56 साल के हुए राहुल गांधी, कांग्रेस मुख्यालय में मना जश्न, मिली शुभकामनाएं 

प्रधानमंत्री मोदी, खरगे समेत विपक्षी नेताओं ने दी जन्मदिन की बधाई

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को अपना 56वां जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में केक काटा। सुबह से ही कांग्रेस मुख्यालय में कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे दिन उत्सव का माहौल बना रहा।

राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस मुख्यालय के बाहर बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए, जिनमें उन्हें संविधान की प्रति हाथ में लिए दिखाया गया। कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटीं, सामाजिक सेवा कार्यक्रम आयोजित किए और उन्हें शुभकामनाएं दीं। कई बच्चों ने भी राहुल गांधी को चित्र और शुभकामना संदेश भेंट किए।

महाराष्ट्र के सोलापुर में तेज रफ्तार टेम्पो के कुएं में गिरने से 14 लोगों की मौत ये खबर भी पढ़े : महाराष्ट्र के सोलापुर में तेज रफ्तार टेम्पो के कुएं में गिरने से 14 लोगों की मौत

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राहुल गांधी को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार समाज के कमजोर और वंचित वर्गों की आवाज उठाते रहे हैं।

सीजेपी के प्रदर्शन में हंगामा : पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़ा थप्पड़ ये खबर भी पढ़े : सीजेपी के प्रदर्शन में हंगामा : पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़ा थप्पड़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीघार्यु की कामना की। इसके अलावा कांग्रेस नेता शशि थरूर, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत तथा इंडिया गठबंधन के कई नेताओं ने भी उन्हें बधाई संदेश भेजे।

समुद्री शक्ति को मिलेगा नया धार, तीन स्वदेशी युद्धपोत होंगे नौसेना में शामिल ये खबर भी पढ़े : समुद्री शक्ति को मिलेगा नया धार, तीन स्वदेशी युद्धपोत होंगे नौसेना में शामिल

देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर, पौधारोपण, जनसेवा कार्यक्रम और अन्य सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। यूथ कांग्रेस ने दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में रोजगार मेले का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया। पार्टी ने इसे युवाओं और रोजगार के मुद्दों के प्रति राहुल गांधी की प्रतिबद्धता से जोड़ते हुए महत्वपूर्ण पहल बताया। सोशल मीडिया पर भी दिनभर राहुल गांधी को शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी रहा।
 
राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को नई दिल्ली में हुआ था। वह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के पुत्र हैं। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से सांसद हैं और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

लोजपा का दलित चौपाल-सहभोज सम्मेलन संपन्न

लखनऊ। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा मखुवापुर बाजार छावनी में आयोजित “दलित चौपाल, सामाजिक सहभोज एवं कार्यकर्ता सम्मेलन” कार्यक्रम का...
उत्तर प्रदेश 
लोजपा का दलित चौपाल-सहभोज सम्मेलन संपन्न

बहन को मैसेज भेजकर ड्राइवर ने की आत्महत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी

लखनऊ। शुक्रवार पीजीआई थाना क्षेत्र स्थित कल्ली पश्चिम के विकास नगर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।...
उत्तर प्रदेश 
बहन को मैसेज भेजकर ड्राइवर ने की आत्महत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी

स्वाद और समृद्धि का प्रतीक आम महोत्सव 3 जुलाई से 

लखनऊ ।  यहां के प्रसिद्ध आमों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने तथा आम उत्पादको  एवं उद्यमियों को प्रोत्साहित करने...
उत्तर प्रदेश 
स्वाद और समृद्धि का प्रतीक आम महोत्सव 3 जुलाई से 

उत्पीड़नात्मक  कार्यवाहियां वापस ली जाए:संघर्ष समिति

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन द्वारा अवकाश,साप्ताहिक अवकाश तथा त्योहारों के दिनों में भी बिजली...
उत्तर प्रदेश 
उत्पीड़नात्मक  कार्यवाहियां वापस ली जाए:संघर्ष समिति

केजीएमयू : मुख रोग के प्रति किया पब्लिक को जागरूक

— स्नातक विद्यार्थियों के लिए एक क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन