टीजीटी परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी बैठाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 25 हजार के इनामी अपराधी समेत दो गिरफ्तार

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

वाराणसी। वाराणसी पुलिस ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी बैठाकर अभ्यर्थियों को पास कराने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। चेतगंज थाना पुलिस ने गिरोह के 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी सहित दो आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से फर्जीवाड़े में प्रयुक्त कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं।

डीसीपी कार्यालय काशी जोन की ओर से शुक्रवार को जारी जानकारी के अनुसार, पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चेतगंज पुलिस ने गुरुवार शाम इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर चौकाघाट लकड़ी मंडी क्षेत्र से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बिहार के मधेपुरा जिले के टेमाभेला थाना क्षेत्र के ग्वालापार निवासी दौलत कुमार तथा सुपौल जिले के रतनपुरा निवासी नितीश कुमार के रूप में हुई है। इनमें दौलत कुमार पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

मीरजापुर में खुलेगा पैरावेटनरी कॉलेज, 200 सीटों पर होगा प्रवेश ये खबर भी पढ़े : मीरजापुर में खुलेगा पैरावेटनरी कॉलेज, 200 सीटों पर होगा प्रवेश

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने का झांसा देकर अभ्यर्थियों से मोटी रकम वसूलता था। इसके बाद वास्तविक परीक्षार्थियों के स्थान पर दूसरे व्यक्तियों को परीक्षा में बैठाने की व्यवस्था की जाती थी। गिरोह फर्जी पहचान पत्र, संपादित आधार कार्ड, एडमिट कार्ड और अन्य दस्तावेज तैयार कर इस पूरे रैकेट को संचालित करता था।

खाद्य आयुक्त के निर्देश पर चलाया गया विशेष जांच अभियान ये खबर भी पढ़े : खाद्य आयुक्त के निर्देश पर चलाया गया विशेष जांच अभियान

गिरफ्तार आरोपितों के कब्जे से मोबाइल फोन, प्रवेश पत्र, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, सिम कार्ड, बैंक चेक तथा विभिन्न अभ्यर्थियों के फोटो सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपितों ने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उन्होंने बताया कि वे अभ्यर्थियों से धनराशि लेकर उन्हें परीक्षा में पास कराने का आश्वासन देते थे और इसके लिए फर्जी दस्तावेज उपलब्ध कराते थे।

बांसी के रानी मोहभक्त लक्ष्मी घाट पर बाढ़ मॉकड्रिल, 50 मिनट में पहुंची रेस्क्यू टीम  ये खबर भी पढ़े : बांसी के रानी मोहभक्त लक्ष्मी घाट पर बाढ़ मॉकड्रिल, 50 मिनट में पहुंची रेस्क्यू टीम 

डीसीपी काशी जोन कार्यालय के अनुसार, इस मामले में पूर्व में भी गिरोह से जुड़े कई आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। गिरफ्तार दोनों आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में चेतगंज थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला, उनकी टीम तथा सर्विलांस सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार

बस्ती - थाना कलवारी व स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0- 01/2026 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज...
उत्तर प्रदेश 
गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार

मदरसे में जीवित ब्यक्ति को मृत दिखाकर कर दिया अपने परिजनों की नियुक्ति,हुआ गिरफ्तार

बस्ती - चौकी प्रभारी करहली एवं थाना नगर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-149/2026 धारा-319(2), 318(4), 338, 336(3),...
उत्तर प्रदेश 
मदरसे में जीवित ब्यक्ति को मृत दिखाकर कर दिया अपने परिजनों की नियुक्ति,हुआ गिरफ्तार

आटोरिक्शा एवं टैक्सी चालकों को मिलेगा 5 लाख तक का कैशलेस इलाज की सुविधा

बस्ती - सम्भागीय परिवहन कार्यालय बस्ती के सभागार कक्ष में आयोजित आटोरिक्शा एवं टैक्सी चालकों का एक विशेष कैम्प आयोजित...
उत्तर प्रदेश 
आटोरिक्शा एवं टैक्सी चालकों को मिलेगा 5 लाख तक का कैशलेस इलाज की सुविधा

बजाज चीनी मिल रुधौली की पहल,रोग एवं कीट से फसल बचाव के लिए वितरण किया लैंप

बस्ती - बजाज चीनी मिल रुधौली के द्वारा कम लागत में रोग एवं कीट से गन्ना फसल को बचाव हेतु...
उत्तर प्रदेश 
बजाज चीनी मिल रुधौली की पहल,रोग एवं कीट से फसल बचाव के लिए वितरण किया लैंप

एसआई भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामला : फिजिकल में फेल होने वाला अभ्यर्थी एसओजी के शिकंजे में....

जयपुर। राजस्थान पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (एसओजी) ने उपनिरीक्षक (एसआई) भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक प्रकरण में एक और...
राजस्थान 