उत्तर प्रदेश: पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में फर्जी दस्तावेज़ मामला, अभ्यर्थी गिरफ्तार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नोएडा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में परीक्षा दे रहे एक अभ्यर्थी को थाना दादरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ परीक्षा केंद्र के सहायक आचार्य ने मुकदमा दर्ज करवाया है। आरोप है कि उसने दो जगह से नाम बदलकर हाई स्कूल की परीक्षा पास की।

थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि आशीष कुमार सिंह पुत्र अरुण कुमार सिंह ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह मिहिर भोज पीजी कॉलेज दादरी में सहायक आचार्य के रूप में नियुक्त हैं।

उनके अनुसार वह उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में कक्ष निरीक्षक के रूप में मिहिर भोज पीजी कॉलेज में मंगलवार को दूसरी पाली मे तैनात थे। उनके अनुसार वहां पर परीक्षार्थी अंकित कुमार पुत्र सत्यदेव निवासी जनपद एटा परीक्षा दे रहा था। कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि उसका केवाईसी मिसमैच हो रहा है।

उन्होंने बताया कि जांच करने पर पाया गया कि उक्त आरोपी ने अपना नाम अमित से अंकित करवाकर वर्ष 2016 में एटा के एक स्कूल से हाई स्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की, जबकि उसने वर्ष 2009 में दूसरी जन्मतिथि के आधार पर जनपद एटा से हाई स्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की थी।

भाजपा नेता राजेश्वर सिंह के अनुरोध पर डीएम ने निघासन के ठाकुरपुरवा रपटा पुल एवं लालपुर बंधे का किया निरीक्षण ये खबर भी पढ़े : भाजपा नेता राजेश्वर सिंह के अनुरोध पर डीएम ने निघासन के ठाकुरपुरवा रपटा पुल एवं लालपुर बंधे का किया निरीक्षण

जांच में पाया गया कि उक्त आरोपी ने अलग-अलग जन्मतिथि से दो बार हाई स्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की है। और परीक्षा अधिनियम की धाराओं का उल्लंघन किया है। उन्होंने बताया कि आचार्य की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार वर्मा ने पदभार ग्रहण किया ये खबर भी पढ़े : उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार वर्मा ने पदभार ग्रहण किया

ग्रामीण जनहित सेवा समिति ने हैण्ड पम्पों के पानी के आर्सेनिक जांच कराने की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन ये खबर भी पढ़े : ग्रामीण जनहित सेवा समिति ने हैण्ड पम्पों के पानी के आर्सेनिक जांच कराने की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बागपत में टेंट व्यापारी और बेटे की हत्या, बदले की आग में हिस्ट्रीशीटर ढेर, बाजार बंद कर व्यापारियों का हंगामा

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत क्षेत्र में मंगलवार शाम दिल्ली बस स्टैंड के पास उस समय...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
बागपत में टेंट व्यापारी और बेटे की हत्या, बदले की आग में हिस्ट्रीशीटर ढेर, बाजार बंद कर व्यापारियों का हंगामा

सीबीआई चार्जशीट में बड़ा खुलासा, एचपीपीसीएल अधिकारी की मौत में मानसिक प्रताड़ना का आरोप

शिमला। हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीपीसीएल) के महाप्रबंधक (नवीकरणीय ऊर्जा) विमल नेगी की मौत मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो...
राष्ट्रीय  हिमाचल 
सीबीआई चार्जशीट में बड़ा खुलासा, एचपीपीसीएल अधिकारी की मौत में मानसिक प्रताड़ना का आरोप

जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पास धमाके में सेना के दो जवान बलिदान

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में मंगलवार देर शाम उरी के कमलकोट में लाइन ऑफ़ कंट्रोल (एलओसी) के पास हुए एक धमाके में...
राष्ट्रीय  राज्य  जम्मू कश्मीर 
जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पास धमाके में सेना के दो जवान बलिदान

पति-पत्नी के झगड़े का दर्दनाक अंत, सिर पर हमला होने से महिला की मौत

पूर्वी सिंहभूम। एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा स्थित धर्माबांधा में मंगलवार देर रात पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद खूनी वारदात...
झारखंड 
पति-पत्नी के झगड़े का दर्दनाक अंत, सिर पर हमला होने से महिला की मौत

बहराइच में भयंकर सड़क हादसा,बस और ट्रक की टक्कर में 17 घायल,दो लखनऊ रेफर

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गदामार खुर्द में बीती देर रात भयंकर सड़क...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बहराइच में भयंकर सड़क हादसा,बस और ट्रक की टक्कर में 17 घायल,दो लखनऊ रेफर

उत्तर प्रदेश

बागपत में टेंट व्यापारी और बेटे की हत्या, बदले की आग में हिस्ट्रीशीटर ढेर, बाजार बंद कर व्यापारियों का हंगामा

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत क्षेत्र में मंगलवार शाम दिल्ली बस स्टैंड के पास उस समय...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
बागपत में टेंट व्यापारी और बेटे की हत्या, बदले की आग में हिस्ट्रीशीटर ढेर, बाजार बंद कर व्यापारियों का हंगामा

बहराइच में भयंकर सड़क हादसा,बस और ट्रक की टक्कर में 17 घायल,दो लखनऊ रेफर

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गदामार खुर्द में बीती देर रात भयंकर सड़क...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बहराइच में भयंकर सड़क हादसा,बस और ट्रक की टक्कर में 17 घायल,दो लखनऊ रेफर

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

प्रतापगढ़। बुधवार को उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की परीक्षा को पूर्णतः...
उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

सबसे लंबा कार्यकाल पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को मुख्यमंत्री योगी की बधाई

लखनऊ। सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुख्यमंत्री योगी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 सबसे लंबा कार्यकाल पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को मुख्यमंत्री योगी की बधाई