दस दिवसीय प्रस्तुति-परक कथक कार्यशाला का समापन

— लगभग 22 बच्चों ने की उत्साहपूर्वक सहभागिता

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

लखनऊ। प्रेरणाकृति फाउंडेशन की ओर से दस दिवसीय प्रस्तुति-परक कथक कार्यशाला का गुरुवार को सामुदायिक केंद्र, मनकामेश्वर वार्ड, डालीगंज में समापन हुआ। फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में लगभग 22 बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यशाला का प्रशिक्षण प्रसिद्ध कथक प्रशिक्षिका प्रिया कश्यप द्वारा दिया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पार्षद रंजीत सिंह उपस्थित रहे। समापन अवसर पर प्रतिभागी बच्चों ने कथक नृत्य की विविध प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। प्रस्तुतियों में गुरु वंदना, हस्तक, तत्कार, रंगमंच टुकड़ा, तोड़े-टुकड़े, तिहाई एवं कवित्त आदि शामिल रहे। बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की सभी उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों ने भरपूर सराहना की। इस अवसर पर कथक प्रशिक्षिका प्रिया कश्यप ने भी सरगम पर आधारित एक सुंदर एवं मनमोहक कथक नृत्य प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि रंजीत सिंह ने कहा कि क्षेत्र के बच्चों में भारतीय कला एवं संस्कृति के प्रति रुचि विकसित करने के लिए इस प्रकार की कार्यशालाओं  या कक्षा का आयोजन निरंतर होता रहना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में यदि प्रेरणाकृति फाउंडेशन एवं प्रशिक्षिका द्वारा इस प्रकार की कार्यशालाओं अथवा नियमित कथक कक्षाओं का आयोजन किया जाता है तो उन्हें उनका पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। प्रेरणाकृति फाउंडेशन के निदेशक अर्जुन सिंह ने कहा कि संस्था भविष्य में भी कला एवं संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी तथा समाज के विभिन्न वर्गों तक सांस्कृतिक गतिविधियों को पहुंचाने का प्रयास करेगी।

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

मध्य प्रदेश में मानसून कमजोर, पन्ना-सतना-रीवा में भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल । मध्य प्रदेश में मानसून की बेरुखी के बीच शनिवार को पन्ना, सतना और रीवा में भारी बारिश का...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में मानसून कमजोर, पन्ना-सतना-रीवा में भारी बारिश का अलर्ट

पश्चिम बंगाल में सक्रिय मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मानसून सक्रिय है। मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश और...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में सक्रिय मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान

अहमदाबाद में फायर NOC के नाम पर रिश्वतखोरी का खुलासा

अहमदाबाद । गुजरात भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को अहमदाबाद में छह इमारतों के लिए फायर एनओसी (अनापत्ति प्रमाण...
राज्य  गुजरात 
अहमदाबाद में फायर NOC के नाम पर रिश्वतखोरी का खुलासा

बहराइच में पुलिस मुठभेड़ के बाद बिजली तार चोर गिरोह के 5 शातिर गिरफ्तार

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बिजली तार चोरी करने वाले गिरोह के पांच...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बहराइच में पुलिस मुठभेड़ के बाद बिजली तार चोर गिरोह के 5 शातिर गिरफ्तार

नेपाल बनेगा ग्लोबल वेलनेस टूरिज्म हब, सरकार ने बनाई नई रणनीति

काठमांडू। नेपाल सरकार ने पर्यटन क्षेत्र में नई पहचान बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय वेलनेस पर्यटन रणनीति 2026–2035 और पांच...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल बनेगा ग्लोबल वेलनेस टूरिज्म हब, सरकार ने बनाई नई रणनीति

उत्तर प्रदेश

बहराइच में पुलिस मुठभेड़ के बाद बिजली तार चोर गिरोह के 5 शातिर गिरफ्तार

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बिजली तार चोरी करने वाले गिरोह के पांच...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बहराइच में पुलिस मुठभेड़ के बाद बिजली तार चोर गिरोह के 5 शातिर गिरफ्तार

क़ाज़ी जमशेद, बाबू का फेसबुक मोनेटाइज, पहली कमाई पर जश्न

बदायूं। शहर के मोहल्ला सोथा निवासी काज़ी जमशेद बाबू सोशल मीडिया के जरिए अपनी अलग पहचान बनाने में जुटे हुए...
उत्तर प्रदेश 
क़ाज़ी जमशेद, बाबू का फेसबुक मोनेटाइज, पहली कमाई पर जश्न

15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

देवरिया। अगर आपने अभी तक अपने घरेलू गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी नहीं कराई है, तो तुरंत सतर्क हो जाइए। आशा...
उत्तर प्रदेश 
   15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

किसान बनकर पहुंचे उप कृषि निदेशक

प्रतापगढ़। जनपद में किसानों को निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने और कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए कृषि विभाग...
उत्तर प्रदेश 
किसान बनकर पहुंचे उप कृषि निदेशक