कृषि महाविद्यालय में खेत बचाओ अभियान का आयोजन

कानपुर विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

विजयपाल सिंह

गोला गोकर्णनाथ-खीरी। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र, जमुनाबाद के कृषि वैज्ञानिको द्वारा "खेत बचाओ अभियान" के अंतर्गत विश्वविद्यालय के ही कृषि महाविद्यालय के प्रांगण में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किसानों को मृदा स्वास्थ्य में सुधार, जैव संरक्षण, संतुलित उर्वरक उपभोग एवं उपयोग, कृषि विविधीकरण, जल संरक्षण तथा टिकाऊ कृषि पद्धतियों के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। डॉ. प्रदीप कुमार बिसेन ने छात्रों को बताया कि लगातार असंतुलित रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग से मृदा की उर्वरा शक्ति प्रभावित होती है।

उन्होंने मृदा परीक्षण आधारित संस्तुत पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने, हरी खाद, जैव उर्वरकों एवं फसल अवशेषों के समुचित प्रबंधन पर बल दिया। साथ ही साथ छात्रों को बताया कि वे क्षेत्र  के किसान भाईयों को जलवायु अनुकूल कृषि तकनीकों को अपनाकर उत्पादन लागत कम करने एवं आय बढ़ाने के उपाय बताएं। कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डा. संतोष कुमार विश्वकर्मा ने छात्रों को उर्वरकों के संतुलित प्रयोग, हरी खाद, जैविक एवं प्राकृतिक खेती की तकनीकों की विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा मृदा जांच एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड के महत्व के साथ फसल अवशेष प्रबंधन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पराली जलाने से होने वाले पर्यावरणीय एवं मृदा  संबंधी नुकसान की जानकारी दी। डा. नागेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने छात्रों को बताया कि पशुपालन खेती का आधार है. बिना पशुपालन के भविष्य में खेती करना संभव नहीं हो पाएगा। पशुपालन से खेत में होने वाले फसल अवशेष का बेहतर प्रबन्धन किया जा सकता है। आज का समय यह है कि पशुपालन से ही मिट्टी की भौतिक, रासायनिक और जैविक दशा को सुधारा जा सकता है, अगर किसान पशुपालन कर रहा है तथा उसका खेत स्वस्थ्य है तभी किसान भाईयों की सेहत भी सुधारी जा सकती है। इस मौके पर 100 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अन्त में कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डा. अनिल कुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ प्रतिभाग कर अपने विचार व्यक्त किए।

लखनऊ में महिला की शिकायत पर उपनिरीक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू ये खबर भी पढ़े : लखनऊ में महिला की शिकायत पर उपनिरीक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू

 

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

कानपुर में 'आप' का भाजपा पर हमला, बेरोजगारी, पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव का उठाया मुद्दा

कानपुर। बेरोजगारी, पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव जैसे मुद्दों पर सरकार जवाब देने में विफल रही है।" यह बातें रविवार...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में 'आप' का भाजपा पर हमला, बेरोजगारी, पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव का उठाया मुद्दा

श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर मुरादाबाद में नर्सरी से कक्षा 12 तक का अवकाश घोषित

मुरादाबाद। मुरादाबाद के जिला अधिकारी डॉ राजेंद्र पैंसिया सावन मास के प्रथम सोमवार पर जनपद के विभिन्न मंदिरों में कांवड़ियों...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर मुरादाबाद में नर्सरी से कक्षा 12 तक का अवकाश घोषित

समाज सेवा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे, 'प्रोजेक्ट वात्सल्य' होगा प्रमुख अभियान : निल्या चावला

कानपुर। समाज सेवा के प्रति रोटरी क्लब ऑफ कानपुर गौरव की प्रतिबद्धता को और मजबूत किया जाएगा। 'प्रोजेक्ट वात्सल्य' के...
उत्तर प्रदेश 
समाज सेवा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे, 'प्रोजेक्ट वात्सल्य' होगा प्रमुख अभियान : निल्या चावला

8.30 करोड़ की कपड़ा धोखाधड़ी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, दुबई से लौटते ही पुलिस ने दबोचा

जयपुर। राजधानी के एक कपड़ा व्यापारी से 8.30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में मुहाना थाना पुलिस ने मुख्य...
राजस्थान 
8.30 करोड़ की कपड़ा धोखाधड़ी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, दुबई से लौटते ही पुलिस ने दबोचा

अगले सप्ताह IPO बाजार में हलचल, 6 नए इश्यू खुलेंगे और 11 कंपनियों के शेयर होंगे लिस्ट

नई दिल्ली। सोमवार यानी तीन अगस्त से शुरू होने वाले कारोबारी सप्ताह के दौरान प्राइमरी मार्केट में अच्छी हलचल रहने...
कारोबार 
अगले सप्ताह IPO बाजार में हलचल, 6 नए इश्यू खुलेंगे और 11 कंपनियों के शेयर होंगे लिस्ट

उत्तर प्रदेश

कानपुर में 'आप' का भाजपा पर हमला, बेरोजगारी, पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव का उठाया मुद्दा

कानपुर। बेरोजगारी, पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव जैसे मुद्दों पर सरकार जवाब देने में विफल रही है।" यह बातें रविवार...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में 'आप' का भाजपा पर हमला, बेरोजगारी, पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव का उठाया मुद्दा

श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर मुरादाबाद में नर्सरी से कक्षा 12 तक का अवकाश घोषित

मुरादाबाद। मुरादाबाद के जिला अधिकारी डॉ राजेंद्र पैंसिया सावन मास के प्रथम सोमवार पर जनपद के विभिन्न मंदिरों में कांवड़ियों...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर मुरादाबाद में नर्सरी से कक्षा 12 तक का अवकाश घोषित

समाज सेवा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे, 'प्रोजेक्ट वात्सल्य' होगा प्रमुख अभियान : निल्या चावला

कानपुर। समाज सेवा के प्रति रोटरी क्लब ऑफ कानपुर गौरव की प्रतिबद्धता को और मजबूत किया जाएगा। 'प्रोजेक्ट वात्सल्य' के...
उत्तर प्रदेश 
समाज सेवा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे, 'प्रोजेक्ट वात्सल्य' होगा प्रमुख अभियान : निल्या चावला

ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के प्रमुखों की बैठक 3-4 अगस्त काे लखनऊ में

लखनऊ। ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालयों (एनएसओ) के प्रमुखों की बैठक भारत की अध्यक्षता में 3 से 4 अगस्त...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के प्रमुखों की बैठक 3-4 अगस्त काे लखनऊ में