जनपद के नागरिकों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं - सदर विधायक
फिरोजाबाद, सदर विधायक मनीष असीजा ने लोक निर्माण विभाग द्वारा राजा का ताल से मक्खनपुर तक सर्विस लेन पर लगी रेलिंग व सेंट्रल वर्ज की मरम्मत को लेकर जिलाधिकारी को पत्र भेजकर शिकायत की है
सदर विधायक मनीष असीजा ने लोक निर्माण विभाग द्वारा राजा का ताल से मक्खनपुर तक सर्विस लेन पर लगी रेलिंग तथा सेण्ट्रल वर्ज की मरम्मत एवं पेंटिंग कार्य को कराया गया था। कार्य पूर्ण होने के बाद निरीक्षण करने पर यह जानकारी सामने आयी, कि कई स्थानों पर रेलिंग जगह-जगह टूटी हुई है। और पेंट भी उखड़ गया है। और कराये गये सभी कार्यो में गुणवत्ता का अभाव भी दिख रहा है। इसमे केवल सरकारी धन का दुरुपयोग ही नही हुआ बल्कि नागरिको की सुरक्षा भी खतरे में है।
उन्होंने अवगत कराते हुए कहा है, कि सर्विस लेन व्यस्त मार्ग है। टूटी रेलिंग के कारण दुर्घटनाओ की सम्भावना भी बनी रहती है। जिससे स्पष्ट होता है। कि सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों व ठेकेदारों द्वारा घोर लापरवाही बरती गयी है। जिसकी जाँच कराना अति आवश्यक है।
सदर विधायक ने कहा है, कि स्थल का निरीक्षण करते हुए दोषी अधिकारियों व ठेकेदार के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करते हुए टूटी हुई रेलिंग व क्षतिग्रस्त स्थानों की मरम्मत गुणवत्तापूर्ण पुनः करायी जाये।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविंद्र वर्मा वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के फिरोज़ाबाद ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ के साथ वह समाचार कवरेज और रिपोर्टिंग का कार्य कर रहे हैं।
