प्राकृतिक खेती से मजबूत होगी कृषि परंपरा, किसानों की आय बढ़ाने को सरकार प्रतिबद्ध : कृष्णा पासवान
मंझनपुर में दो दिवसीय प्राकृतिक खेती कार्यशाला का शुभारंभ, कृषकों को वितरित किए गए बीज मिनीकिट
कौशाम्बी। जिले में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित "समेकित जनकल्याण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम" के अंतर्गत शुक्रवार को नगर पालिका परिषद मंझनपुर परिसर में कृषि एवं कृषि संवर्गीय विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री (पशुधन एवं दुग्ध विकास) कृष्णा पासवान ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियों का अवलोकन कर किसानों को संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।इसके बाद नगर पालिका परिषद मंझनपुर सभागार में आयोजित दो दिवसीय प्राकृतिक खेती कार्यशाला का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री ने किसानों को निःशुल्क बीज मिनीकिट वितरित किए तथा प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 5 जून से 21 जून 2026 तक विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हितों के लिए लगातार कार्य कर रही है। किसानों के लिए नलकूप से सिंचाई निःशुल्क कर दी गई है तथा एमएसपी पर गेहूं और धान की रिकॉर्ड खरीद की गई है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को प्रतिवर्ष छह हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।राज्यमंत्री ने किसानों से खेती के साथ-साथ गाय, बकरी एवं मुर्गी पालन जैसे सहायक व्यवसाय अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार इन गतिविधियों के लिए आर्थिक सहायता एवं विभिन्न प्रकार की रियायतें उपलब्ध करा रही है, जिससे किसानों की आय में वृद्धि होगी। साथ ही उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों द्वारा बताए गए उपायों को अपनाकर प्राकृतिक खेती करने तथा उर्वरकों का संतुलित उपयोग करने पर बल दिया।
ये खबर भी पढ़े : डालीबाग के 72 फ्लैटों पर संकट: सिंचाई विभाग ने एलडीए की योजना को बताया अवैध, जमीन विवाद तेजभाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर स्वास्थ्य शिविर, प्रबुद्धजन सम्मेलन एवं प्राकृतिक खेती कार्यशाला जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देकर देशवासियों को रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों से मुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराए जा सकते हैं।निवर्तमान सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि देशभर में एक हजार प्राकृतिक खेती कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। भारत कृषि प्रधान देश है और कृषि परंपरा को मजबूत किए बिना देश को आत्मनिर्भर एवं समृद्ध नहीं बनाया जा सकता। उन्होंने कहा कि कृषि एवं कृषि संस्कृति का संरक्षण वर्तमान सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।
ये खबर भी पढ़े : मौसम संबंधी चेतावनियों को गंभीरता से लें और किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचें:डीएम जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार किसानों के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही हैं। वहीं निवर्तमान विधायक लाल बहादुर, संजय कुमार गुप्ता एवं शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल ने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा, अवधेश गुप्ता, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, नगर पालिका परिषद मंझनपुर के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार फौजी सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल, पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण, मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।
