25 हजार के इनामी बदमाश टिल्लू उर्फ शिवम पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

औरैया । उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार सुबह दिबियापुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली। चेकिंग के दौरान पुलिस और 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में शातिर अपराधी टिल्लू उर्फ शिवम घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दिबियापुर में भर्ती कराया है।

पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक भारती के निर्देशन में वांछित एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जनपदभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान दिबियापुर पुलिस को सूचना मिली कि हत्या के एक मामले में वांछित 25 हजार रुपये का इनामी अभियुक्त मोटरसाइकिल से दिबियापुर की ओर आ रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के कम्प्रेशर बम्बा पुलिया के पास घेराबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल से आता दिखाई दिया।

पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह मोटरसाइकिल मोड़कर भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा पीछा किए जाने पर उसने खुद को घिरता देख पुलिसकर्मियों पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी।

अचानक हुई फायरिंग के बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की ओर से चलाई गई गोली बदमाश के पैर में जा लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी औरैया अशोक कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान टिल्लू उर्फ शिवम के रूप में हुई है। वह हत्या के एक मामले में वांछित चल रहा था तथा उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन की पहल, उत्कृष्ट कार्यों के लिए तीन अधिकारियों का सम्मान ये खबर भी पढ़े : यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन की पहल, उत्कृष्ट कार्यों के लिए तीन अधिकारियों का सम्मान

उन्होंने बताया कि आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस तथा एक स्पलेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी दिबियापुर भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने उसके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

जनपद स्तरीय बाढ़ मॉक ड्रिल की तैयारियों के संबंध में हुयी समीक्षा बैठक ये खबर भी पढ़े : जनपद स्तरीय बाढ़ मॉक ड्रिल की तैयारियों के संबंध में हुयी समीक्षा बैठक

कृषि महाविद्यालय में खेत बचाओ अभियान का आयोजन ये खबर भी पढ़े : कृषि महाविद्यालय में खेत बचाओ अभियान का आयोजन

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

दक्षिण बंगाल में गरज-चमक के साथ बारिश, उत्तर बंगाल में भारी वर्षा का अनुमान

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल हैं। सुबह आठ बजे के बाद से ही कोलकाता...
पश्चिम बंगाल 
दक्षिण बंगाल में गरज-चमक के साथ बारिश, उत्तर बंगाल में भारी वर्षा का अनुमान

पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, कई जिलों में तेज आंधी और बारिश का अनुमान

जयपुर। राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने बुधवार को भी लू और आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया...
राजस्थान 
पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, कई जिलों में तेज आंधी और बारिश का अनुमान

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने तथाकथित व्यापारी नेताओ पर लगाये गम्भीर आरोप

फिरोजाबाद,  भारतीय उद्योग व्यापार मंडल महानगर द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन मंगलवार को शिवम रेस्टोरेंट पर आयोजित  वार्ता में...
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने तथाकथित व्यापारी नेताओ पर लगाये गम्भीर आरोप

बांदा की कौशल्या हत्याकांड का खुलासा: पति ने शक में रची साजिश, हरिद्वार के जंगल में की हत्या

बांदा। उत्तराखंड के हरिद्वार के जंगलों में मिले एक अज्ञात महिला के शव की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने एक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बांदा की कौशल्या हत्याकांड का खुलासा: पति ने शक में रची साजिश, हरिद्वार के जंगल में की हत्या

आइसलैंड पर अर्जेंटीना की शानदार जीत, मेसी ने पेनल्टी गोल से चमक बिखेरी

ऑबर्न। मौजूदा विश्व चैंपियन अर्जेंटीना ने विश्व कप से पहले अपने अंतिम अभ्यास मुकाबले में बुधवार को आइसलैंड को 3-0...
खेल 
आइसलैंड पर अर्जेंटीना की शानदार जीत, मेसी ने पेनल्टी गोल से चमक बिखेरी

उत्तर प्रदेश

बांदा की कौशल्या हत्याकांड का खुलासा: पति ने शक में रची साजिश, हरिद्वार के जंगल में की हत्या

बांदा। उत्तराखंड के हरिद्वार के जंगलों में मिले एक अज्ञात महिला के शव की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने एक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बांदा की कौशल्या हत्याकांड का खुलासा: पति ने शक में रची साजिश, हरिद्वार के जंगल में की हत्या

मानवता की मिसाल बनी महिगवां पुलिस, भटके हुए युवक को सकुशल परिजनों से मिलाया

लखनऊ। पुलिस की संवेदनशीलता और जनसेवा का एक सराहनीय उदाहरण महिगवां थाना क्षेत्र में देखने को मिला, जहां रात्रि गश्त...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मानवता की मिसाल बनी महिगवां पुलिस, भटके हुए युवक को सकुशल परिजनों से मिलाया

उत्तर प्रदेश: पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में फर्जी दस्तावेज़ मामला, अभ्यर्थी गिरफ्तार

नोएडा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में परीक्षा दे रहे एक अभ्यर्थी को थाना दादरी पुलिस...
उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश: पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में फर्जी दस्तावेज़ मामला, अभ्यर्थी गिरफ्तार

पीजीआई युवती लापता मामला: धर्मांतरण और सीरिया ले जाने के दावों पर पुलिस का स्पष्टीकरण, जांच जारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के पीजीआई क्षेत्र से एक युवती के लापता होने के मामले में सोशल मीडिया पर प्रसारित धर्मांतरण...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पीजीआई युवती लापता मामला: धर्मांतरण और सीरिया ले जाने के दावों पर पुलिस का स्पष्टीकरण, जांच जारी