परमार्थ निकेतन में योग दिवस काउंटडाउन का भव्य आयोजन, गंगा तट पर गूंजा योग का संदेश

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

ऋषिकेश। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में रविवार को सात दिवसीय काउंटडाउन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। “गंगोत्री से गंगासागर” अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस काउंटडाउन अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों योग साधकों, संत-महात्माओं, अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर स्वास्थ्य, सामंजस्य और समग्र कल्याण का संदेश दिया।

पवित्र गंगा तट पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम का सीधा प्रसारण यूट्यूब के माध्यम से भी किया गया। कार्यक्रम में परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती, अंतर्राष्ट्रीय निदेशक डॉ. साध्वी भगवती सरस्वती, योगाचार्यों, आयुष विभाग के अधिकारियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

हर घर तिरंगा' अभियान के तहत उतरौला में निकाली तिरंगा यात्रा ये खबर भी पढ़े : हर घर तिरंगा' अभियान के तहत उतरौला में निकाली तिरंगा यात्रा

यह आयोजन आगामी 21 जून को मनाए जाने वाले 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों का हिस्सा था। इस वर्ष योग दिवस की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” रखी गई है। कार्यक्रम में “हर घर योग, हर घाट योग” अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने अपने संबोधन में कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक चेतना का जीवंत स्वरूप है। योग मनुष्य को शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करना सिखाता है। उन्होंने कहा कि योग भारत की ऐसी अमूल्य देन है, जो पूरी दुनिया को जोड़ने का कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा, “योग करो, रोज करो, मौज करो” और “हर रोज योग की डोज” को जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। स्वामी जी ने कहा कि स्वस्थ जीवन केवल लंबी आयु का नाम नहीं है, बल्कि हर आयु को ऊर्जा, उत्साह और उद्देश्य के साथ जीना ही वास्तविक स्वास्थ्य है।

डॉ. साध्वी भगवती सरस्वती ने प्रतिभागियों को ध्यान एवं योग के माध्यम से मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन का महत्व समझाया। उन्होंने गंगा तट के दिव्य वातावरण में सामूहिक ध्यान सत्र का संचालन भी किया।

कार्यक्रम के दौरान 500 से अधिक प्रतिभागियों ने कॉमन योग प्रोटोकॉल में हिस्सा लिया। लगभग 45 मिनट तक चले इस योग सत्र का संचालन मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान की डॉ. इन्दु शर्मा और परमार्थ निकेतन की योगाचार्या गंगा नंदिनी ने हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में किया। योग सत्र में विभिन्न योगासन, प्राणायाम और योगिक क्रियाओं का अभ्यास कराया गया, जिससे शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक स्पष्टता, भावनात्मक संतुलन और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का आयोजन परमार्थ निकेतन, आयुष मंत्रालय, राष्ट्रीय आयुष मिशन उत्तराखंड और इंडियन योगा एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों और संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने योग को जन-आंदोलन बनाने तथा स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।

गौरतलब है कि “गंगोत्री से गंगासागर” अभियान के तहत योग का संदेश गंगा के उद्गम स्थल से लेकर सागर संगम तक पहुंचाया जा रहा है। गंगोत्री और ऋषिकेश में सफल आयोजन के बाद अब इस अभियान का अगला पड़ाव हरिद्वार होगा।

हिमालय की पावन वादियों और मां गंगा के निर्मल तट पर आयोजित इस कार्यक्रम ने प्रतिभागियों को आध्यात्मिक ऊर्जा, सकारात्मकता और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा दी।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

ममता का सुवेंदु पर आरोप- ‘विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश, खुलेआम दी धमकी’

राष्ट्रपति और मुख्य न्यायाधीश से पूछा सवाल
राज्य  पश्चिम बंगाल 
ममता का सुवेंदु पर आरोप- ‘विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश, खुलेआम दी धमकी’

सीएए पर सुनवाई जल्द खत्म होगी: बंगाल सीएम सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नेता सुवेंदु अधिकारी ने सोमवार को कहा कि नागरिकता (संशोधन) अधिनियम, 2019 के तहत नागरिकता के...
राज्य  पश्चिम बंगाल 
सीएए पर सुनवाई जल्द खत्म होगी: बंगाल सीएम सुवेंदु अधिकारी

खरगे का केंद्र पर आरोप- ‘आरक्षण खत्म करने की साजिश रच रही मोदी सरकार’

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक अखबार की रिपोर्ट का हवाला देते हुए केंद्र सरकार पर आरक्षण खत्म...
राष्ट्रीय  राज्य 
खरगे का केंद्र पर आरोप- ‘आरक्षण खत्म करने की साजिश रच रही मोदी सरकार’

31 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

जीपी सिंह बने डीजी प्रशिक्षण और राज्य पुलिस अकादमी के महानिदेशक
राज्य  छत्तीसगढ़ 
31 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

जैन मंदिर से 15 लाख की अष्टधातु प्रतिमा चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बाजारखाला थाना पुलिस ने सोमवार को जैन मंदिर में हुई चोरी का 48...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जैन मंदिर से 15 लाख की अष्टधातु प्रतिमा चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

जैन मंदिर से 15 लाख की अष्टधातु प्रतिमा चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बाजारखाला थाना पुलिस ने सोमवार को जैन मंदिर में हुई चोरी का 48...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जैन मंदिर से 15 लाख की अष्टधातु प्रतिमा चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण: इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज दोपहर दो बजे होगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट में 21 से 23 अगस्त तक नहीं हो सकी सुनवाई
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण: इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज दोपहर दो बजे होगी सुनवाई

दिव्यांग कोटे की आड़ में परीक्षा में फर्जीवाड़ा, पुलिस-एसटीएफ ने चार को दबोचा

कानपुर। सचेण्डी थाना क्षेत्र अंतर्गत भैलामऊ स्थित परीक्षा केंद्र पर स्वस्थ अभ्यर्थियों के दिव्यांग प्रमाणपत्र बनवाकर परीक्षा में उनकी जगह...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
दिव्यांग कोटे की आड़ में परीक्षा में फर्जीवाड़ा, पुलिस-एसटीएफ ने चार को दबोचा

बसपा के पूर्व एमएलसी शाहनवाज राणा के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, दो करोड़ जब्त

मुजफ्फरनगर समेत नौ ठिकानों पर दिनभर चली जांच
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बसपा के पूर्व एमएलसी शाहनवाज राणा के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, दो करोड़ जब्त