सीजेपी के प्रदर्शन में हंगामा : पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़ा थप्पड़

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

जयपुर। नीट पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं, शिक्षा व्यवस्था और बढ़ती बेरोजगारी के विरोध में सोमवार को शहीद स्मारक पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बैनर तले आयोजित प्रदर्शन के दौरान जमकर हंगामा हो गया। प्रदर्शन में पहुंचे सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके पर कुछ युवकों ने हमला कर थप्पड़ जड़ दिए, जिसके बाद समर्थकों और हमलावरों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राकेश गुर्जर, रोहित वैष्णव, अर्जुन पंडित, अजय सहित छह युवकों को हिरासत में लेकर विधायकपुरी थाने पहुंचाया।

दोपहर से ही शहीद स्मारक पर युवाओं, छात्रों, महिलाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। प्रदर्शनकारी हाथों में तिरंगा, संविधान की प्रतियां और ‘पेपर लीक बंद करो’ तथा ‘मुझे देश से प्यार है, भ्रष्टाचार अस्वीकार है’ जैसे संदेश लिखे पोस्टर लेकर पहुंचे। सीजेपी स्वयंसेवकों ने प्रवेश द्वार पर कॉकरोच का स्केच बनाकर तथा ‘धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो’ के नारे लिखकर विरोध दर्ज कराया।

राजस्थान में प्री-मानसून आंधी-बारिश से राहत, दो लोगों की हादसों में मौत ये खबर भी पढ़े : राजस्थान में प्री-मानसून आंधी-बारिश से राहत, दो लोगों की हादसों में मौत

शाम करीब पांच बजे अभिजीत दीपके के शहीद स्मारक पहुंचने पर समर्थक उन्हें कंधों पर बैठाकर सभा स्थल की ओर ले जा रहे थे। इसी दौरान भीड़ में मौजूद कुछ युवकों ने उन पर थप्पड़ों से हमला कर दिया। घटना के बाद सीजेपी समर्थकों ने दो युवकों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद पुलिस, आरएसी और निर्भया स्क्वॉड के जवानों ने तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया।

बारिश से मौसम हुआ सुहाना, आठ जून से पश्चिमी राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी ये खबर भी पढ़े : बारिश से मौसम हुआ सुहाना, आठ जून से पश्चिमी राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी

हंगामे के दौरान प्रदर्शन की कवरेज कर रहे पत्रकारों और कैमरामैनों के साथ भी हाथापाई की गई। अफरा-तफरी के बीच कई प्रदर्शनकारियों के मोबाइल फोन चोरी होने की शिकायतें सामने आईं। इसके बाद मंच से बार-बार लोगों से अपने मोबाइल और सामान की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की अपील की गई।

राजगढ़ रेलवे ट्रैक हादसा: वंदे भारत की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत  ये खबर भी पढ़े : राजगढ़ रेलवे ट्रैक हादसा: वंदे भारत की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

घटना के बाद अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने की राजनीति स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा, हिंदू-मुस्लिम की राजनीति नहीं चलेगी। यह लड़ाई शिक्षा व्यवस्था में सुधार और युवाओं के अधिकारों की है। दीपके ने 20 जून को दिल्ली में फिर प्रदर्शन करने की घोषणा करते हुए कहा कि इस बार बिना इस्तीफे के वापस नहीं लौटेंगे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

सीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि यह किसी एक संगठन का आंदोलन नहीं, बल्कि देशभर के छात्रों, युवाओं और अभिभावकों की साझा आवाज है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार, पेपर लीक पर रोक और बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

उल्लेखनीय है कि पुलिस ने प्रारंभ में प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार किया था, लेकिन बाद में कुछ शर्तों के साथ अनुमति प्रदान की गई थी। प्रदर्शन में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में युवा, विद्यार्थी, अभिभावक और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

डिजिटल बैंकिंग वित्तीय सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम : प्रो. विनय कुमार पाठक

