बागपत: दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपित घायल गैंगस्टर वरुण की मौत, एक अन्य गिरफ्तार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत में मंगलवार को बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपित वरुण की मौत हो गई । हमले के दौरान व्यापारियों की भीड़ द्वारा भी जवाबी हमला किया गया था जिसमें वह गंभीर रूप से घायल था।

मामले में पुलिस द्वारा छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है जिसमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी बागपत के निर्देश पर 10 टीमों का गठन किया गया है अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

बागपत में दिल्ली-सहारनपुर रोड स्थित कस्बा बड़ौत में पुरानी रंजिश के चलते मंगलवार शाम ताबड़तोड़ फायरिंग में टेंट व्यापारी पिता-पुत्र की मौत हो गयी थी। मामले में आर्य टेंट हाउस से जुड़े राजेश कुमार ने 9 जून को तहरीर देकर बताया कि वरुण लुहारी, सचिन उर्फ मोंटू, जयंत उर्फ गोलू, बाबूराम और करूण समेत अन्य लोगों ने एक राय होकर उनके परिजनों पर जानलेवा हमला किया।

तंबाकू उन्मूलन एवं निःशुल्क विधिक सहायता पर जागरूकता शिविर आयोजित ये खबर भी पढ़े : तंबाकू उन्मूलन एवं निःशुल्क विधिक सहायता पर जागरूकता शिविर आयोजित

आरोप है कि सभी हमलावर तमंचे और पिस्टल से लैस थे और उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में राजेश के भाई सोहनलाल और उनके बेटे विकास अग्रवाल को गोली लग गई। जिससे उनकी मौत हो गई।

बलिया : शादीशुदा प्रेमी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती ये खबर भी पढ़े : बलिया : शादीशुदा प्रेमी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती

पुलिस ने इस मामले में नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एसपी बागपत सूरज कुमार राय ने जानकारी दी है की फायरिंग के दौरान वरुण लुहारी भी घायल हो गया था जिसकी देर रात मौत हो गई है।

ये खबर भी पढ़े : करीब 10 माह से नहीं बटा पोषाहार,रुदपुर गांव में बड़े घोटाले का आरोप,ग्रामीणों में भारी आक्रोश

मामले में एक अन्य आरोपी बाबूराम की गिरफ्तारी की गई है। नामदर्ज अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की 10 टीमें लगाई गई है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

इंदौर: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी के ठिकानों पर छापे में करोड़ों की संपत्ति उजागर

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी और गोपनीय कार्रवाई...
मध्य प्रदेश 
इंदौर: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी के ठिकानों पर छापे में करोड़ों की संपत्ति उजागर

ओमान के पास अमेरिकी हमले का शिकार हुआ भारतीय चालक दल वाला टैंकर

मस्कट/नई दिल्ली। ओमान के तट के निकट स्थित तेल टैंकर मारिवेक्स (Marivex) पर अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के बाद जहाज पर...
अंतर्राष्ट्रीय 
ओमान के पास अमेरिकी हमले का शिकार हुआ भारतीय चालक दल वाला टैंकर

नरेंद्र मोदी बने सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री, नया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार पद पर रहने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री...
राष्ट्रीय 
नरेंद्र मोदी बने सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री, नया रिकॉर्ड

बलात्कार पीड़िता को आरोपित ने धमकाया, मुकदमा वापस लेने को बना रहा दबाव

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना सेक्टर 49 में एक बलात्कार पीड़िता ने आज सुबह को रिपोर्ट दर्ज कराई...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बलात्कार पीड़िता को आरोपित ने धमकाया, मुकदमा वापस लेने को बना रहा दबाव

घरेलू सर्राफा बाजार में सोना महंगा, 10 ग्राम पर 1,490 रुपये तक की बढ़त

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में तेजी का रुख नजर आ...
कारोबार 
घरेलू सर्राफा बाजार में सोना महंगा, 10 ग्राम पर 1,490 रुपये तक की बढ़त

उत्तर प्रदेश

बलात्कार पीड़िता को आरोपित ने धमकाया, मुकदमा वापस लेने को बना रहा दबाव

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना सेक्टर 49 में एक बलात्कार पीड़िता ने आज सुबह को रिपोर्ट दर्ज कराई...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बलात्कार पीड़िता को आरोपित ने धमकाया, मुकदमा वापस लेने को बना रहा दबाव

एक साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, मुठभेड़ में आरोपित घायल

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर के खुटार थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी युवक द्वारा घर में घुसकर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 एक साल की बच्ची के साथ  दुष्कर्म, मुठभेड़ में आरोपित घायल

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने तथाकथित व्यापारी नेताओ पर लगाये गम्भीर आरोप

फिरोजाबाद,  भारतीय उद्योग व्यापार मंडल महानगर द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन मंगलवार को शिवम रेस्टोरेंट पर आयोजित  वार्ता में...
उत्तर प्रदेश 
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने तथाकथित व्यापारी नेताओ पर लगाये गम्भीर आरोप

बांदा की कौशल्या हत्याकांड का खुलासा: पति ने शक में रची साजिश, हरिद्वार के जंगल में की हत्या

बांदा। उत्तराखंड के हरिद्वार के जंगलों में मिले एक अज्ञात महिला के शव की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने एक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बांदा की कौशल्या हत्याकांड का खुलासा: पति ने शक में रची साजिश, हरिद्वार के जंगल में की हत्या