मीरजापुर में खुलेगा पैरावेटनरी कॉलेज, 200 सीटों पर होगा प्रवेश

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मीरजापुर। पशुपालन और पशु चिकित्सा सेवाओं के क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मड़िहान क्षेत्र के देवरी कला स्थित डॉ. जगदीश सिंह पटेल पैरावेटनरी कॉलेज ऑफ फार्मेसी को प्रदेश सरकार ने डिप्लोमा इन वेटनरी फार्मेसी और डिप्लोमा इन लाइवस्टॉक एक्सटेंशन पाठ्यक्रम संचालित करने की अनुमति प्रदान कर दी है। दोनों पाठ्यक्रमों में 100-100 सीटों सहित कुल 200 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।

शासन की मंजूरी मिलने के बाद अब विंध्य क्षेत्र के विद्यार्थियों को पशुपालन एवं पशु चिकित्सा सहायक सेवाओं की तकनीकी शिक्षा के लिए दूसरे जनपदों या बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगारपरक शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं को नए अवसर प्राप्त होंगे।

25 हजार के इनामी बदमाश टिल्लू उर्फ शिवम पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली ये खबर भी पढ़े : 25 हजार के इनामी बदमाश टिल्लू उर्फ शिवम पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

अपर मुख्य सचिव, पशुधन विभाग मुकेश कुमार मेश्राम द्वारा जारी आदेश में ओम साईं विंध्य विकास ट्रस्ट के आवेदन को स्वीकृति देते हुए पाठ्यक्रम संचालन की अनुमति दी गई है। यह अनुमति प्रदेश सरकार की उस नई नीति के तहत दी गई है, जिसमें निजी संस्थानों को भी पैरावेटनरी शिक्षा के क्षेत्र में योगदान का अवसर दिया जा रहा है।

इटावा के डिप्टी सीएमओ डॉ. श्रीनिवास यादव रिश्वत लेते रंगे हाथ विजिलेंस ने गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : इटावा के डिप्टी सीएमओ डॉ. श्रीनिवास यादव रिश्वत लेते रंगे हाथ विजिलेंस ने गिरफ्तार

शासन के निर्देशानुसार संस्थान को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गौ-अनुसंधान संस्थान, मथुरा द्वारा निर्धारित शैक्षणिक मानकों और पाठ्यक्रमों का पालन करना होगा। साथ ही राज्य और केंद्र सरकार के सभी दिशा-निर्देशों का अनुपालन भी अनिवार्य रहेगा। जारी एनओसी दो वर्ष के लिए मान्य होगी और इस अवधि में संस्थान को विश्वविद्यालय से संबद्धता प्राप्त करनी होगी।

अधिवक्ता जागृति की मौत को लेकर साथियों में पनपा आक्रोश, किया प्रदर्शन ये खबर भी पढ़े : अधिवक्ता जागृति की मौत को लेकर साथियों में पनपा आक्रोश, किया प्रदर्शन

रोजगार और स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा

जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन डॉ. जगदीश सिंह पटेल ने इसे मीरजापुर और पूरे विंध्य क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि अब तक इस प्रकार के संस्थान मुख्य रूप से सरकारी स्तर पर संचालित होते थे, लेकिन नई नीति के तहत निजी क्षेत्र को भी अवसर मिलने से युवाओं के लिए तकनीकी शिक्षा के नए द्वार खुले हैं।

हर साल तैयार होंगे 200 प्रशिक्षित पैरावेट कर्मी

विशेषज्ञों के अनुसार विंध्य क्षेत्र में पशुपालन किसानों की आय का महत्वपूर्ण आधार है, लेकिन प्रशिक्षित पैरावेट कर्मियों की कमी लंबे समय से महसूस की जा रही थी। कॉलेज में शुरू होने वाले इन पाठ्यक्रमों से प्रतिवर्ष 200 प्रशिक्षित युवा तैयार होंगे, जो पशु उपचार, टीकाकरण, डेयरी प्रबंधन और पशुपालन सेवाओं में अपनी भूमिका निभाएंगे।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे  कानपुर

कानपुर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत गुरुवार को उत्तर प्रदेश के शहर कानपुर पहुंचे। उनका यह...
उत्तर प्रदेश 
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे  कानपुर

नामांकन पत्र खारिज होने के खिलाफ मीनाक्षी नटराजन पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट, सुनवाई कल

नई दिल्ली । कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन ने मध्यप्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए दाखिल नामांकन पत्र खारिज करने के...
दिल्ली 
नामांकन पत्र खारिज होने के खिलाफ मीनाक्षी नटराजन पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट, सुनवाई कल

वाराणसी स्नातक सीट जीतने की भाजपा विधान परिषद चुनाव में बना रही रणनीति

वाराणसी । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) वाराणसी स्नातक क्षेत्र का एमएलसी चुनाव जीतने के लिए चिंतन मंथन कर रही है।...
उत्तर प्रदेश 
 वाराणसी स्नातक सीट जीतने की भाजपा विधान परिषद चुनाव में बना रही रणनीति

जनपद गौतम बुद्ध में माेदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर  लगेंगे स्वास्थ्य शिविर

नोएडा । माेदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर जनपद गौतम बुद्ध नगर के स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक सप्ताह...
जनपद गौतम बुद्ध में माेदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर  लगेंगे स्वास्थ्य शिविर

विटामिन ए सम्पूरण अभियान का शुभारंभ, 3.77 लाख से अधिक बच्चों को मिलेगी खुराक

प्रतापगढ़। जनपद में बच्चों को कुपोषण एवं विटामिन ए की कमी से होने वाली बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से...
उत्तर प्रदेश 
विटामिन ए सम्पूरण अभियान का शुभारंभ, 3.77 लाख से अधिक बच्चों को मिलेगी खुराक

उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे  कानपुर

कानपुर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत गुरुवार को उत्तर प्रदेश के शहर कानपुर पहुंचे। उनका यह...
उत्तर प्रदेश 
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे  कानपुर

वाराणसी स्नातक सीट जीतने की भाजपा विधान परिषद चुनाव में बना रही रणनीति

वाराणसी । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) वाराणसी स्नातक क्षेत्र का एमएलसी चुनाव जीतने के लिए चिंतन मंथन कर रही है।...
उत्तर प्रदेश 
 वाराणसी स्नातक सीट जीतने की भाजपा विधान परिषद चुनाव में बना रही रणनीति

विटामिन ए सम्पूरण अभियान का शुभारंभ, 3.77 लाख से अधिक बच्चों को मिलेगी खुराक

प्रतापगढ़। जनपद में बच्चों को कुपोषण एवं विटामिन ए की कमी से होने वाली बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से...
उत्तर प्रदेश 
विटामिन ए सम्पूरण अभियान का शुभारंभ, 3.77 लाख से अधिक बच्चों को मिलेगी खुराक

शाहजहांपुर में पुलिस मुठभेड़, पीलीभीत के दो बदमाश घायल; एक आरक्षी को भी लगी गोली

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर स्थित थाना सिंधौली क्षेत्र में बुधवार देर रात पुलिस और लूट के दो आरोपितों के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शाहजहांपुर में पुलिस मुठभेड़, पीलीभीत के दो बदमाश घायल; एक आरक्षी को भी लगी गोली