भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने तथाकथित व्यापारी नेताओ पर लगाये गम्भीर आरोप

Published By Ravindra
On
Ravindra Picture

फिरोजाबाद,  भारतीय उद्योग व्यापार मंडल महानगर द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन मंगलवार को शिवम रेस्टोरेंट पर आयोजित  वार्ता में मुख्य रूप से तथाकथित व्यापारी नेताओं की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाये
 वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष रामनरेश कटारा ने कहा कि कुछ स्वयंभू व्यापारी नेता केवल अपने स्वार्थ के लिए राजनीति कर रहे हैं, और व्यापारियों को गुमराह करने का कार्य कर रहे हैं। ऐसे लोग न तो व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में रुचि रखते हैं। और न ही संवैधानिक व्यवस्था में विश्वास करते हैं।
उन्होंने  स्पष्ट कहा कि ये तथाकथित नेता अपने निजी स्वार्थ के लिए व्यापारियों का अहित कर रहे हैं। और अनर्गल बयानबाजी कर माहौल खराब कर रहे हैं। जिसकी संगठन कड़ी निंदा करता है।
 इस अवसर पर यह भी कहा गया कि जनता के लोकप्रिय विधायक  मनीष असीजा, जो सदैव व्यापारी हितों के लिए संघर्षरत रहते हैं, उनके प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग करना अत्यंत निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण है।
शास्त्री मार्केट के मुद्दे पर संगठन ने स्पष्ट किया कि नगर निगम द्वारा मार्केट को तोड़कर कॉम्प्लेक्स बनाने, किराया बढ़ाने एवं दुकानों के ट्रांसफर जैसे निर्णय व्यापारियों के हित में नहीं हैं। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल इन सभी मुद्दों पर व्यापारियों के साथ मजबूती से खड़ा है, और संघर्ष करता रहेगा।
घंटाघर के विषय में उन्होंने  कहा कि यह फिरोजाबाद की ऐतिहासिक पहचान होने के साथ-साथ वैश्य समाज की धरोहर है, अतः इसका निर्माण एवं पुनर्निर्माण सर्वसम्मति से किया जाना चाहिए। किसी भी प्रकार का “एफिल टावर” जैसा निर्माण किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। संगठन घंटाघर बाजार कमेटी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।
महानगर अध्यक्ष प्रशान्त माहेश्वरी ने कहा कि व्यापारी विरोधी ताकतों और तथाकथित नेताओं के बहकावे में नगर आयुक्त को नहीं आना चाहिए, बल्कि व्यापारी हित को सर्वोपरि रखते हुए निर्णय लेना चाहिए।
इस अवसर पर संगठन विस्तार की घोषणा करते हुए प्रदीप शर्मा (गुड्डा पहलवान) को युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश मंत्री सुनील पेंगोरिया, जिला अध्यक्ष रामनरेश कटारा, महानगर अध्यक्ष प्रशान्त माहेश्वरी, संरक्षक सुधीर बंसल, युवा जिला अध्यक्ष प्रदीप शर्मा (गुड्डा पहलवान), राम यादव, घंटाघर बाजार कमेटी अध्यक्ष कमल कुमार जैन, छोटा चौराहा बाजार कमेटी अध्यक्ष राज प्रकाश गुप्ता, शास्त्री मार्केट अध्यक्ष निकेश जैन, यश ठाकुर, भरत गोयल, कुलदीप गुप्ता, अर्पित जैन, प्रशांत जैन, नितेश अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल सहित दर्जनों व्यापारी उपस्थित रहे।
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने नगर आयुक्त से मांग करते हुए कहा है, कि व्यापारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए तथा किसी भी निर्णय से पूर्व व्यापारियों की सहमति अनिवार्य रूप से ली जाये।

लेखक के बारे में

Ravindra Picture

रविंद्र वर्मा वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के फिरोज़ाबाद ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ के साथ वह समाचार कवरेज और रिपोर्टिंग का कार्य कर रहे हैं।

नवीनतम

मणिपुर में सुरक्षा बलों ने दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया , हथियार और गोला-बारूद बरामद

इंफाल । मणिपुर में सुरक्षा बलों द्वारा उग्रवादियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में चंदेल जिले में...
राज्य 
मणिपुर में सुरक्षा बलों ने दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया , हथियार और गोला-बारूद बरामद

लम्बी अवधि के इलाज के लिए होम्योपैथी कारगर: डॉ रवींद्र मोहन कौशल 

-कई बीमारियों के लिए ऑपरेशन हल नहीं  
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लम्बी अवधि के इलाज के लिए होम्योपैथी कारगर: डॉ रवींद्र मोहन कौशल 

नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ते हुए मोदी ने कीर्तिमान स्थापित किया : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ । भारत के लोकतंत्र के इतिहास में सर्वाधिक समय तक लगातार चुने हुए प्रधानमंत्री के तौर पर देश की...
उत्तर प्रदेश 
नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ते हुए मोदी ने कीर्तिमान स्थापित किया : केशव प्रसाद मौर्य

बागपत में टेंट व्यापारी और बेटे की हत्या, बदले की आग में हिस्ट्रीशीटर ढेर, बाजार बंद कर व्यापारियों का हंगामा

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत क्षेत्र में मंगलवार शाम दिल्ली बस स्टैंड के पास उस समय...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
बागपत में टेंट व्यापारी और बेटे की हत्या, बदले की आग में हिस्ट्रीशीटर ढेर, बाजार बंद कर व्यापारियों का हंगामा

सीबीआई चार्जशीट में बड़ा खुलासा, एचपीपीसीएल अधिकारी की मौत में मानसिक प्रताड़ना का आरोप

शिमला। हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीपीसीएल) के महाप्रबंधक (नवीकरणीय ऊर्जा) विमल नेगी की मौत मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो...
राष्ट्रीय  हिमाचल 
सीबीआई चार्जशीट में बड़ा खुलासा, एचपीपीसीएल अधिकारी की मौत में मानसिक प्रताड़ना का आरोप

उत्तर प्रदेश

लम्बी अवधि के इलाज के लिए होम्योपैथी कारगर: डॉ रवींद्र मोहन कौशल 

-कई बीमारियों के लिए ऑपरेशन हल नहीं  
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लम्बी अवधि के इलाज के लिए होम्योपैथी कारगर: डॉ रवींद्र मोहन कौशल 

नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ते हुए मोदी ने कीर्तिमान स्थापित किया : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ । भारत के लोकतंत्र के इतिहास में सर्वाधिक समय तक लगातार चुने हुए प्रधानमंत्री के तौर पर देश की...
उत्तर प्रदेश 
नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ते हुए मोदी ने कीर्तिमान स्थापित किया : केशव प्रसाद मौर्य

बागपत में टेंट व्यापारी और बेटे की हत्या, बदले की आग में हिस्ट्रीशीटर ढेर, बाजार बंद कर व्यापारियों का हंगामा

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत क्षेत्र में मंगलवार शाम दिल्ली बस स्टैंड के पास उस समय...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
बागपत में टेंट व्यापारी और बेटे की हत्या, बदले की आग में हिस्ट्रीशीटर ढेर, बाजार बंद कर व्यापारियों का हंगामा

बहराइच में भयंकर सड़क हादसा,बस और ट्रक की टक्कर में 17 घायल,दो लखनऊ रेफर

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गदामार खुर्द में बीती देर रात भयंकर सड़क...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बहराइच में भयंकर सड़क हादसा,बस और ट्रक की टक्कर में 17 घायल,दो लखनऊ रेफर