मप्र: इंदौर में 13वीं पश्चिम क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न

सुरक्षा एवं प्रबंधन पर हुई चर्चा

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

- 7 राज्यों के पुलिस प्रमुखों ने साइबर अपराध, नार्को नेटवर्क, संगठित अपराध एवं सिंहस्थ-2028 की सुरक्षा व्यवस्था पर बनाई संयुक्त रणनीति

भोपाल। मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में 13वीं पश्चिम क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति की बैठक शुक्रवार को इंदौर स्थित ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित की गई।

सम्मेलन में मध्य प्रदेश सहित सात राज्यों- राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा तथा केंद्र शासित प्रदेश दमन एवं दीव और दादरा एवं नगर हवेली के पुलिस महानिदेशक एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल हुए।

बैठक में बदलते आपराधिक परिदृश्य, अंतरराज्यीय अपराधों की रोकथाम तथा राज्यों के बीच समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए व्यापक विचार-विमर्श कर संयुक्त रणनीति तैयार की गई।

बैठक में आगामी सिंहस्थ-2028 जैसे विशाल धार्मिक आयोजन की सुरक्षा एवं प्रबंधन, गुमशुदा बालक-बालिकाओं की शीघ्र खोज, साइबर अपराधों की बढ़ती चुनौती, संगठित अपराध, पुलिसिंग में आधुनिक तकनीकों के उपयोग तथा अवैध मादक पदार्थों एवं नार्को केमिकल नेटवर्क के विरुद्ध समन्वित कार्रवाई जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में सभी राज्यों के पुलिस प्रमुखों ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि अंतरराज्यीय अपराधों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए राज्यों के बीच रीयल-टाइम इंटेलिजेंस साझा करने, निरंतर संपर्क बनाए रखने तथा प्रत्येक राज्य में नोडल अधिकारी नियुक्त कर नियमित समीक्षा एवं पर्यवेक्षण सुनिश्चित किया जाएगा।

सम्मेलन में विशेष रूप से नार्को केमिकल के अवैध निर्माण, परिवहन एवं उपयोग के विरुद्ध संयुक्त कार्रवाई पर बल दिया गया। निर्णय लिया गया कि संबंधित राज्य शीघ्र संयुक्त कार्ययोजना तैयार कर एक साथ विशेष अभियान संचालित करेंगे, ताकि पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सके।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पुलिस विभाग,उच्च शिक्षा एवं स्कूल शिक्षा विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर विभिन्न शैक्षणिक पाठ्यक्रमों में नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा जैसे विषयों को शामिल कराने के प्रयास करेगा, जिससे युवाओं में जागरूकता बढ़ाई जा सके।

संगठित अपराध एवं राष्ट्रीय तथा अंतरराज्यीय आपराधिक गिरोहों के विरुद्ध कार्रवाई को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विभिन्न राज्यों के वांछित एवं इनामी अपराधियों का डाटाबेस साझा किया गया। साथ ही भविष्य में संयुक्त अभियान चलाने एवं अपराधियों के विरुद्ध समन्वित कार्रवाई करने पर भी सहमति बनी।

सम्मेलन के दौरान विभिन्न राज्यों के पुलिस प्रतिनिधियों ने संगठित अपराध, महिला सुरक्षा, नारकोटिक्स नियंत्रण, साइबर अपराध तथा तकनीकी के माध्यम से अपराधियों की पहचान एवं गिरफ्तारी से संबंधित अपनी-अपनी सफल बेस्ट केस स्टडी प्रस्तुत कीं। भविष्य में ऐसे नवाचारों एवं सफल अनुभवों को नियमित रूप से साझा करने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा विकसित एवं संचालित नवाचारों ई-साक्ष्य, ई-विवेचना, ई-रक्षक, मेडलेपार (MedLEaPR), ई-समंस, नशा मुक्ति अभियान, सेफ क्लिक तथा ऑपरेशन मुस्कान की सभी राज्यों के प्रतिनिधियों ने सराहना की और इन्हें प्रभावी पुलिसिंग के उत्कृष्ट मॉडल बताया।