कानपुर। बैंकिंग संस्थाएं देश की आर्थिक प्रगति और वित्तीय समावेशन की महत्वपूर्ण आधारशिला हैं। ओईएफ क्षेत्र में इंडियन ओवरसीज बैंक...
उत्तर प्रदेश 
डिजिटल बैंकिंग वित्तीय सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम : प्रो. विनय कुमार पाठक

श्री पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिवस के दिन ठंडाई प्रसादी का  वितरण समापन हुआ

हाथरस। भारत विकास परिषद, संस्कार शाखा ,हाथरस द्वारा पिछले 1 महीने से पुरुषोत्तम मास में चल रही प्याऊ सेवा का...
उत्तर प्रदेश 
श्री पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिवस के दिन ठंडाई प्रसादी का  वितरण समापन हुआ

ऋषि-मुनि देश की एकता के वास्तविक शिल्पकार, महर्षि अगस्त्य इसके सबसे बड़े प्रतीक : उपराष्ट्रपति

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने कहा है कि भारत की एकता के वास्तविक शिल्पकार राजा या राजनीतिक संस्थाएं...
राष्ट्रीय  राज्य 
ऋषि-मुनि देश की एकता के वास्तविक शिल्पकार, महर्षि अगस्त्य इसके सबसे बड़े प्रतीक : उपराष्ट्रपति

सीजेपी के प्रदर्शन में हंगामा : पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़ा थप्पड़

जयपुर। नीट पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं, शिक्षा व्यवस्था और बढ़ती बेरोजगारी के विरोध में सोमवार को शहीद स्मारक...
राष्ट्रीय  राज्य  राजस्थान 
सीजेपी के प्रदर्शन में हंगामा : पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़ा थप्पड़

परमार्थ निकेतन में योग दिवस काउंटडाउन का भव्य आयोजन, गंगा तट पर गूंजा योग का संदेश

ऋषिकेश। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में रविवार को सात दिवसीय काउंटडाउन कार्यक्रम का...
राज्य  उत्तराखंड 
परमार्थ निकेतन में योग दिवस काउंटडाउन का भव्य आयोजन, गंगा तट पर गूंजा योग का संदेश

उत्तर प्रदेश

डिजिटल बैंकिंग वित्तीय सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम : प्रो. विनय कुमार पाठक

कानपुर। बैंकिंग संस्थाएं देश की आर्थिक प्रगति और वित्तीय समावेशन की महत्वपूर्ण आधारशिला हैं। ओईएफ क्षेत्र में इंडियन ओवरसीज बैंक...
उत्तर प्रदेश 
डिजिटल बैंकिंग वित्तीय सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम : प्रो. विनय कुमार पाठक

श्री पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिवस के दिन ठंडाई प्रसादी का  वितरण समापन हुआ

हाथरस। भारत विकास परिषद, संस्कार शाखा ,हाथरस द्वारा पिछले 1 महीने से पुरुषोत्तम मास में चल रही प्याऊ सेवा का...
उत्तर प्रदेश 
श्री पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिवस के दिन ठंडाई प्रसादी का  वितरण समापन हुआ

बदायूं: ज्ञान, अनुशासन और समर्पण की मिसाल हैं सुबूर सर 

बदायूं। हाफ़िज़ सिद्दीक़ इस्लामिया इंटर कॉलेज, बदायूं के वरिष्ठ शिक्षक एवं पूर्व कार्यवाहक प्रधानाचार्य अब्दुल सुबूर ख़ां ने अपने लगभग...
उत्तर प्रदेश 
बदायूं: ज्ञान, अनुशासन और समर्पण की मिसाल हैं सुबूर सर 

संविदा कर्मियों की मौतों पर संघर्ष समिति ने जताई गहरी चिंता 

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने भीषण गर्मी के दौरान प्रदेश में लगातार बढ़ रहे विद्युत फाल्ट,दुर्घटनाओं तथा संविदा...
उत्तर प्रदेश 
संविदा कर्मियों की मौतों पर संघर्ष समिति ने जताई गहरी चिंता