कैडेट उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत करेंगे।
कुलाधिपति, मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, एवं विशेष अतिथि समारोह स्थल पर पहुँचने के बाद दीक्षांत परिधान धारण करेंगे और शैक्षणिक शोभायात्रा के साथ सभागार में प्रवेश कर स्थान ग्रहण करेंगे।
पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांवों क्रमशः जंगल राम लखना, जंगल अयोध्या प्रसाद, जंगल बेलवार, डुमरी खुर्द, और रायगंज के स्कूली बच्चे दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होंगे। ये वे बच्चे होंगे जो दीक्षा उत्सव की विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विजेता घोषित किये गए थे।
विश्वविद्यालय अपने 11वें दीक्षांत समारोह से एक नई परंपरा की शुरुआत करने जा रहा है। अब तक मुख्य दीक्षांत समारोह के मंच पर केवल कुछ चुनिंदा विद्यार्थियों को ही मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों के हाथों उपाधि प्राप्त करने का अवसर मिलता था, जबकि अन्य विद्यार्थियों को उनके विभागों में आयोजित अलग-अलग समारोहों में उपाधियां प्रदान की जाती थीं। इस वर्ष से विश्वविद्यालय ने विभाग स्तरीय उपाधि वितरण समारोहों को और अधिक प्रेरणादायी एवं गरिमापूर्ण बनाने के लिए विशिष्ट पूर्व छात्रों (एलुमनाई) को इससे जोड़ने का निर्णय लिया है। नई व्यवस्था के तहत उद्योग, शिक्षा, अनुसंधान, सार्वजनिक सेवा, उद्यमिता तथा अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर चुके विश्वविद्यालय के निम्न पूर्व छात्रों को विश्वविद्यालय द्वारा दीक्षांत समारोह में आमंत्रित किया गया है जो अपने-अपने विभाग के उन विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान करेंगे जिन्हें मुख्य दीक्षांत मंच से उपाधि प्रदान नहीं की जाएगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 33 वर्षों का अनुभव रखने वाले संजय श्रीवास्तव वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के गोरखपुर ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय और प्रशासनिक मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग के साथ वह निरंतर समाचार कवरेज करते हैं।