इसके अतिरिक्त भारत सरकार द्वारा विकसित विभिन्न राष्ट्रीय पोर्टलों एवं अपराध संबंधी डेटाबेस का अधिकतम उपयोग कर तकनीक आधारित पुलिसिंग को और मजबूत बनाने पर भी विशेष बल दिया गया।

बैठक के समापन पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 14वीं पश्चिम क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति की बैठक का आयोजन गोवा पुलिस द्वारा किया जाएगा।

इस सम्मेलन ने पश्चिमी क्षेत्र के राज्यों के बीच सहयोग, सूचना साझाकरण एवं संयुक्त कार्रवाई की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध करते हुए यह स्पष्ट संदेश दिया कि आधुनिक तकनीक, बेहतर समन्वय और साझा रणनीति के माध्यम से साइबर अपराध, संगठित अपराध, नार्को नेटवर्क तथा अन्य अंतरराज्यीय चुनौतियों का प्रभावी ढंग से मुकाबला किया जाएगा।

सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ मध्य प्रदेश, महाकाल से ओंकारेश्वर तक उमड़ा आस्था का सैलाब ये खबर भी पढ़े : सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ मध्य प्रदेश, महाकाल से ओंकारेश्वर तक उमड़ा आस्था का सैलाब

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बांग्लादेश की टेस्ट तैयारी को झटका, कैंपबेल थॉम्पसन ने झटके 8 विकेट

डार्विन। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज कैंपबेल थॉम्पसन की कहर बरपाती गेंदबाजी के दम पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश ने बांग्लादेश...
खेल 
बांग्लादेश की टेस्ट तैयारी को झटका, कैंपबेल थॉम्पसन ने झटके 8 विकेट

रूस से तेल खरीद पर भारत पर 100% टैरिफ का खुला रास्ता

वॉशिंगटन। रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिका ने दबाव बढ़ाने की तैयारी तेज कर दी है।...
अंतर्राष्ट्रीय 
रूस से तेल खरीद पर भारत पर 100% टैरिफ का खुला रास्ता

मेरठ में शिवभक्तों पर आज पुष्पवर्षा करेंगे सीएम योगी

लखनऊ/मेरठ। सावन में शिवमय आस्था के बीच शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ में कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्तों का...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मेरठ में शिवभक्तों पर आज पुष्पवर्षा करेंगे सीएम योगी

मध्य प्रदेश में मानसून कमजोर, पन्ना-सतना-रीवा में भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल । मध्य प्रदेश में मानसून की बेरुखी के बीच शनिवार को पन्ना, सतना और रीवा में भारी बारिश का...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में मानसून कमजोर, पन्ना-सतना-रीवा में भारी बारिश का अलर्ट

पश्चिम बंगाल में सक्रिय मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मानसून सक्रिय है। मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश और...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में सक्रिय मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान

उत्तर प्रदेश

मेरठ में शिवभक्तों पर आज पुष्पवर्षा करेंगे सीएम योगी

लखनऊ/मेरठ। सावन में शिवमय आस्था के बीच शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ में कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्तों का...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मेरठ में शिवभक्तों पर आज पुष्पवर्षा करेंगे सीएम योगी

बहराइच में पुलिस मुठभेड़ के बाद बिजली तार चोर गिरोह के 5 शातिर गिरफ्तार

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बिजली तार चोरी करने वाले गिरोह के पांच...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बहराइच में पुलिस मुठभेड़ के बाद बिजली तार चोर गिरोह के 5 शातिर गिरफ्तार

क़ाज़ी जमशेद, बाबू का फेसबुक मोनेटाइज, पहली कमाई पर जश्न

बदायूं। शहर के मोहल्ला सोथा निवासी काज़ी जमशेद बाबू सोशल मीडिया के जरिए अपनी अलग पहचान बनाने में जुटे हुए...
उत्तर प्रदेश 
क़ाज़ी जमशेद, बाबू का फेसबुक मोनेटाइज, पहली कमाई पर जश्न

15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

देवरिया। अगर आपने अभी तक अपने घरेलू गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी नहीं कराई है, तो तुरंत सतर्क हो जाइए। आशा...
उत्तर प्रदेश 
   15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस